By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: उत्तराखण्ड: जिला उत्तरकाशी के एक पूर्व फौजी की ईमानदार पहल ला रही है रंग जिले के युवाओं को दे रहें हैं सेना भर्ती की निशुल्क ट्रेनिंग
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखण्ड: जिला उत्तरकाशी के एक पूर्व फौजी की ईमानदार पहल ला रही है रंग जिले के युवाओं को दे रहें हैं सेना भर्ती की निशुल्क ट्रेनिंग
उत्तराखंडफीचर्ड

उत्तराखण्ड: जिला उत्तरकाशी के एक पूर्व फौजी की ईमानदार पहल ला रही है रंग जिले के युवाओं को दे रहें हैं सेना भर्ती की निशुल्क ट्रेनिंग

Rajesh Dabral
Last updated: September 28, 2022 4:08 pm
Rajesh Dabral
Published: July 30, 2022
Share
SHARE
सेना में 04 साल रहें या 40 साल मर मिटेंगे तो सिर्फ अपने देशहिंदुस्तान के लिए ही। ये कहना है अग्निबीर की ट्रेनिंग ले रहे युवाओं का।।
विरोधियों के लाख विरोध और दुष्प्रचार के बावजूद उत्तराखंड के युवाओं में अग्निवीर भर्ती को लेकर ख़ासा उत्साह है।
पहाड़ी जिलों की राष्ट्रीय सडकें हों या फिर ग्राम सड़कें जहां तहाँ आपको सड़कों पर बड़ी संख्या में युवा लोग दौड़ते भागते, कसरत करते , पसीना बहाते मिल जाएंगे। और ये पसीना सिर्फ़ और सिर्फ इस लिए बहाया जा रहा है ताकि भारतीय सेना में अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर बन सकें। भारतीय सेना को ज्वाइन कर देश सेवा कर देश पर मर मिटें।।
उत्तरकाशी में बड़ी संख्या में युवाओं को एक पूर्व सैनिक चंद्रमोहन दे रहे हैं कठिन ट्रैनिंग। उत्तरकाशी के युवा अग्निवीर बनने का सपना लिए मैदान में दौड़ते नजर आ रहे हैं।और इनके सपनों को पंख लगाने का काम कर रहे हैं भारतीय सेना से अभी हाल में रिटायर्ड हुए फौजी चंद्र मोहन जी। बिना प्रचार प्रसार के, बिना किसी फाउंडेशन के ये फौजी युवाओं को फ्री में दे रहें है कठोर ट्रेनिंग।।
जनपद उत्तरकाशी के युवाओं में अग्निवीर भर्ती को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। उत्तरकाशी जिला मुख्यालय से लगे कुटेटी देवी मंदिर मोटरमार्ग पर बड़ी संख्या में युवक भर्ती की तैयारी में जुटे हुए है। यहां के युवा अग्निवीर बनने का सपना लिये मैदान में दौड़ते नज़र आ रहे हैं। साथ ही उनके सपनों को पंख लगाने का काम कर रहे हैं भारतीय सेना से रिटायर्ड फौजी चंद्र मोहन।
चंद्र मोहन युवाओं को हर सुबह शाम निःशुल्क सेवा दे रहे है। जिससे युवाओं में काफी उत्साह है और युवा अपने आप को शारारिक रूप से फिट और बेहतर महसूस कर रहे है। अग्निबीर की ट्रेनिंग ले रहे राजन रमोला कहते हैं कि उनको देश सेवा के लिए भारतीय सेना में जाना है। सेना में वे 4 साल रहें या फिर 40 साल उनका मकसद देश सेवा करना है और अपनी मातृभूमि के लिए वे मर मिटने को तैयार हैं।
वहीं दूरी तरफ सेना भर्ती की तैयारी कर रहे नितिन चौहान का कहना है कि अग्निपथ योजना और अग्निबीर का विरोध करने वाले तो प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की देश हित मे लिए गए हर निर्णय का विरोध करते हैं।
रिटायरमेंट के बाद से ही पूर्व सैनिक चंद्र मोहन लगातार जिला मुख्यालय में युवाओं को निशुल्क फ़िजिकल ट्रेनिंग करा रहे हैं। चंद्र मोहन का कहना है वह युवाओं को भर्ती की तैयारी तो करा रहे हैं साथ युवा नशे से भी दूर रहे ये ही उनका मकसद है। भारतीय सेना में भर्ती का सपना पाले युवा ट्रैनिंग लेकर देश भावना से गदगद है।
पहाड़ के युवाओं में आजादी से पूर्व से ही फ़ौज में जाने का जज्बा रहा है। लेकिन इस बार अग्निवीर भर्ती को लेकर भी युवाओं में जबरदस्त जोश देखने को मिल रहा है और फौजी चंद्र मोहन की यह खास ट्रैनिंग भी रंग ला रही है।।
report : लोकेन्द्र सिंह बिष्ट, उत्तरकाशी।।

You Might Also Like

प्रगति मैदान दिल्ली में ‘उत्तराखंड दिवस’: सीएम धामी बोले— “स्थानीय संस्कृति, हस्तशिल्प और आध्यात्मिक विरासत को मिलेगा वैश्विक मंच”
Uttarakhand: मुख्यमंत्री ने गौचर में आयोजित ‘नंदा-गौरा महोत्सव’ में किया प्रतिभाग, गौचर रोड शो में उमड़ा जन सैलाब
Uttarakhand: सीएम धामी ने टिहरी के घुत्तू-पंजा-देवलिंग पहुंचकर, आपदा प्रभावित क्षेत्र में राहत एवं बचाव कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण
उत्तराखंड में एसटी प्रमाण पत्रों पर बड़ा विवाद: राज्य गठन के बाद जारी सभी प्रमाण पत्रों की जांच की मांग, सरकारी लाभों की भी हो सकती है समीक्षा
मंत्री जी, आप इसे गंभीरता से लीजिए” – खुले मंच पर शिक्षक ने शिक्षा मंत्री को घेरा, प्रमोशन को लेकर उठाए तीखे सवाल
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

सोने में गिरावट, चांदी ने दिखाई दम: कुछ घंटों में बदली बाजार की चाल, निवेशकों की बढ़ी उलझन

The Hill India News
The Hill India News
July 24, 2026
26 दिन बाद टूटा सोनम वांगचुक का अनशन: संवाद की राह पर बढ़े कदम, फैसले पर छिड़ी तारीफ और आलोचना की बहस
‘मैंने ऐसा नहीं कहा था’: भ्रामक रिपोर्टिंग पर भड़के CJI सूर्यकांत, बोले- बिना याचिका कोई मामला सूचीबद्ध नहीं हो सकता
बजरंग सेतु पर बदलेगा श्रद्धालुओं का अनुभव: कांच वाले हिस्से पर शुल्क, कांवड़ यात्रा में रहेगा प्रतिबंध; सुरक्षा के लिए बनेगी मानक संचालन प्रक्रिया
UTU पेपर लीक मामले में जांच का दायरा बढ़ा: आरोपी प्रोफेसर के 16 वर्षों के परीक्षा रिकॉर्ड की पड़ताल, पुराने प्रश्नपत्रों की भी होगी जांच
NEET पेपर लीक विवाद: PM मोदी के ‘कड़े कानून’ के भरोसे के बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, प्रदर्शनकारी छात्रों को राहत देने के संकेत
UTU पेपर लीक कांड में बड़ा एक्शन: असिस्टेंट प्रोफेसर पर मुकदमा, अगस्त में दोबारा होगी परीक्षा; शिक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
TET पर सरकार का बड़ा ऐलान: लाखों सरकारी शिक्षकों को नहीं मिलेगी छूट, संसद में साफ कहा- परीक्षा पास करना रहेगा अनिवार्य
छात्रों से बातचीत को तैयार केंद्र सरकार, NEET विवाद के बीच संवाद से समाधान निकालने की पहल तेज
पेपर लीक और लाठीचार्ज के विरोध में बिहार उबल पड़ा: कई जिलों में छात्रों का प्रदर्शन तेज, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?