By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: देहरादून को असुरक्षित बताने वाली निजी रिपोर्ट पर भड़का महिला आयोग
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > देहरादून को असुरक्षित बताने वाली निजी रिपोर्ट पर भड़का महिला आयोग
उत्तराखंडफीचर्ड

देहरादून को असुरक्षित बताने वाली निजी रिपोर्ट पर भड़का महिला आयोग

The Hill India News
Last updated: September 1, 2025 1:56 pm
The Hill India News
Published: September 1, 2025
Share
SHARE

देहरादून, 1 सितंबर 2025। देहरादून को “महिलाओं के लिए असुरक्षित शहरों” की सूची में शामिल करने पर उत्तराखंड राज्य महिला आयोग ने कड़ा ऐतराज़ जताया है। आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने साफ कहा कि यह रिपोर्ट पूरी तरह निजी कंपनी का सर्वे है और इसका न तो राज्य महिला आयोग से और न ही राष्ट्रीय महिला आयोग से कोई संबंध है।

बीते 28 अगस्त को दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में पीवैल्यू एनालिटिक्स नामक प्राइवेट कंपनी के सर्वे पर आधारित पुस्तक ‘नारी 2025’ का विमोचन किया गया था। इसमें 31 शहरों की 12,770 महिलाओं के आधार पर महिला सुरक्षा का स्कोर जारी किया गया है। इसी रिपोर्ट में देहरादून को असुरक्षित शहर बताया गया, जिस पर आयोग ने कड़ा विरोध दर्ज किया है।

Contents
देहरादून, 1 सितंबर 2025। देहरादून को “महिलाओं के लिए असुरक्षित शहरों” की सूची में शामिल करने पर उत्तराखंड राज्य महिला आयोग ने कड़ा ऐतराज़ जताया है। आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने साफ कहा कि यह रिपोर्ट पूरी तरह निजी कंपनी का सर्वे है और इसका न तो राज्य महिला आयोग से और न ही राष्ट्रीय महिला आयोग से कोई संबंध है।महिला आयोग का रुखराष्ट्रीय महिला आयोग का भी नहीं समर्थनआगे की कार्रवाई

महिला आयोग का रुख

अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने कहा –

  • “महिला सुरक्षा को लेकर देहरादून की छवि धूमिल करना निंदनीय है।”
  • “प्रदेश की महिलाएं जानती हैं कि यहां सरकार और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।”
  • “मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बेहद संवेदनशील हैं और हर मामले में कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करते हैं।”

राष्ट्रीय महिला आयोग का भी नहीं समर्थन

इस पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजय रहाटकर मौजूद थीं। कुसुम कण्डवाल के मुताबिक, उन्होंने भी फोन पर बातचीत में स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय महिला आयोग का इस सर्वे से कोई संबंध नहीं है और यह रिपोर्ट आयोग द्वारा जारी नहीं की गई है।

आगे की कार्रवाई

महिला आयोग ने कहा कि वह इस निजी सर्वे की पूरी रिपोर्ट तलब करेगा और यदि आवश्यक हुआ तो कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी।

आयोग का साफ कहना है कि महिला सुरक्षा की एनुअल रिपोर्ट एंड इंडेक्स (एनएआरआइ) का महिला आयोग से कोई ताल्लुक नहीं है और इस तरह की निजी रिपोर्टें केवल गुमराह करने और शहर की छवि खराब करने का प्रयास हैं।

You Might Also Like

दीपावली के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व को यूनेस्को की मान्यता; विदेश मंत्री जयशंकर बोले—“भारत की वैश्विक पहचान को मिला नया आयाम”
बड़ी ख़बर : CM धामी ने बढ़ाया पुलिस कर्मियों का मनोबल
दिल्ली सरकार में AAP की मंत्री आतिशी ने दिया बड़ा बयान, “बीजेपी ज्वाइन नहीं की तो ये 4 नेता भी होंगे गिरफ्तार”
चुनावों के मद्देनजर मिजोरम के CM दिखा रहे बीजेपी को तेवर, नहीं करेंगे PM मोदी के साथ स्टेज शेयर
उत्तराखण्ड: जनता दरबार में मुख्यमंत्री ने सुनी लोगों कि परेशानिया
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडक्राइमफीचर्ड

नैनीताल दुष्कर्म कांड: आरोपी उस्मान खान को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, ट्रायल की प्रगति रिपोर्ट तलब

The Hill India News
The Hill India News
June 19, 2026
हरिद्वार भूमि घोटाले पर धामी सरकार का सबसे बड़ा प्रहार: पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी, तत्कालीन डीएम पर मेजर पनिशमेंट की संस्तुति
EPFO अपडेट: क्या सच में ATM और UPI से तुरंत निकलेगा PF पैसा? जानिए वायरल दावे की पूरी सच्चाई
धामी कैबिनेट ने पूर्व मुख्यमंत्री बी.सी. खंडूरी और निशानेबाज जसपाल राणा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, शोक प्रस्ताव पारित
श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास: विराट कोहली, केएल राहुल और सिद्धू को पीछे छोड़ वनडे में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, भारत की धमाकेदार जीत
ईरान ने डील में अमेरिका को दी मात? ट्रंप की ‘डील मास्टर’ छवि पर उठे सवाल, समझौते से मिले अरबों डॉलर के फायदे
उत्तराखंड: धामी कैबिनेट की अहम बैठक जारी, शिक्षा-स्वास्थ्य से लेकर रोजगार और निवेश तक कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर
झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026: दो सीटें, तीन उम्मीदवार और क्रॉस वोटिंग का सस्पेंस, NDA-INDIA दोनों की बढ़ी धड़कनें
400 करोड़ पार करते ही ‘पेड्डी’ मेकर्स का बड़ा दांव, फिल्म में जोड़े गए करीब 6 मिनट के नए सीन
गोविंदा-सुनीता के तलाक की अफवाहों पर बेटी टीना आहूजा का दर्द छलका, बोलीं- “मैं कोई संत नहीं हूं, ये बातें परेशान करती हैं”
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?