By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: Uttarakhand: गोवा अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2025 में “Cinemascape Uttarakhand: Stories in the Mountains” पर विशेष सत्र
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > Uttarakhand: गोवा अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2025 में “Cinemascape Uttarakhand: Stories in the Mountains” पर विशेष सत्र
उत्तराखंडफीचर्ड

Uttarakhand: गोवा अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2025 में “Cinemascape Uttarakhand: Stories in the Mountains” पर विशेष सत्र

The Hill India News
Last updated: November 23, 2025 12:44 am
The Hill India News
Published: November 23, 2025
Share
SHARE

 देहरादून। गोवा में आयोजित 56वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) के अंतर्गत IFFI Waves Film Bazaar–2025 में शनिवार को Knowledge Series के विशेष सत्र का आयोजन किया गया। “Cinemascape Uttarakhand: Stories in the Mountains” विषय पर आयोजित इस सत्र में उत्तराखंड की बढ़ती फिल्म संभावनाओं, नई फिल्म नीति तथा राज्य के फिल्म-फ्रेंडली वातावरण पर विस्तृत चर्चा हुई।

Contents
नई फिल्म नीति को मिला व्यापक सराहनाकलाकारों और फिल्मकारों ने साझा किए अनुभववैश्विक प्रोडक्शनों के लिए आकर्षण का केंद्र बन रहा उत्तराखंडफ़िल्म उद्योग में उभरता सशक्त केंद्र

सत्र का संचालन निर्देशक, पटकथा लेखक एवं निर्माता यशस्वी जुयाल ने किया। उन्होंने आरंभिक वक्तव्य में कहा कि प्राकृतिक सौंदर्य, अनूठी लोकेशन और सरल शूटिंग प्रक्रियाओं की वजह से आज उत्तराखंड, भारतीय व अंतरराष्ट्रीय सिनेमा दोनों के लिए सबसे तेज़ी से उभरते फिल्म डेस्टिनेशन में शामिल हो चुका है।

नई फिल्म नीति को मिला व्यापक सराहना

सत्र के मुख्य वक्ता, उत्तराखंड फ़िल्म विकास परिषद के संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं नोडल अधिकारी डॉ. नितिन उपाध्याय ने राज्य की नई फिल्म नीति–2024 की विशेषताओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि—

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में लागू की गई नीति ने राज्य में फिल्म निर्माण के लिए एक पारदर्शी, सरल और आधुनिक इकोसिस्टम तैयार किया है।
  • सिंगल विंडो ऑनलाइन शूटिंग परमिशन सिस्टम, तेज़ अनुमोदन प्रक्रिया और स्पष्ट सब्सिडी संरचना राज्य को अन्य राज्यों से अलग पहचान देती है।
  • स्थानीय युवाओं के लिए स्किल डेवलपमेंट, प्रशिक्षण कार्यक्रम और फिल्म इंडस्ट्री के साथ उनकी कनेक्टिविटी बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड अब केवल लोकेशन आधारित राज्य नहीं, बल्कि एक प्रोडक्शन-फ्रेंडली हब बन रहा है। हाल के वर्षों में यहां शूटिंग वॉल्यूम में बढ़ोतरी, OTT प्लेटफॉर्म्स की गतिविधियों में इजाफा और अंतरराष्ट्रीय प्रोडक्शन हाउसों की बढ़ती रुचि इसी का प्रमाण है।

डॉ. उपाध्याय ने यह भी उल्लेख किया कि सरकार क्षेत्रीय भाषाओं और स्थानीय कलाकारों को बढ़ावा देने के लिए विशेष सहयोग दे रही है।

कलाकारों और फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव

सत्र में अभिनेता, निर्देशक और निर्माता प्रियांशु पैन्यूली ने उत्तराखंड में फिल्म निर्माण के व्यक्तिगत अनुभव साझा किए।

उन्होंने कहा कि उनकी पहली फीचर फिल्म “जागर” को राज्य सरकार का अभूतपूर्व सहयोग मिला, जिससे नए फिल्मकारों का मनोबल बढ़ा है।

प्रियांशु ने कहा—
“उत्तराखंड की कहानियों में भावनात्मक गहराई और लोक-संस्कृति की ऐसी जीवंतता है, जो वैश्विक दर्शकों से सहज जुड़ने की क्षमता रखती है।”

उन्होंने बताया कि फिल्म नीति की वजह से अब लॉजिस्टिक्स, परमिशन और स्थानीय टैलेंट तक पहुंच पहले की तुलना में कहीं अधिक सरल हो गई है।

वैश्विक प्रोडक्शनों के लिए आकर्षण का केंद्र बन रहा उत्तराखंड

अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माता एवं Bombay Berlin Film Productions (BBFP) के CEO अरफ़ी लांबा ने विदेशी प्रोडक्शन कंपनियों के दृष्टिकोण से उत्तराखंड की संभावनाओं पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि—

  • भारत के मजबूत रिबेट सिस्टम
  • विविध भौगोलिक लोकेशन्स
  • उत्कृष्ट स्थानीय सहयोग

की वजह से विदेशी फिल्म कंपनियों की रुचि तेजी से बढ़ रही है, और इसमें उत्तराखंड सबसे आकर्षक विकल्पों में अग्रणी है।

अरफ़ी लांबा ने बताया कि उत्तराखंड की पर्वतीय संस्कृति, नदी घाटियाँ और हिमालयी लोककथाएँ अंतरराष्ट्रीय क्रिएटर्स के लिए अत्यंत प्रेरणादायक हैं। उन्होंने कहा, “राज्य की फिल्म नीति आकर्षक है, कानून-व्यवस्था मजबूत है और स्थानीय सहायता प्रभावशाली है—ये सभी बड़े विदेशी प्रोडक्शंस के लिए निर्णायक कारक हैं।”

फ़िल्म उद्योग में उभरता सशक्त केंद्र

सत्र के अंत में सभी पैनलिस्ट इस बात पर एकमत थे कि—
उत्तराखंड की नई फिल्म नीति और फिल्म परिषद के प्रयासों ने राज्य को भारतीय फिल्म उद्योग में एक उभरती हुई ताकत के रूप में स्थापित कर दिया है।

मॉडरेटर यशस्वी जुयाल ने समापन टिप्पणी में कहा कि यह संवाद उत्तराखंड को आने वाले वर्षों में वैश्विक सिनेमा हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यक्रम के अंत में संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. नितिन उपाध्याय ने सत्र में उपस्थित अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए।

You Might Also Like

अमेरिकी युद्धपोत समेत अन्य कई जहाजों पर घातक हमला, पेंटागन में मची भारी खलबली
चार्जिंग पर लगे मोबाइल में हुआ ब्लास्ट, जनसेवा एक्सप्रेस में लगी आग, बिहार जा रहे यात्रियों में मची अफरा-तफरी
दिल्ली की अवैध कॉलोनियों को मिलेगी वैध पहचान: ‘As is, Where is’ फैसले से 50 लाख लोगों को मालिकाना हक की राह आसान
बिहार कैबिनेट विस्तार से पहले बड़ा संकेत: क्या नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार राजनीति में रखेंगे औपचारिक कदम?
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल के दाम 400 रुपये पार, महंगाई से बेहाल जनता, डीजल कभी पहुंचा था 520 रुपये लीटर
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट पर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप; सुप्रीम कोर्ट पहुंची याचिका, करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था और पारदर्शिता पर बड़ा सवाल

The Hill India News
The Hill India News
June 23, 2026
विकासनगर: दून पुलिस का बड़ा एक्शन, सेलाकुई में 5 चोरियों का खुलासा; 40 लाख के जेवर और नकदी समेत अंतरराज्यीय गिरोह के 2 दबोचे
रुद्रपुर के इस नामचीन स्कूल पर अचानक ताला, सड़क पर उतरे सैकड़ों अभिभावक; क्या है पूरा विवाद?
सुबह 5 बजे पहुंचा प्रशासन, दो घंटे में जमींदोज हुआ सपा कार्यालय, सीतापुर में बुलडोजर कार्रवाई से मचा राजनीतिक भूचाल
राम मंदिर में कथित अनियमितताओं का खुलासा: बिना रसीद चंदा, जेवरों का हिसाब गायब, शिकायतों पर भी नहीं हुई कार्रवाई
उद्धव सेना में बढ़ी बेचैनी: 20 में से 14 विधायक भी शिंदे के संपर्क में! इमरजेंसी बैठक से सियासी हलचल तेज
देवभूमि महासभा का संकल्प: दुल्हनिया नदी किनारे होगा वृहद वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ी पहल
मसूरी मॉल रोड पर ‘अतिक्रमण हटाओ अभियान’ के दौरान हाई-वोल्टेज ड्रामा: पालिका टीम से अभद्रता और गाली-गलौज; भड़के कर्मचारियों ने घेरी कोतवाली, कार्य बहिष्कार की चेतावनी
पश्चिम बंगाल: शुभेंदु सरकार आज पेश करेगी ‘डबल इंजन’ राज का पहला पूर्ण बजट; स्वप्न दासगुप्ता के पिटारे से निकलेगा विकास का नया रोडमैप?
प्रयागराज में नाबालिग से हैवानियत करने वाला मुशर्रफ पुलिस मुठभेड़ में घायल, ट्रिपल मर्डर का आरोपी हिमांशु भी दबोचा
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?