By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: उत्तराखंड में शीतकालीन पर्यटन को नई रफ्तार: सीएम धामी ने स्नो लेपर्ड टूर, हेली-स्कीइंग और हिमालयन कार रैली शुरू करने के दिए निर्देश
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखंड में शीतकालीन पर्यटन को नई रफ्तार: सीएम धामी ने स्नो लेपर्ड टूर, हेली-स्कीइंग और हिमालयन कार रैली शुरू करने के दिए निर्देश
उत्तराखंडफीचर्ड

उत्तराखंड में शीतकालीन पर्यटन को नई रफ्तार: सीएम धामी ने स्नो लेपर्ड टूर, हेली-स्कीइंग और हिमालयन कार रैली शुरू करने के दिए निर्देश

The Hill India News
Last updated: December 13, 2025 3:42 pm
The Hill India News
Published: December 13, 2025
Share
SHARE

देहरादून। उत्तराखंड को वर्षभर पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शीतकालीन पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए कई अहम निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने स्नो लेपर्ड साइटिंग (हिम तेंदुआ पर्यटन), हेली-स्कीइंग और हिमालयन कार रैली जैसी गतिविधियों को तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश देते हुए कहा कि शीतकाल को अब पर्यटन के “ऑफ-सीजन” के रूप में नहीं, बल्कि नई संभावनाओं के मौसम के रूप में विकसित किया जाएगा।

Contents
20 दिसंबर तक सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देशलद्दाख मॉडल पर ‘स्नो लेपर्ड टूर’‘वन डिस्ट्रिक्ट–वन फेस्टिवल’ से सांस्कृतिक पहचानबागेश्वर में सरयू कॉरिडोर और धार्मिक पर्यटनप्रयागों और घाटों में भव्य आरतीयोग, साहसिक और वन्यजीव पर्यटन का समन्वयव्यापक प्रचार और मार्केटिंग रणनीतिउत्तराखंड को वर्षभर पर्यटन राज्य बनाने का लक्ष्य

शनिवार देर रात मुख्यमंत्री आवास में आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने स्पष्ट किया कि शीतकालीन पर्यटन न केवल राज्य की अर्थव्यवस्था को गति देगा, बल्कि सीमांत और पर्वतीय क्षेत्रों में स्थानीय रोजगार के नए अवसर भी सृजित करेगा। बैठक में शासन के वरिष्ठ अधिकारी और सभी जिलों के जिलाधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।

20 दिसंबर तक सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि 20 दिसंबर तक केएमवीएन और जीएमवीएन की सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त कर ली जाएं। उन्होंने होटल व्यवसायियों और टूर ऑपरेटर्स के साथ बैठक आयोजित कर शीतकालीन यात्रा के दौरान पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं देने पर भी जोर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटक जब उत्तराखंड आएं, तो उन्हें आवास, सड़क, स्वास्थ्य, सुरक्षा और परिवहन से जुड़ी किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि अपने-अपने जिलों के प्रमुख पर्यटक स्थलों तक पहुंचने वाली सड़कों, होटलों और बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त किया जाए। उन्होंने यह भी घोषणा की कि वे स्वयं सड़क मार्ग से शीतकालीन पर्यटन स्थलों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे, ताकि जमीनी हकीकत का प्रत्यक्ष आकलन किया जा सके।

लद्दाख मॉडल पर ‘स्नो लेपर्ड टूर’

बैठक में सचिव पर्यटन ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर उत्तराखंड में लद्दाख मॉडल पर ‘स्नो लेपर्ड टूर’ प्रारंभ किया जाएगा। इसके तहत शीतकाल में गंगोत्री जैसे उच्च हिमालयी क्षेत्रों को नियंत्रित और सुरक्षित तरीके से पर्यटकों के लिए खोला जाएगा। उत्तरकाशी स्थित गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान में प्रायोगिक तौर पर हिम तेंदुआ पर्यटन गतिविधियां संचालित की जाएंगी।

सरकार का मानना है कि इससे न केवल शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि होमस्टे, स्थानीय गाइड, साहसिक पर्यटन और हस्तशिल्प जैसे क्षेत्रों में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। सीमांत क्षेत्रों की अर्थव्यवस्था को इससे विशेष मजबूती मिलने की उम्मीद है।

‘वन डिस्ट्रिक्ट–वन फेस्टिवल’ से सांस्कृतिक पहचान

मुख्यमंत्री धामी ने बैठक में ‘वन डिस्ट्रिक्ट–वन फेस्टिवल’ की अवधारणा को लागू करने के निर्देश दिए। इसके तहत राज्य के प्रत्येक जनपद में एक-एक भव्य महोत्सव आयोजित किया जाएगा, जो उस जिले की सांस्कृतिक, पारंपरिक और पर्यटन पहचान को दर्शाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि इन महोत्सवों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रधानों, प्रवासियों, कलाकारों और वरिष्ठ अधिकारियों की व्यापक सहभागिता सुनिश्चित की जाए।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने राज्य स्तर पर एक अंतरराष्ट्रीय महोत्सव आयोजित करने के भी निर्देश दिए, जिसमें देश-विदेश से विशिष्ट अतिथियों और प्रवासी उत्तराखंडियों को आमंत्रित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन आयोजनों में आम जनता की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि पर्यटन के साथ-साथ सांस्कृतिक गौरव को भी बढ़ावा मिले।

बागेश्वर में सरयू कॉरिडोर और धार्मिक पर्यटन

बैठक में मुख्यमंत्री ने बागेश्वर में सरयू कॉरिडोर के विकास को मंजूरी दी। साथ ही उन्होंने सरयू नदी के उद्गम स्थल को गंगोत्री की तर्ज पर एक प्रमुख धार्मिक और आध्यात्मिक केंद्र के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने बागेश्वर में ट्राउट मछली, कीवी और लाल चावल के उत्पादन की संभावनाओं को देखते हुए इनके प्रोत्साहन पर भी गंभीरता से कार्य करने को कहा।

प्रयागों और घाटों में भव्य आरती

मुख्यमंत्री ने देवप्रयाग सहित राज्य के सभी प्रमुख प्रयागों और घाटों में भव्य आरती आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धार्मिक पर्यटन उत्तराखंड की आत्मा है और इसे सशक्त करने के लिए नए घाटों का विकास तथा मौजूदा घाटों का सौंदर्यीकरण किया जाए।

इसके साथ ही पौड़ी के पैठाणी स्थित राहु मंदिर और लाखामंडल मंदिर के सौंदर्यीकरण की कार्ययोजना को शीघ्र और प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश भी दिए गए।

योग, साहसिक और वन्यजीव पर्यटन का समन्वय

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि राज्य सरकार, निजी संस्थानों, सामाजिक और धार्मिक संगठनों के संयुक्त प्रयास से अंतरराष्ट्रीय स्तर का भव्य योग महोत्सव आयोजित किया जाए। उन्होंने कहा कि योग, साहसिक पर्यटन और वन्यजीव गतिविधियों को एकीकृत कर उत्तराखंड को वर्षभर सक्रिय पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित किया जाए।

कार्ययोजना के तहत औली, खलिया टॉप, बेदनीधार सहित विभिन्न क्षेत्रों में स्कीइंग, ट्रेकिंग, पैराग्लाइडिंग और रैपलिंग जैसे साहसिक आयोजन किए जाएंगे। वहीं मसूरी, नैनीताल और उत्तरकाशी में विंटर कार्निवल, ऋषिकेश में अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव तथा जिम कॉर्बेट, नंधौर और गंगोत्री क्षेत्र में वन्यजीव एवं स्नो लेपर्ड पर्यटन गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

व्यापक प्रचार और मार्केटिंग रणनीति

सचिव पर्यटन ने बताया कि शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए देश के प्रमुख शहरों में रोड शो, डिजिटल और प्रिंट मीडिया अभियान, गद्दी स्थलों से सायंकालीन आरती का लाइव प्रसारण, विशेष टूर पैकेज और शीतकाल में होटल एवं रिसॉर्ट्स को शुल्क में रियायत जैसे प्रस्ताव लागू किए जाएंगे।

उत्तराखंड को वर्षभर पर्यटन राज्य बनाने का लक्ष्य

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य उत्तराखंड को केवल चारधाम यात्रा तक सीमित न रखकर योग, साहसिक, सांस्कृतिक और वन्यजीव पर्यटन का समग्र केंद्र बनाना है। शीतकालीन पर्यटन को मजबूती देकर राज्य की अर्थव्यवस्था को सालभर गतिशील रखा जाएगा।

बैठक में प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, पंकज कुमार पांडे, शैलेश बगौली, सचिन कुर्वे, धीराज गब्र्याल, अपर सचिव बंशीधर तिवारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

माओवादी नक्सली संगठन का ऐलान, ’25 जुलाई को बिहार-झारखंड बंद, 28 जुलाई से 3 अगस्त तक ‘शहीदी सप्ताह’
World Cup Cricket: भारत ने बनाया एतिहासिक रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड को वनडे वर्ल्ड कप में 20 साल बाद दी मात
असम में बड़ा रेल हादसा: हाथियों के झुंड से टकराई राजधानी एक्सप्रेस, इंजन समेत 5 डिब्बे पटरी से उतरे
उत्तराखंड : कांग्रेस के उपाध्यक्ष और धनौल्टी से कांग्रेस के उम्मीदवार रहे जोत सिंह बिष्ट और उनके पुत्र हुए आप के
Big News: UKPSC ने इस परीक्षा की Answer Key जारी की
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्डराजनीति

2027 चुनाव से पहले हरीश रावत का भाजपा पर बड़ा हमला! बोले- उत्तराखंड की जमीनों को खुर्द-बुर्द कर रही सरकार, कांग्रेस 45 से अधिक सीटें जीतकर बनाएगी सरकार; अखिलेश यादव को भी दी दो टूक चेतावनी- प्रदेश के स्वाभिमान से समझौता बर्दाश्त नहीं

The Hill India News
The Hill India News
November 14, 2026
रुद्रपुर जिला अस्पताल हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन! 12 घंटे में मुख्य आरोपी विकास कुमार मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, दरोगा की पिस्तौल छीनकर भागने की कोशिश में पैर में लगी गोली; अब तक तीन आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
अमेरिका में आसमान में मचा हड़कंप! 7 हजार से ज्यादा उड़ानें प्रभावित, FAA ने देशभर के एयरपोर्ट पर लगाया ग्राउंड स्टॉप; हजारों यात्री फंसे, 22 एयर ट्रैफिक कंट्रोल सेंटर ठप
IND vs NZ 4th ODI: भारत-न्यूजीलैंड के बीच चौथे वनडे में बड़ा उलटफेर! कीवी टीम ने किए 6 बदलाव, भारत की प्लेइंग-11 में भी 3 नए चेहरे शामिल; श्रेयस अय्यर ने पहली बार संभाली कप्तानी
अंकिता भंडारी के परिवार को मिले सरकारी अनुदान पर सियासी संग्राम! भाजपा विधायक के बयान से भड़की कांग्रेस, हरक सिंह रावत बोले- क्या पैसों से खरीद लिया जाएगा परिवार का मुंह?
बेटियों की सरकारी योजना में भी फर्जीवाड़ा! हरिद्वार के लक्सर में नंदा गौरा योजना के 28 आवेदन जांच में पकड़े गए, आय प्रमाणपत्रों से हुई छेड़छाड़; अब आरोपियों पर कार्रवाई की तैयारी
दिल्ली में संगठित अपराध और ड्रग्स माफिया पर अमित शाह का बड़ा प्रहार! पुलिस को सख्त निर्देश, अपराधियों के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए बनेगी नई रणनीति
किश्तवाड़ में सुरक्षा व्यवस्था पर बढ़ी चिंता! पेट्रोलिंग पर निकले दो SPO रहस्यमय तरीके से लापता, पहाड़ी इलाकों में सुरक्षाबलों का बड़ा सर्च ऑपरेशन; कुलगाम में CRPF चौकी पर आतंकियों की फायरिंग से तीन जवान घायल
बांग्लादेश लौटने की तैयारी में शेख हसीना? भारत में रहते हुए पहली बार दूतावास से मांगा नया पासपोर्ट और NID, वकीलों ने लिखा पत्र; दिसंबर में वतन वापसी की चर्चा तेज
भारत के खिलाफ सीरीज बचाने की जंग में न्यूजीलैंड को बड़ा झटका! लॉकी फर्ग्यूसन और ब्लेयर टिकनर बाहर, तीसरे वनडे से पहले टीम में बड़ा बदलाव
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?