By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: उत्तराखण्ड: राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने पतंजलि योगपीठ हरिद्वार में आयोजित जड़ी-बूटी दिवस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखण्ड: राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने पतंजलि योगपीठ हरिद्वार में आयोजित जड़ी-बूटी दिवस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया
उत्तराखंडफीचर्ड

उत्तराखण्ड: राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने पतंजलि योगपीठ हरिद्वार में आयोजित जड़ी-बूटी दिवस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया

Rajesh Dabral
Last updated: September 28, 2022 4:37 pm
Rajesh Dabral
Published: August 4, 2022
Share
SHARE

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) एवं मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को पतंजलि योगपीठ हरिद्वार में आयोजित जड़ी-बूटी दिवस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने संयुक्त रूप से आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंर्तगत जड़ी-बूटी एवं आयुर्वेद चिकित्सा पद्धती पर आधारित 75 पुस्तकों का विमोचन एवं 51 नई औषधियों का लोकार्पण किया।

जड़ी-बूटी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल ने आचार्य बालकृष्ण को उनके 50वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और कहा कि आचार्य जी द्वारा अपने जन्मदिवस को जड़ी-बूटी दिवस के रूप में मनाना प्रकृति के संरक्षण के साथ हमारी समृद्धि के लिए अनोखी पहल है। उन्होंने कहा कि पंतजलि योगपीठ ऋषियों की उस परम्परा को आगे बढ़ा रहा है जिसने भारत को ज्ञान, विज्ञान, संस्कृति, अनुसंधान और आध्यात्म के बल पर विश्वगुरू के गौरव तक पहुंचाया है।

राज्यपाल ने कहा कि योग, आयुर्वेद, यौगिक एवं बौद्धिक ज्ञान, जड़ी-बूटी, चिकित्सा हमारी विश्वगुरू की भावना की अनुभूति को बढ़ाने वाले हैं। उन्होंने कहा कि भारत की पहचान अपनी सभ्यता, संस्कृति और आयुर्वेद के कारण है। राज्यपाल ने कहा कि हम फिर से विश्वगुरू की पहचान प्राप्त करने की दिशा में बढ़ रहे हैं इसमें पतंजलि भी नेतृत्व की भूमिका में आगे बढ़ता दिखाई दे रहा है।

उन्होंने कहा कि पतंजलि के विजन में आत्मनिर्भर भारत, बौद्धिक संपदा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विचार और भावनाएं निहित हैं जो वर्तमान समय की मांग है। उन्होंने कहा कि आजादी के 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर जड़ी-बूटी एवं आयुर्वेद चिकित्सा पद्धती पर आधारित 75 पुस्तकों का विमोचन अपने आप में अदभुत है। उन्होंने कहा कि जड़ी-बूटी दिवस लोगों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की मूल अवधारणा को पुष्ट करने वाली है। भारत ने योग और आयुर्वेद की महान परंपरा को आधुनिक रूप दिया है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड राज्य में नेचुरोपैथी डॉक्टर के रजिस्ट्रेशन जल्द शुरू किए जाने की घोषणा की। उन्होंने आचार्य बालकृष्ण को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा की महान ऋषि परंपरा के अनुगामी, जड़ी-बूटियों के परमज्ञाता और इनका प्रचार-प्रसार कर आयुर्वेद की प्रतिष्ठा बढ़ा रहे आचार्य बालकृष्ण ने आयुर्वेद के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं।

आयुर्वेद महज एक चिकित्सा पद्धति नहीं है, इसे एक समग्र मानव दर्शन के रूप में वर्णित किया जा सकता है। आयुर्वेद ऐसी विरासत है जिससे सम्पूर्ण विश्व का कल्याण सुनिश्चित किया जा रहा है।

 

You Might Also Like

कुम्भ में कोरोना जांच फर्जीवाड़े की कोर्ट में चार्जशीट दाखिल
New Delhi: भारतीय जनता पार्टी उनकी पार्टी के प्रमुख उद्धव ठाकरे से डरती है: संजय राउत
कैंसर पीड़ित विधवा सुनीता के लिए मसीहा बना देहरादून जिला प्रशासन; बच्चों की शिक्षा और इलाज को मिला सहारा
चुनावी सभा में राहुल और तेजस्वी के पहुंचते ही टूटा मंच, Video हुआ सोशल मीडिया पर वायरल
LIC का बड़ा तोहफा: 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर, निवेशकों के लिए सुनहरा मौका
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्डशिक्षा

कलेक्टर की क्लास में 60 छात्र फेल! विराट कोहली के बारे में सब पता, लेकिन संविधान-सेल और खाद पर नहीं दे पाए जवाब; प्राचार्य-शिक्षक को नोटिस

The Hill India News
The Hill India News
September 12, 2026
गढ़वाल विवि में बदला छात्र राजनीति का मिजाज! ABVP का मजबूत गढ़ ढहा, हिमांशु भंडारी की बंपर जीत; विरोधी गुटों ने मारी बाजी
पिथौरागढ़ में बारिश-बाढ़ ने मचाई तबाही! चीन सीमा को जोड़ने वाला 170 फीट लंबा बैली ब्रिज बहा, तीन घाटियों का संपर्क कटा
ED की कार्रवाई के बाद हरीश रावत का बड़ा फैसला, कांग्रेस के दोनों अहम पदों से इस्तीफा; बोले- ‘मेरी वजह से पार्टी के संघर्ष में कमजोरी नहीं आनी चाहिए’
पौड़ी छात्रसंघ चुनाव में NSUI की बंपर जीत, अध्यक्ष-सचिव समेत 3 बड़े पदों पर कब्जा; कैंपस में जमकर गूंजे जीत के नारे
उत्तराखंड में बैंक हड़ताल से थमी बैंकिंग सेवाएं, फाइव-डे बैंकिंग समेत 6 मांगों को लेकर कर्मचारियों का प्रदर्शन; अब बड़े आंदोलन की चेतावनी
चमोली में खतरे की घंटी! जिले का 33% से ज्यादा हिस्सा हाई रिस्क जोन में, 24 फैक्टर्स ने खोली भूस्खलन की पूरी कहानी; सड़क कटिंग और वनक्षरण भी बड़े कारण
निजी गाड़ी से डिलीवरी की तो खैर नहीं! परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन, 100 से ज्यादा दोपहिया सीज; डिलीवरी बॉय बोले- ‘जितना कमाएंगे नहीं, उससे ज्यादा टैक्स देना पड़ेगा’
आम Vs खास! मंत्री की दीवार पर आई आफत तो मिनटों में दौड़ा पूरा सिस्टम, अफसरों ने खोले ड्रेनेज के ढक्कन; सवाल- आम आदमी की बारी कब?
धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले: इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड ₹25 हजार, खिलाड़ियों के लिए 283 पद रिजर्व, वकीलों को भी बड़ी राहत
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?