By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: Uttarakhand: आपदा प्रभावित क्षेत्रों की समीक्षा बैठक में, CM धामी ने दिए ये सख्त निर्देश
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > Uttarakhand: आपदा प्रभावित क्षेत्रों की समीक्षा बैठक में, CM धामी ने दिए ये सख्त निर्देश
उत्तराखंडफीचर्ड

Uttarakhand: आपदा प्रभावित क्षेत्रों की समीक्षा बैठक में, CM धामी ने दिए ये सख्त निर्देश

The Hill India News
Last updated: August 30, 2025 1:12 pm
The Hill India News
Published: August 30, 2025
Share
SHARE

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को प्रदेशभर में आपदा प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति की समीक्षा की और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि अगले कुछ दिनों में और अधिक सतर्कता बरती जाए। उन्होंने कहा कि मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए आपदा प्रबंधन तंत्र हर समय पूरी तरह मुस्तैद रहना चाहिए, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।

Contents
आपदा प्रभावितों को हरसंभव मदद मिले – CMनदी-नालों के किनारे रह रहे लोग रहें सुरक्षितसड़क, बिजली और पानी की बहाली पर जोरघायल पशुओं के उपचार पर भी ध्यानबांधों पर सतत निगरानी का आदेशवरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई बैठक

आपदा प्रभावितों को हरसंभव मदद मिले – CM

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश के चलते जन-जीवन प्रभावित हुआ है। उन्होंने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि आपदा प्रभावितों तक तुरंत राहत पहुंचाई जाए। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि शासन स्तर से किसी भी प्रकार की मदद की आवश्यकता हो तो जिलाधिकारी बिना झिझक अनुरोध करें, तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

नदी-नालों के किनारे रह रहे लोग रहें सुरक्षित

उत्तरकाशी के स्यानाचट्टी क्षेत्र का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मलवा हटाकर सुरक्षित स्थान पर डंप किया जाए ताकि बारिश के समय दोबारा नदी में अवरोध न बने। उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिए कि नदी-नालों के किनारे रहने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करें और खतरे की आशंका होने पर उन्हें तुरंत सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जाए।

सड़क, बिजली और पानी की बहाली पर जोर

मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा और त्योहारों के मौसम को देखते हुए सड़क, बिजली और पानी की व्यवस्था दुरुस्त करने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को सड़क मरम्मत कार्यों के टेंडर व अन्य औपचारिकताएं शीघ्र पूर्ण करने और समय पर कार्य पूरा करने का आदेश दिया।

घायल पशुओं के उपचार पर भी ध्यान

आपदा में घायल पशुओं के उपचार के लिए मुख्यमंत्री ने पशुपालन विभाग को गांव-गांव डॉक्टरों की टीम भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बांधों पर सतत निगरानी का आदेश

मुख्यमंत्री ने सिंचाई विभाग को आदेश दिया कि सभी बांधों पर 24 घंटे अधिकारियों की तैनाती सुनिश्चित की जाए और यदि पानी छोड़ा जाए तो इसकी पूर्व सूचना जिला प्रशासन को दी जाए। उन्होंने कहा कि ज्यादा पानी छोड़े जाने की स्थिति में पहले से तैयारी की जानी चाहिए ताकि जन-धन का नुकसान न हो।

वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई बैठक

बैठक में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सचिव गृह शैलेश बगौली, डीजीपी दीपम सेठ, सचिव डॉ. पंकज पांडे, सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन, आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पांडे, आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत समेत सभी जिलों के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने साफ संदेश दिया कि आपदा पर किसी का नियंत्रण नहीं है, लेकिन समय पर उठाए गए कदमों से नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता है। इसलिए सभी अधिकारी और विभाग पूरी तत्परता के साथ लोगों की सुरक्षा और राहत कार्यों में जुटे रहें।

You Might Also Like

नई दिल्ली : पर्यटन में कृषि, रियल एस्टेट विकास, बुनियादी ढांचे और कपड़ा के समान ही क्षमता मौजूद है -पीएम मोदी
TMC सांसद महुआ के साथ वायरल तस्वीरों पर, आया कांग्रेस नेता शशि थरूर का ये बयान
Delhi: आप की सरकार का बड़ा ऐलान, बाढ़ में डूबने वालों के परिजनों को मिलेगा 10 लाख का मुआवजा
उत्तराखंड में मौसम का ‘येलो अलर्ट’: इन जिलों में बर्फबारी और बारिश का अनुमान, ओलावृष्टि से किसानों की बढ़ी मुश्किलें
उत्तराखण्ड : गोरखा समाज का इतिहास गौरवशाली संस्कृति, समृद्ध परंपराओं और अदम्य वीरता का प्रतीक है : मुख्यमंत्री धामी
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्डराजनीति

अदाणी पावर प्लांट पर कांग्रेस के आरोपों का CM धामी ने दिया जवाब, बोले- मुद्दों की कमी से झूठे आरोप लगा रही विपक्षी पार्टी

The Hill India News
The Hill India News
September 18, 2026
अंकिता भंडारी हत्याकांड के चार साल: गांधी पार्क से उठी न्याय की आवाज, मानव श्रृंखला बनाकर उठी VIP मामले की जांच की मांग
ऑस्कर 2027 की रेस में मराठी फिल्म ‘गोंधल’! अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमका महाराष्ट्र का सिनेमा
निठारी कांड से देशभर में सुर्खियों में आया सुरेंद्र कोली अब नहीं रहा! हरिद्वार में चाय की दुकान के भीतर मिला शव, सुप्रीम कोर्ट से बरी होने के महीनों बाद मौत से मचा हड़कंप
‘अवैध वसूली बर्दाश्त नहीं’, देहरादून में प्रशासन का बड़ा एक्शन! औचक निरीक्षण में 4 जन सेवा केंद्र सील, कंप्यूटर-लैपटॉप भी अभिरक्षा में
बंगाल उपचुनाव से पहले TMC में बड़ा सियासी संकट! चुनाव आयोग ने ‘तृणमूल कांग्रेस’ का नाम और ‘जोड़ाफूल’ सिंबल किया फ्रीज
अमृतसर में ASI की हत्या के बाद ‘तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान’ का नाम सुर्खियों में! कौन है TTH और शहजाद भट्टी से क्या है कनेक्शन?
गंगा किनारे दो नवजात बच्चियों के शव मिलने से ऋषिकेश में हड़कंप! नाव घाट और साई घाट पर मिले शव, जांच में जुटी पुलिस
अब पहाड़ों में ट्रैकिंग होगी और भी सुरक्षित! उत्तराखंड के 100 ट्रेक रूट्स की GPS/GIS मैपिंग शुरू, बनेगा ऑफलाइन नेविगेशन ऐप
उत्तराखंड में 2027 का चुनावी बिगुल तेज! सहसपुर पर हरक सिंह रावत का बड़ा दावा—कहा, कांग्रेस को 20 हजार से ज्यादा वोटों से जिताऊंगा
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?