By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: UKSSSC पेपर लीक कांड: कांग्रेस का हल्ला-बोल, भाजपा सरकार पर नकल माफिया को संरक्षण देने का आरोप
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > UKSSSC पेपर लीक कांड: कांग्रेस का हल्ला-बोल, भाजपा सरकार पर नकल माफिया को संरक्षण देने का आरोप
उत्तराखंडदेहरादूनफीचर्ड

UKSSSC पेपर लीक कांड: कांग्रेस का हल्ला-बोल, भाजपा सरकार पर नकल माफिया को संरक्षण देने का आरोप

The Hill India News
Last updated: September 26, 2025 9:24 am
The Hill India News
Published: September 26, 2025
Share
SHARE

देहरादून, परवादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की स्नातक स्तरीय परीक्षा में हुए पेपर लीक कांड को लेकर परवादून जिला कांग्रेस कमेटी ने आज जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने इस प्रकरण को प्रदेश के लाखों बेरोजगार युवाओं के भविष्य से किया गया बड़ा विश्वासघात करार दिया और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी डोईवाला के माध्यम से सौंपा।

Contents
कांग्रेस की प्रमुख माँगें:प्रदर्शन में शामिल प्रमुख नेता व कार्यकर्ता:

जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि “भाजपा नेताओं की शह पर पल रहे नकल माफिया ने पूरी भर्ती प्रणाली को ध्वस्त कर दिया है। हाकम सिंह जैसे माफिया बार-बार युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहे हैं। सरकार की SIT निष्पक्ष जांच नहीं कर सकती, इसलिए कांग्रेस की माँग है कि मामले की जांच उच्च न्यायालय की निगरानी में CBI से कराई जाए।” उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने युवाओं को न्याय नहीं दिया तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगी।

डोईवाला कांग्रेस नगर अध्यक्ष करतार नेगी ने आरोप लगाया कि यह पेपर लीक कांड भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली पर बड़ा प्रश्नचिन्ह है। “सरकार न केवल रोजगार देने में विफल रही है, बल्कि अब युवाओं के भविष्य को भी बर्बाद कर रही है।”

देहरादून जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ताजेन्द्र सिंह ताज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सड़क से सदन तक युवाओं की आवाज बुलंद करेगी और दोषियों को कठोर दंड दिलाने के लिए संघर्ष करेगी।

कांग्रेस की प्रमुख माँगें:

  1. SIT के बजाय उच्च न्यायालय की निगरानी में CBI जांच।

  2. पेपर लीक में शामिल सभी प्रभावशाली दोषियों पर कठोर कार्रवाई।

  3. परीक्षा की नई तिथि घोषित कर पारदर्शी परीक्षा का आयोजन।

  4. भर्ती प्रक्रिया को UKPSC के सुपुर्द करना।

  5. प्रभावित अभ्यर्थियों को मुआवजा व परीक्षा शुल्क वापसी।

कांग्रेस ने साफ कहा कि यदि युवाओं को न्याय नहीं मिला तो भाजपा के खिलाफ व्यापक आंदोलन खड़ा किया जाएगा।

प्रदर्शन में शामिल प्रमुख नेता व कार्यकर्ता:

मोहित उनियाल, ताजेन्द्र सिंह ताज, गौरव चौधरी, करतार नेगी, सागर मनवाल, मनोज नौटियाल, उमेद बोरा, जीतेन्द्र कुमार, अमित सैनी, राहुल सैनी, शार्दूल नेगी, स्वतंत्र बिष्ट, संदीप थापा, आशिक अली, युवराज पुन, विमल गोला, मनोज रावत, तेजपाल सिंह मोंटी, देवराज सावन, साजिद अली, सावन राठौर, रईस अहमद, राहुल आर्य, शंकर सिंह महरालु, अरिफ अली, प्रवीण सैनी, साहिल अली, सोहेब, गौरव बिष्ट, मुकेश कुमार, राहुल आदि।

May be an image of 12 people and text that says "परलीकंवे परलीलकेविर, विरद धामी तेरे राज राजमे मे धरना पिपर 15 5लाख मे म्दशन 井 Re-Exam पेपर गददी"

May be an image of ‎3 people and ‎text that says "‎ه טונויץ 감덕 बजा स्वराज EXPRESS SMBC S st उत्राय 生 प्हाज Uk TV arta 税 माँद se डाइनामाइट ធមា្មនេ न्यूज‎"‎‎

You Might Also Like

IMD Weather Forecast: उत्तर भारत में फिर सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ, दिल्ली-NCR में बारिश का येलो अलर्ट, पहाड़ों पर हो सकती है बर्फबारी
पटना डबल मर्डर केस में बड़ा खुलासा: प्रेम प्रसंग में प्रेमी ने भाई-बहन को जिंदा जलाया, MLA पर भी FIR
पचपदरा रिफाइनरी में भीषण आग: उद्घाटन से पहले बड़ा हादसा, प्रशासन और मैनेजमेंट में मचा हड़कंप
वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी संजय पांडे होंगे मुंबई के नए पुलिस प्रमुख…
धामी सरकार का एक साल का कार्यकाल निराशाजनक और जनता को भ्रमित करने वाला: इन्द्रपाल आर्य
TAGGED:BJP governmentCongress protestsprotecting cheating mafiaUKSSSC paper leak scandal
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
Uncategorizedउत्तराखंडफीचर्ड

सहकारिता के क्षेत्र में उत्तराखंड बना देश का अग्रणी राज्य: त्रिवेन्द्र सिंह रावत

The Hill India News
The Hill India News
July 28, 2026
जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रेशन में अब नहीं चलेगी लापरवाही! 2 साल से ज्यादा की देरी पर कोर्ट से लेनी होगी मंजूरी, मोदी सरकार ला रही बड़ा कानून
हरिद्वार अर्धकुंभ 2027 से पहले संत समाज में महासंग्राम: अध्यक्ष की कुर्सी से लेकर ‘असली-नकली देवताओं’ तक छिड़ी जंग, करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था पर मंडराने लगे सवाल
रुद्रपुर गैंगरेप केस में हाई-वोल्टेज ड्रामा: पुलिस कस्टडी से भागे दो आरोपी, फिल्मी अंदाज में पीछा कर दबोचा; गुस्साई भीड़ ने की पिटाई, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
उत्तराखंड में बारिश बनी आफत: 158 सड़कें बंद, 28 लोगों की मौत, चारधाम यात्रा पर भी लगा ब्रेक; पहाड़ से मैदान तक जनजीवन बेहाल
‘सरकार झुकती नहीं थी, लेकिन छात्रों ने झुका दिया’… पेपर लीक पर लोकसभा में अखिलेश यादव का केंद्र पर हमला, बोले- गरीबों को आगे बढ़ते नहीं देखना चाहती सरकार
‘बटवारा 1947’ का दमदार ट्रेलर रिलीज: क्या सनी देओल फिर रच पाएंगे ‘गदर’ और ‘बॉर्डर’ जैसा इतिहास? देशभक्ति, दर्द और इंसानियत की भावुक कहानी ने बढ़ाई दर्शकों की उत्सुकता
’21 छात्रों ने जान गंवाई और आपने मंत्री का सम्मान किया’… लोकसभा में गौरव गोगोई का सरकार पर तीखा हमला, पेपर लीक से लेकर छात्र आंदोलन तक उठाए बड़े सवाल
जापान में 7.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी का खतरा मंडराया; कई प्रांतों में हाई अलर्ट, बुलेट ट्रेन सेवाएं रोकी गईं
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा संदेश: ‘18 साल से कम छात्रों को तुरंत रिहा करें’, प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों पर कार्रवाई पर रोक; जंतर-मंतर मामले में हाई लेवल जांच के संकेत
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?