By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: उत्तराखंड: मसूरी में एक्शन मोड में दिखे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, बदहाल सड़कों पर पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को लगाई फटकार, अस्पताल का भी किया औचक निरीक्षण
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखंड: मसूरी में एक्शन मोड में दिखे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, बदहाल सड़कों पर पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को लगाई फटकार, अस्पताल का भी किया औचक निरीक्षण
उत्तराखंडफीचर्ड

उत्तराखंड: मसूरी में एक्शन मोड में दिखे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, बदहाल सड़कों पर पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को लगाई फटकार, अस्पताल का भी किया औचक निरीक्षण

The Hill India News
Last updated: May 16, 2026 12:09 pm
The Hill India News
Published: May 16, 2026
Share
SHARE

उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी एक बार फिर अपने सख्त और सक्रिय कार्यशैली को लेकर चर्चाओं में हैं। इस बार उन्होंने मसूरी में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी माल रोड और मोतीलाल नेहरू मार्ग का निरीक्षण किया, जहां सड़क की बदहाल स्थिति और निर्माण कार्यों में भारी लापरवाही देखकर उन्होंने अधिकारियों पर नाराजगी जताई। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि जनता के पैसे से किए गए विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल, मसूरी का मोतीलाल नेहरू मार्ग लंबे समय से खराब हालत में है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और क्षतिग्रस्त हिस्से स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। इसी को लेकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी खुद मौके पर पहुंचे और पूरे क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार को सख्त निर्देश दिए।

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि लगभग तीन करोड़ रुपये की लागत से मोतीलाल नेहरू मार्ग का निर्माण कराया गया था, लेकिन सड़क की वर्तमान स्थिति देखकर साफ लगता है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का पूरी तरह ध्यान नहीं रखा गया। उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि आखिर इतनी बड़ी राशि खर्च होने के बावजूद सड़क इतनी जल्दी कैसे खराब हो गई। मंत्री ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जनता की सुविधा से खिलवाड़ करने वाले अधिकारियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सड़क की तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने सड़क किनारे सुरक्षा रेलिंग लगाने, ब्लॉक नालियों की मरम्मत और कल्वर्ट निर्माण कार्यों को भी बरसात शुरू होने से पहले पूरा करने को कहा। उन्होंने कहा कि मसूरी पर्यटन नगरी है और यहां हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। ऐसे में खराब सड़कें न केवल स्थानीय लोगों के लिए परेशानी हैं, बल्कि इससे पर्यटन की छवि भी प्रभावित होती है।

गणेश जोशी ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि बरसात शुरू होने से पहले सभी जरूरी कार्य पूरे कर लिए जाएं, ताकि लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि यदि बारिश के दौरान सड़कें और नालियां सही स्थिति में नहीं रहीं तो इससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए सभी विभाग समय रहते जरूरी काम पूरे करें।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को दो टूक शब्दों में चेतावनी दी कि यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने आई तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है और जनता को उसका लाभ मिलना चाहिए। किसी भी अधिकारी की लापरवाही के कारण सरकारी धन की बर्बादी स्वीकार नहीं की जाएगी।

सड़क निरीक्षण के बाद मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी स्थित उप जिला चिकित्सालय का भी औचक निरीक्षण किया। यहां उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मरीजों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना। मंत्री ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से पूछा कि उन्हें इलाज और सुविधाओं को लेकर किसी प्रकार की परेशानी तो नहीं हो रही है। इसके अलावा उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध दवाइयों और स्वास्थ्य सेवाओं की भी जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मरीजों को किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि अस्पताल में दवाइयां उपलब्ध हैं तो मरीजों को बाहर से दवाइयां लिखना गलत है। मरीजों को सरकारी अस्पताल में बेहतर इलाज और सभी जरूरी सुविधाएं मिलनी चाहिए।

गणेश जोशी ने यह भी कहा कि यदि अस्पताल में संसाधनों की कोई कमी है तो उसकी जानकारी शासन स्तर तक पहुंचाई जाए, ताकि समय रहते समस्या का समाधान किया जा सके। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि मरीजों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

अस्पताल निरीक्षण के दौरान स्टाफ नर्सों और कर्मचारियों ने मंत्री के सामने फोर्थ क्लास कर्मचारियों की कमी का मुद्दा भी उठाया। कर्मचारियों ने बताया कि अस्पताल में पर्याप्त सफाईकर्मी और अन्य सहयोगी स्टाफ नहीं होने के कारण कामकाज प्रभावित हो रहा है और मौजूदा कर्मचारियों पर अतिरिक्त दबाव बढ़ रहा है।

इस पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि वह जल्द ही स्वास्थ्य सचिव से इस विषय पर चर्चा करेंगे और अस्पताल में पर्याप्त स्टाफ उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाना सरकार की प्राथमिकता है और कर्मचारियों की कमी जल्द दूर की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान अस्पताल में बने पांच बेड के आईसीयू को लेकर भी चर्चा हुई। अस्पताल प्रबंधन ने मंत्री को बताया कि विशेषज्ञ डॉक्टरों और प्रशिक्षित स्टाफ की कमी के कारण अभी तक आईसीयू का संचालन शुरू नहीं हो पाया है। इस पर मंत्री ने नाराजगी जताते हुए कहा कि आईसीयू जैसी महत्वपूर्ण सुविधा का बंद रहना गंभीर विषय है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द विशेषज्ञ डॉक्टरों और जरूरी स्टाफ की व्यवस्था कर आईसीयू को चालू किया जाए।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के इस दौरे को प्रशासनिक सक्रियता और जवाबदेही के तौर पर देखा जा रहा है। सड़क से लेकर अस्पताल तक, उन्होंने हर विभाग को साफ संदेश दिया कि जनता की समस्याओं को नजरअंदाज करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी और विकास कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

You Might Also Like

UP: फर्जी वोटर कार्ड के साथ संभल में 130 लोग गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी
उत्तराखंड की सियासत में हलचल: बंगाल और असम चुनाव परिणामों पर कांग्रेस का बड़ा दावा, कहा– ‘उत्तराखंड में भी होगा बदलाव’
यहाँ जमीन के धंसने के कारण तीन महिलाएं हुई जिंदा दफन, जानिए पूरी खबर
यूपी के रेडलाइट एरिया में बेची जा रही थी रांची की लड़की, पुलिस ने छुड़ाया, आरोपी गिरफ्तार
Chess Olympiad 2024: शतरंज ओलंपियाड में भारत की डबल जीत, पुरुषों के बाद महिलाओं ने भी जीता गोल्ड
TAGGED:Action ModeGanesh JoshiHospital InspectionMussooriePWDRoad InspectionUttarakhand
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

उत्तराखण्ड के लिए ऐतिहासिक दिन: धामी-गडकरी बैठक में ₹7,000 करोड़ की सड़क परियोजनाओं को मिली महा-स्वीकृति, सीमांत क्षेत्रों और पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान

The Hill India News
The Hill India News
June 30, 2026
उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड समाप्त: 1 जुलाई से लागू हुआ ‘अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण’, मानकों पर खरे उतरने वाले मदरसों को ही मिलेगी मान्यता
अंकिता भंडारी हत्याकांड: दोषियों को हाईकोर्ट से तगड़ा झटका, जमानत याचिका पर राहत देने से साफ़ इनकार
निजी स्कूलों की मनमानी फीस वसूली पर नैनीताल जिला प्रशासन का बड़ा प्रहार; डीएम का सख्त आदेश- अतिरिक्त शुल्क लौटाएं या एडजस्ट करें, उल्लंघन पर 5 लाख तक जुर्माना
अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च व पुनीत कार्य, जनभागीदारी से इसे राष्ट्रव्यापी जनआंदोलन बनाना आवश्यक: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा
फीफा वर्ल्ड कप 2026: डेम्बेले की खौफनाक हैट्रिक से फ्रांस ने नॉर्वे को उड़ाया, सेनेगल ने इराक को 5-0 से रौंदकर जिंदा रखीं उम्मीदें
अलीगढ़ में AIMIM नेता का खौफनाक एलान, BJP नेता नाजिया इलाही की जुबान काटने वाले को 1 लाख का इनाम
रुड़की में मामा की बेटी से लव मैरिज की खौफनाक सजा, सगे मामा ने बीच बाजार भांजे को चाकुओं से गोदकर मार डाला
मध्य भारत को पार कर यूपी-उत्तराखंड की ओर बढ़ा मानसून, मुंबई में भारी आफत का ‘ऑरेंज अलर्ट’, दिल्ली-NCR में भी बदलेगा मौसम
वेनेजुएला में कुछ ही मिनटों में आए दो शक्तिशाली भूकंप, राजधानी काराकास में इमारतें जमींदोज, सुनामी का हाई अलर्ट
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?