By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: Uttarakhand: उत्तराखंड चैप्टर 2025 में  मुख्यमंत्री धामी बोले – “युवाओं के लिए सिर झुका भी सकता हूं, सिर कटा भी सकता हूं”
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > Uttarakhand: उत्तराखंड चैप्टर 2025 में  मुख्यमंत्री धामी बोले – “युवाओं के लिए सिर झुका भी सकता हूं, सिर कटा भी सकता हूं”
उत्तराखंडफीचर्ड

Uttarakhand: उत्तराखंड चैप्टर 2025 में  मुख्यमंत्री धामी बोले – “युवाओं के लिए सिर झुका भी सकता हूं, सिर कटा भी सकता हूं”

The Hill India News
Last updated: September 30, 2025 3:24 pm
The Hill India News
Published: September 30, 2025
Share
SHARE

देहरादून। राजधानी देहरादून के फेयरफिल्ड बाय मेरियट मालसी में मंगलवार को आयोजित “टाइम्स ऑफ़ इंडिया कॉन्क्लेव – उत्तराखंड चैप्टर 2025” में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य की विकास यात्रा, चुनौतियों और उपलब्धियों पर विस्तार से अपने विचार रखे। कार्यक्रम में फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा समेत मीडिया और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं।

Contents
युवाओं पर धामी का जोरचारधाम और शीतकालीन यात्रानिवेश और औद्योगिक विकाससांस्कृतिक संरक्षण और कानून व्यवस्थाधार्मिक व पर्यटन आयोजनस्वदेशी का आह्वान

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने बीते दशक में नया आत्मविश्वास और शक्ति अर्जित की है। उन्होंने कहा कि “2014 से पहले देश में घोटालों और कुशासन की चर्चा होती थी, लेकिन आज भारत वैश्विक मंच पर सशक्त राष्ट्र के रूप में उभर चुका है। यह परिवर्तन ‘रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म’ की नीति का परिणाम है।”


युवाओं पर धामी का जोर

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने भर्ती परीक्षाओं में नकल माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चर्चा की। उन्होंने कहा कि “हमारी सरकार ने देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया है। इसी का परिणाम है कि चार सालों में 25 हज़ार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है और 100 से अधिक नकल माफिया जेल की सलाखों के पीछे भेजे गए हैं।”

धामी ने हाल ही में भर्ती परीक्षा प्रकरण पर उठे विवाद का जिक्र करते हुए कहा कि कुछ लोग युवाओं को गुमराह कर राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने कहा कि “मैंने खुद युवाओं से जाकर मुलाकात की और सीबीआई जांच की अनुशंसा का आश्वासन दिया। मैं यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि युवाओं के हितों की रक्षा के लिए मैं सिर झुका भी सकता हूं और सिर कटा भी सकता हूं।”


चारधाम और शीतकालीन यात्रा

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस वर्ष आपदाओं के बावजूद अब तक 42 लाख श्रद्धालु सकुशल चारधाम यात्रा पूरी कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शीतकालीन यात्रा को भी बढ़ावा दे रही है, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा।

धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने मार्च में उत्तराखंड के हर्षिल और मुखबा का दौरा कर देशवासियों से शीतकाल में भी पहाड़ों की यात्रा करने का आह्वान किया था। सरकार अब उत्तराखंड को “एडवेंचर टूरिज़्म हब” बनाने के लिए ट्रेकिंग, रिवर राफ्टिंग, माउंटेन बाइकिंग और पैराग्लाइडिंग जैसी गतिविधियों को बढ़ावा देने पर काम कर रही है।


निवेश और औद्योगिक विकास

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान 3.56 लाख करोड़ रुपये के एमओयू किए थे। उन्होंने कहा कि “सिर्फ डेढ़ साल में ही 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं धरातल पर उतर चुकी हैं, जो उत्तराखंड की निवेश क्षमता और नीति की सफलता को दर्शाती हैं।”

इसके साथ ही उन्होंने “एक जनपद, दो उत्पाद” और “हाउस ऑफ हिमालयाज” जैसी योजनाओं का उल्लेख किया, जो स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को बाजार दिलाने में अहम साबित हो रही हैं।


सांस्कृतिक संरक्षण और कानून व्यवस्था

धामी ने कहा कि सरकार राज्य की संस्कृति और सामाजिक ताने-बाने को सुरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार ने लैंड जिहाद पर सख्त कार्रवाई करते हुए 9 हज़ार एकड़ भूमि मुक्त कराई है। साथ ही 250 अवैध मदरसों को सील और 500 से अधिक अवैध संरचनाओं को हटाया गया है।

उन्होंने कहा कि जुलाई 2026 से वे सभी मदरसे बंद हो जाएंगे जो सरकारी सिलेबस लागू नहीं करेंगे। साथ ही उत्तराखंड देश का पहला राज्य है, जिसने समान नागरिक संहिता (UCC) लागू कर “एक राष्ट्र, एक कानून” की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया है।


धार्मिक व पर्यटन आयोजन

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार वर्ष 2026 में होने वाली नंदा देवी राजजात यात्रा और 2027 में हरिद्वार कुंभ को दिव्य और भव्य बनाने के लिए संकल्पित है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड अब केवल धार्मिक पर्यटन ही नहीं, बल्कि वेलनेस टूरिज्म, फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन और वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में भी तेजी से उभर रहा है।


स्वदेशी का आह्वान

कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “स्वदेशी अपनाओ, देश को मजबूत बनाओ” के मंत्र को आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, “हमारे देश में पेन की निब से लेकर अंतरिक्ष यान तक सब कुछ बनाने की क्षमता है। हमें संकल्पित होकर हर खरीदारी से पहले यह देखना चाहिए कि वह वस्तु स्वदेशी है या विदेशी। यदि हम स्वदेशी को प्राथमिकता देंगे तो यह हमारे किसानों, कारीगरों और उद्यमियों को सशक्त बनाएगा और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को मजबूत करेगा।”

टाइम्स ऑफ़ इंडिया कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भाषण न सिर्फ उपलब्धियों की झलक दिखाता है, बल्कि आने वाले वर्षों की दिशा भी तय करता है। युवाओं की सुरक्षा, पर्यटन का विस्तार, निवेश का बढ़ावा और सांस्कृतिक संरक्षण जैसे मुद्दों पर सरकार की प्राथमिकताएं साफ झलकती हैं। धामी ने अपने संबोधन में यह स्पष्ट किया कि उत्तराखंड विकास और आत्मनिर्भरता की राह पर मजबूती से आगे बढ़ रहा है।

You Might Also Like

उत्तराखंड की राजनीति से दुःखद खबर, नहीं रहे कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास
दिल्ली में जानलेवा गर्मी, हीटस्ट्रोक से 5 लोगों ने तोड़ा दम 12 वेंटिलेटर सपोर्ट पर
संसद भवन परिसर से गांधी, आंबेडकर और शिवाजी की प्रतिमाएं स्थानांतरित करने पर विवाद
हरिद्वार: मायादेवी पार्किंग में पत्थर से कुचलकर हत्या, पुलिस ने 8 घंटे में सुलझाई मर्डर मिस्ट्री; आरोपी गिरफ्तार
उत्तराखण्ड : सीएम धामी एवं विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने गैरसैंण में मनाया राज्य स्थापना दिवस
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

निजी स्कूलों की मनमानी फीस वसूली पर नैनीताल जिला प्रशासन का बड़ा प्रहार; डीएम का सख्त आदेश- अतिरिक्त शुल्क लौटाएं या एडजस्ट करें, उल्लंघन पर 5 लाख तक जुर्माना

The Hill India News
The Hill India News
June 27, 2026
अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च व पुनीत कार्य, जनभागीदारी से इसे राष्ट्रव्यापी जनआंदोलन बनाना आवश्यक: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा
फीफा वर्ल्ड कप 2026: डेम्बेले की खौफनाक हैट्रिक से फ्रांस ने नॉर्वे को उड़ाया, सेनेगल ने इराक को 5-0 से रौंदकर जिंदा रखीं उम्मीदें
अलीगढ़ में AIMIM नेता का खौफनाक एलान, BJP नेता नाजिया इलाही की जुबान काटने वाले को 1 लाख का इनाम
रुड़की में मामा की बेटी से लव मैरिज की खौफनाक सजा, सगे मामा ने बीच बाजार भांजे को चाकुओं से गोदकर मार डाला
मध्य भारत को पार कर यूपी-उत्तराखंड की ओर बढ़ा मानसून, मुंबई में भारी आफत का ‘ऑरेंज अलर्ट’, दिल्ली-NCR में भी बदलेगा मौसम
वेनेजुएला में कुछ ही मिनटों में आए दो शक्तिशाली भूकंप, राजधानी काराकास में इमारतें जमींदोज, सुनामी का हाई अलर्ट
हरिद्वार में बड़ा हादसा टला: BHEL क्षेत्र में नर्सिंग छात्राओं से भरी कॉलेज बस का CNG सिलेंडर लीक, मची अफरा-तफरी
डिजिटल गवर्नेंस की ओर देहरादून के बढ़ते कदम: सरकारी दफ्तरों को पूरी तरह ‘पेपरलेस’ बनाने की तैयारी, अफसरों को मिला ई-ऑफिस का व्यावहारिक पाठ
उत्तराखंड में हाई अलर्ट: चारधाम समेत धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी, अभेद्य किले में तब्दील हुए केदारनाथ-बदरीनाथ; सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैद
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?