By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में देव संस्कृति विश्वविद्यालय के 40वें ज्ञानदीक्षा समारोह में प्रतिभाग किया किया।
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में देव संस्कृति विश्वविद्यालय के 40वें ज्ञानदीक्षा समारोह में प्रतिभाग किया किया।
उत्तराखंडफीचर्ड

उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में देव संस्कृति विश्वविद्यालय के 40वें ज्ञानदीक्षा समारोह में प्रतिभाग किया किया।

Rajesh Dabral
Last updated: September 28, 2022 5:05 pm
Rajesh Dabral
Published: September 3, 2022
Share
SHARE
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में देव संस्कृति विश्वविद्यालय के 40वें ज्ञानदीक्षा समारोह में प्रतिभाग किया किया। मुख्यमंत्री ने सभी छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि सभी छात्र अपने परिश्रम से इस ज्ञान की गंगोत्री को सफल बनाते हुए आगे बढ़ाएंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि इस परमधाम में इस मौके पर आने का अवसर मिला। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पूरा विश्व भारत की ओर देख रहा है। प्रतिवर्ष 21 जून को आयोजित होने वाला योग दिवस इसका एक उदाहरण है।
मुख्यमंत्री ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सबको यहाँ बुलाया गया है, आप सब विशिष्ट कार्य के लिए बने हैं। मुख्यमंत्री ने छात्रों से आह्वान करते हुए कहा कि हम सब को यह संकल्प लेना चाहिए कि इस ज्ञान की गंगा के प्रभाव को कम नहीं होने देंगे और नए भारत को बनाने में सभी योगदान देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा हम सब के पास आने वाले 25 वर्षों में अमृत काल को स्वर्णिम अक्षरों में लिखने का मौका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने न्यू इंडिया का जो सपना देखा है हम सबको उस सपने को साकार करने में अपना योगदान देना है।
मुख्यमंत्री ने गायत्री परिवार के संस्थापक आचार्य श्रीराम शर्मा जी को याद करते हुए कहा कि इस संसार में बहुत कम गिने-चुने लोग हैं जिन्होंने अपने विचारों से करोड़ों लोगों का जीवन बदला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आचार्य श्रीराम शर्मा जी द्वारा समाज में जनजागृति लाने का पुनीत कार्य भी किया गया।
कार्यक्रम में देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. प्रणव पण्ड्या ने आनलाइन जुडकर समारोह की अध्यक्षता की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि ज्ञानदीक्षा संस्कार विद्यार्थियों को नवजीवन प्रदान करने वाला है। जीवन में आध्यात्मिकता को उतारने का यह श्रेष्ठ अवसर है। उन्होंने कहा कि यहाँ पाठ्यक्रम के अलावा जीवन जीने की कला सिखाई जाती है, जो विद्यार्थियों को ऊँचा उठाने में सहायक है।
कार्यक्रम में कुलपति श्री शरद पारधी, प्रतिकुलपति डॉ चिन्मय पण्ड्या, देश-विदेश से आये विद्यार्थी एवं उनके अभिभावकगण मौजूद रहे।

You Might Also Like

प्रोजेक्ट ‘उत्कर्ष’ : देहरादून में सरकारी स्कूलों को मिला नया स्वरूप, डीएम सविन बंसल की पहल से शिक्षा में क्रांतिकारी बदलाव
कैबिनेट मंत्री महाराज ने इन विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
संसद मानसून सत्र में हंगामा जारी: लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही स्थगित
PIB ने पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी के “माइक्रोफोन म्यूट” दावे का किया फैक्ट चेक, बताया भ्रामक
राहुल गांधी का अभद्र पोस्टर जारी करने पर, रानीपोखरी कांग्रेस मंडल ने किया BJP का पुतला दहन
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
दुर्घटनादेशफीचर्ड

हिमाचल में दर्दनाक त्रासदी: लाहौल-स्पीति में चलती टैक्सी पर गिरी विशाल चट्टान, 13 यात्रियों की मौत से मचा कोहराम

The Hill India News
The Hill India News
July 24, 2026
बागेश्वर में भ्रष्टाचार पर विजिलेंस का बड़ा प्रहार: उरेडा परियोजना अधिकारी 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
कैलाश मानसरोवर झील में डुबकी पर रोक: बाल्टी से किया पवित्र स्नान, श्रद्धालुओं ने बताईं यात्रा की चुनौतियां और सुविधाओं की कमी
नीट पेपर लीक विवाद पर सरकार और प्रदर्शनकारियों के बीच निर्णायक वार्ता: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर अड़े प्रदर्शनकारी, कई मुद्दों पर बनी सहमति, आज फिर होगी अहम बैठक
8वें वेतन आयोग पर बड़ी हलचल: 7 और 10 अगस्त को दिल्ली में अहम बैठकें, कर्मचारियों और पेंशनर्स की बढ़ीं उम्मीदें
पेपर लीक पर सरकार का सबसे बड़ा प्रहार: 10 साल की जेल, 10 करोड़ रुपये जुर्माना, फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए तीन महीने में फैसला
सोने में गिरावट, चांदी ने दिखाई दम: कुछ घंटों में बदली बाजार की चाल, निवेशकों की बढ़ी उलझन
26 दिन बाद टूटा सोनम वांगचुक का अनशन: संवाद की राह पर बढ़े कदम, फैसले पर छिड़ी तारीफ और आलोचना की बहस
‘मैंने ऐसा नहीं कहा था’: भ्रामक रिपोर्टिंग पर भड़के CJI सूर्यकांत, बोले- बिना याचिका कोई मामला सूचीबद्ध नहीं हो सकता
बजरंग सेतु पर बदलेगा श्रद्धालुओं का अनुभव: कांच वाले हिस्से पर शुल्क, कांवड़ यात्रा में रहेगा प्रतिबंध; सुरक्षा के लिए बनेगी मानक संचालन प्रक्रिया
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?