By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: उत्तराखण्ड: देहरादून में परवादून जिला कांग्रेस ने किया सरकार का पुतला दहन
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखण्ड: देहरादून में परवादून जिला कांग्रेस ने किया सरकार का पुतला दहन
उत्तराखंडफीचर्डराजनीति

उत्तराखण्ड: देहरादून में परवादून जिला कांग्रेस ने किया सरकार का पुतला दहन

Rajesh Dabral
Last updated: March 27, 2026 9:49 am
Rajesh Dabral
Published: March 27, 2026
Share
SHARE

देहरादून/डोईवाला: रानीपोखरी, डोईवाला क्षेत्र में प्रस्तावित राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (NLU) की स्थापना को लेकर सियासी और जन आंदोलन तेज हो गया है। प्रदेश सरकार पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए परवादून (देहरादून) जिला कांग्रेस ने शुक्रवार को एस्ले हॉल चौक, देहरादून में जोरदार प्रदर्शन किया और सरकार का पुतला दहन कर विरोध जताया।

कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का कहना है कि वर्ष 2019 में रानीपोखरी, डोईवाला क्षेत्र में राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए भूमि आवंटित की गई थी, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इसे लेकर स्थानीय जनता में लगातार नाराजगी बढ़ रही है।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय केवल एक शैक्षणिक संस्थान नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के विकास और युवाओं के भविष्य से जुड़ा एक महत्वपूर्ण मुद्दा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर इस विषय को टाल रही है और जनभावनाओं की अनदेखी कर रही है।

उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने 2019 में आवंटित भूमि के उपयोग में किसी भी प्रकार का परिवर्तन किया, तो कांग्रेस पार्टी इसका पुरजोर विरोध करेगी और व्यापक जन आंदोलन शुरू किया जाएगा।

इस मुद्दे को लेकर बीते दिनों रानीपोखरी और डोईवाला क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण भी हो गई थी। जानकारी के अनुसार, जब स्थानीय लोग अपनी मांगों को लेकर एकत्र हुए, तो मौके पर भारी पुलिस बल, प्रशासनिक अधिकारी और वन विभाग के अधिकारी पहुंचे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई।

आरोप है कि पुलिस ने आंदोलनकारियों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों के साथ अभद्र व्यवहार किया और कई लोगों को हिरासत में लेकर रायवाला थाने ले जाया गया। कांग्रेस नेताओं ने इस घटना को लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए इसे डोईवाला के इतिहास का “काला अध्याय” करार दिया।

पूर्व देहरादून कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को उच्च स्तर की शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों की स्थापना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों की अनदेखी कर रही है, जो चिंताजनक है।

वहीं, डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी ने बताया कि क्षेत्र की जनता पिछले 38 दिनों से शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग को लेकर आंदोलन कर रही है, लेकिन सरकार उनकी बात सुनने को तैयार नहीं है। उन्होंने प्रशासन और पुलिस के रवैये की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि इस तरह का व्यवहार अस्वीकार्य है।

कांग्रेस ने साफ किया है कि यदि जल्द ही सरकार की ओर से राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की स्थापना को लेकर स्पष्ट और समयबद्ध कार्ययोजना नहीं लाई गई, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। पार्टी नेताओं ने कहा कि यह लड़ाई केवल एक संस्थान की नहीं, बल्कि क्षेत्र के विकास, रोजगार और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य की है।

प्रदर्शन के दौरान कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में सरकार से जल्द निर्णय लेने और रानीपोखरी में राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की स्थापना सुनिश्चित करने की मांग की।

इस पूरे घटनाक्रम ने राज्य की राजनीति को गर्मा दिया है और आने वाले दिनों में यह मुद्दा और बड़ा जन आंदोलन बन सकता है।

https://thehillindia.com/wp-content/uploads/2026/03/2.mp4

You Might Also Like

गुजरात; राष्ट्रीय स्कूल शिक्षा मंत्रियों का सम्मेलन आज गुजरात के गांधी नगर में शुरू हुआ
देहरादून के लिए एकीकृत मोबिलिटी प्लान को मिलेगी रफ्तार: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने दिए निर्देश
देश में ठंड ने दी दस्तक: उत्तरी भारत में शीत लहर का प्रकोप, तापमान में आई तेज गिरावट
IAS आयुक्त दीपक रावत ने लगाई अधिकारियो की जमकर क्लास, दे दिया अल्टीमेटम
उत्तराखण्ड : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की प्रदेश की कानून व्यवस्था की समीक्षा।
TAGGED:Congress ProtestDoiwala IssueGovernment Effigy BurningNLU ControversyRani PokhriUttarakhand politics
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
फीचर्डस्पोर्ट्स

फीफा वर्ल्ड कप 2026: डेम्बेले की खौफनाक हैट्रिक से फ्रांस ने नॉर्वे को उड़ाया, सेनेगल ने इराक को 5-0 से रौंदकर जिंदा रखीं उम्मीदें

The Hill India News
The Hill India News
June 27, 2026
अलीगढ़ में AIMIM नेता का खौफनाक एलान, BJP नेता नाजिया इलाही की जुबान काटने वाले को 1 लाख का इनाम
रुड़की में मामा की बेटी से लव मैरिज की खौफनाक सजा, सगे मामा ने बीच बाजार भांजे को चाकुओं से गोदकर मार डाला
मध्य भारत को पार कर यूपी-उत्तराखंड की ओर बढ़ा मानसून, मुंबई में भारी आफत का ‘ऑरेंज अलर्ट’, दिल्ली-NCR में भी बदलेगा मौसम
वेनेजुएला में कुछ ही मिनटों में आए दो शक्तिशाली भूकंप, राजधानी काराकास में इमारतें जमींदोज, सुनामी का हाई अलर्ट
हरिद्वार में बड़ा हादसा टला: BHEL क्षेत्र में नर्सिंग छात्राओं से भरी कॉलेज बस का CNG सिलेंडर लीक, मची अफरा-तफरी
डिजिटल गवर्नेंस की ओर देहरादून के बढ़ते कदम: सरकारी दफ्तरों को पूरी तरह ‘पेपरलेस’ बनाने की तैयारी, अफसरों को मिला ई-ऑफिस का व्यावहारिक पाठ
उत्तराखंड में हाई अलर्ट: चारधाम समेत धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी, अभेद्य किले में तब्दील हुए केदारनाथ-बदरीनाथ; सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैद
उत्तराखंड की बेटी सपना राणा को जर्मनी में मिली ₹3.30 लाख की नौकरी, CM धामी की वैश्विक रोजगार योजना का बड़ा असर
प्यार, साजिश और मौत: मंगेतर सिया ने प्रेमी के साथ मिलकर रचा केतन की हत्या का खौफनाक खेल, कैफे में बना था पूरा प्लान
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?