By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: Uttarakhand: दिव्यांगजनों के अधिकार और सम्मान की रक्षा को प्रतिबद्ध धामी सरकार, मुख्यमंत्री ने दिए विशेष निर्देश
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > Uttarakhand: दिव्यांगजनों के अधिकार और सम्मान की रक्षा को प्रतिबद्ध धामी सरकार, मुख्यमंत्री ने दिए विशेष निर्देश
उत्तराखंडफीचर्ड

Uttarakhand: दिव्यांगजनों के अधिकार और सम्मान की रक्षा को प्रतिबद्ध धामी सरकार, मुख्यमंत्री ने दिए विशेष निर्देश

The Hill India News
Last updated: September 26, 2025 3:11 pm
The Hill India News
Published: September 26, 2025
Share
SHARE

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांगजनों के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल करते हुए बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में आयोजित राज्य दिव्यांग सलाहकार बोर्ड की बैठक में दिव्यांगजनों के अधिकार, सम्मान और कल्याण से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा की गई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि दिव्यांगजनों को चल रही सभी योजनाओं और कार्यक्रमों का लाभ सुगमता और पारदर्शिता के साथ मिलना चाहिए।

Contents
स्वास्थ्य शिविर होंगे पूरे प्रदेश में आयोजितपेंशन योजनाओं में शत-प्रतिशत लाभ सुनिश्चित करने के निर्देशआरक्षण का लाभ मिलना चाहिए पूरी तरहमानवीय सरोकार से जुड़ी जिम्मेदारीविधायक और बोर्ड सदस्यों ने दिए सुझावसमाज का अभिन्न अंग हैं दिव्यांगजनबैठक में रहे ये अधिकारी और सदस्य उपस्थितदिव्यांग सशक्तिकरण की ओर बड़ा कदम

स्वास्थ्य शिविर होंगे पूरे प्रदेश में आयोजित

बैठक में मुख्यमंत्री ने सचिव स्वास्थ्य को निर्देश दिए कि प्रदेशभर में समय-समय पर विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाए। इन शिविरों में दिव्यांगजन न केवल उपचार और चिकित्सा सुविधाएं प्राप्त कर सकें, बल्कि उन्हें मौके पर ही प्रमाण-पत्र, कृत्रिम अंग और अन्य सहायक उपकरण भी उपलब्ध कराए जाएं।
धामी ने कहा कि दिव्यांगजनों के लिए स्वास्थ्य और पुनर्वास सुविधाएं उनकी बुनियादी जरूरत हैं और सरकार का दायित्व है कि इन्हें समय पर और सरल प्रक्रिया में उपलब्ध कराया जाए।


पेंशन योजनाओं में शत-प्रतिशत लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने सचिव समाज कल्याण को निर्देशित किया कि सभी पात्र दिव्यांगजन दिव्यांग पेंशन और अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के दायरे में आएं और उन्हें योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ मिले। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी पात्र व्यक्ति किसी भी कारण से वंचित न रहे।


आरक्षण का लाभ मिलना चाहिए पूरी तरह

बैठक में धामी ने स्पष्ट कहा कि राज्य सरकार शासकीय सेवाओं में भर्ती और नियुक्तियों के दौरान दिव्यांगजनों के लिए आरक्षण के प्रावधानों को पूरी तरह लागू करेगी। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर इन प्रावधानों की अनदेखी न हो।


मानवीय सरोकार से जुड़ी जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि दिव्यांगजनों की समस्याएं किसी भी सरकार के लिए सिर्फ प्रशासनिक मुद्दा नहीं हैं, बल्कि यह मानवीय सरोकार से जुड़ी जिम्मेदारी भी हैं। इसलिए राज्य सरकार निरंतर इस दिशा में गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की कि सभी विभाग दिव्यांगजनों से संबंधित मुद्दों पर नियमित अनुश्रवण करें और उनके हितों से जुड़े कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।


विधायक और बोर्ड सदस्यों ने दिए सुझाव

बैठक में उपस्थित विधायक भरत चौधरी और सविता कपूर सहित बोर्ड के अन्य सदस्यों ने दिव्यांगजनों की समस्याओं के समाधान और योजनाओं की कार्यकुशलता बढ़ाने को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। मुख्यमंत्री ने सभी सुझावों पर सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने और शीघ्र कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।


समाज का अभिन्न अंग हैं दिव्यांगजन

धामी ने कहा,

“दिव्यांगजन समाज का अभिन्न अंग हैं और उन्हें सक्षम बनाने के लिए सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। हमारा उद्देश्य है कि वे भी समाज की मुख्यधारा से जुड़े और आत्मनिर्भर जीवन जी सकें।”


बैठक में रहे ये अधिकारी और सदस्य उपस्थित

इस महत्वपूर्ण बैठक में सचिव श्रीधर बाबू अद्दांकी, रंजीत सिन्हा, चन्द्रेश कुमार, वी. षणमुगम, डॉ. आर. राजेश कुमार, निदेशक समाज कल्याण प्रकाश चन्द्र समेत राज्य दिव्यांग सलाहकार बोर्ड के सदस्य मौजूद रहे।


दिव्यांग सशक्तिकरण की ओर बड़ा कदम

धामी सरकार का यह कदम न केवल दिव्यांगजनों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में है, बल्कि यह एक मानवीय दृष्टिकोण का भी प्रतीक है। स्वास्थ्य शिविरों से लेकर पेंशन और रोजगार आरक्षण तक, सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि दिव्यांगजन समाज की मुख्यधारा में बराबरी के साथ आगे बढ़ें।
बैठक के फैसलों और निर्देशों से साफ है कि आने वाले समय में उत्तराखंड दिव्यांग सशक्तिकरण की दिशा में नए मानक स्थापित करेगा।

You Might Also Like

पौड़ी मुख्य कृषि अधिकारी को किया निदेशालय में सम्बद्ध, कृषि मंत्री बोले-…लापरवाही कतई बर्दास्त नहीं’
महाकुंभ 2027: ‘दिव्य, भव्य और सुरक्षित’ आयोजन के लिए CM धामी का मास्टरप्लान; अक्टूबर तक पूरे होंगे सभी स्थाई कार्य
CSK vs KKR IPL 2026: चेन्नई की दमदार जीत, कोलकाता की लगातार चौथी हार से बढ़ी मुश्किलें
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ED आज करेगी पूछताछ, 5 महीने से भेज रही थी समन
अभिनेता सोनू सूद ने लगाई डोसे की दुकान, लोगों ने दिए 20-30 प्लेट के ऑर्डर
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

उत्तराखंड में लागू हुई ‘महक क्रांति नीति 2026’, चंपावत-नैनीताल में बनेगी देश की पहली ‘सिनेमन वैली’; 91,000 किसानों की बदलेगी किस्मत

The Hill India News
The Hill India News
June 13, 2026
दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से बदला मौसम, अगले 5 दिन उत्तर भारत में आंधी-तूफान का तांडव; जानें यूपी में कब आएगा मॉनसून
आज से पीएम मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया का ऐतिहासिक दौरा; राफेल जेट और स्कॉर्पीन पनडुब्बी पर टिकीं दुनिया की नजरें
लक्सर में दरिंदगी की हदें पार; मायके में घुसकर पत्नी पर कांच की बोतल से हमला, फिर सरेआम दे दिया ‘तीन तलाक’
IMA की 158वीं पासिंग आउट परेड आज, पहली बार 9 महिला कैडेट्स ‘अंतिम पग’ पार कर रचेंगी इतिहास; राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी गवाह
अचानक ठप हुए फेसबुक और इंस्टाग्राम, ‘मेटा का सर्वर डाउन’ होने से दुनिया भर में मची खलबली, करोड़ों यूजर्स परेशान
‘पीएम मोदी कलयुग में भगवान का अवतार’ उत्तराखंड में धामी सरकार के मंत्री का अजीबो-गरीब  बयान
जिला प्रशासन की अनूठी पहल: देहरादून में गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों को मिलेगा निःशुल्क उपचार; डीएम डॉ. आशीष चौहान ने शुरू किया महा-अभियान
UKSSSC स्नातक स्तरीय परीक्षा 2026: चारधाम यात्रा, मौसम का अलर्ट और भारी जाम का संकट; आयोग की अपील— ‘एक दिन पहले पहुंचें परीक्षा केंद्र’
नैनीताल में सड़क हादसा: जल संस्थान के बेकाबू ट्रक ने दिल्ली की मां-बेटी को रौंदा; वैन को टक्कर मारने के बाद भीड़ में घुसा वाहन, हालत बेहद नाजुक
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?