By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: Uttarakhand: जितेंद्र आत्महत्या मामले में मुख्यमंत्री धामी ने जताया गहरा दुःख, परिजनों से फोन पर वार्ता कर दी सांत्वना
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > Uttarakhand: जितेंद्र आत्महत्या मामले में मुख्यमंत्री धामी ने जताया गहरा दुःख, परिजनों से फोन पर वार्ता कर दी सांत्वना
उत्तराखंडफीचर्ड

Uttarakhand: जितेंद्र आत्महत्या मामले में मुख्यमंत्री धामी ने जताया गहरा दुःख, परिजनों से फोन पर वार्ता कर दी सांत्वना

The Hill India News
Last updated: August 22, 2025 3:59 pm
The Hill India News
Published: August 22, 2025
Share
SHARE

देहरादून/पौड़ी: पौड़ी जनपद में हुए जितेंद्र कुमार आत्महत्या मामले ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। इस दुखद घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए परिजनों से फोन पर वार्ता की और उन्हें सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और दोषियों के खिलाफ कानून की सुसंगत धाराओं के तहत कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री धामी ने पुलिस प्रशासन को मामले की निष्पक्ष व तत्पर जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने साफ कहा कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

इससे पहले, पौड़ी जिलाधिकारी स्वाति भदौरिया और एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी दी। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि मामले की गहन जांच चल रही है और न्याय हर हाल में सुनिश्चित किया जाएगा।

मालूम हो कि पौड़ी कोतवाली क्षेत्र के निवासी जितेंद्र कुमार ने कुछ दिन पहले आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या से पूर्व उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर कुछ व्यक्तियों पर रुपये ठगने और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए हिमांशु चमोली सहित पांच आरोपियों को देहरादून से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब पूरे मामले की तहकीकात कर रही है ताकि किसी भी पहलू को अनदेखा न किया जा सके।

इस घटना से इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। लोगों की मांग है कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

मुख्यमंत्री धामी के हस्तक्षेप और आश्वासन के बाद पीड़ित परिवार ने न्याय की उम्मीद जताई है। राज्य सरकार ने साफ कर दिया है कि ऐसे मामलों में समझौते या ढिलाई की कोई गुंजाइश नहीं है।

यह मामला न सिर्फ सामाजिक संवेदनशीलता को झकझोरता है, बल्कि यह संदेश भी देता है कि साइबर ठगी और आर्थिक शोषण जैसी गतिविधियों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

You Might Also Like

शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही बनी रहेः धामी
उत्तराखंड: उत्तराखंड में गैस संकट के बीच नई SOP लागू , शादियों, होटल और उद्योगों के लिए तय हुआ एलपीजी कोटा
मुख्यमंत्री आवास घेराव के बाद कांग्रेस पर कार्रवाई से सियासत गरमाई, मुकदमों और वाहन जब्ती के आरोप पर कांग्रेस का बड़ा ऐलान—“अन्याय के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे”
तमिलनाडु में सत्ता का महासंग्राम: 108 सीटों के बाद भी विजय की राह में ‘राजभवन’ का रोड़ा? स्टालिन और कमल हासन के समर्थन ने बदला खेल
हितधारकों की संयुक्त टीम ने किया मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण,
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्डराजनीति

‘राहुल गांधी झूठ की गूंज, कांग्रेस नाराज फूफा’, सीएम धामी का पलटवार; बोले- ‘उत्तराखंड की जमीन हरी घास नहीं, कोई भी आकर चर जाए’

The Hill India News
The Hill India News
September 14, 2026
मसूद अजहर पर पाकिस्तान ने बढ़ाया इनाम, 70 लाख रुपये की घोषणा! FIA की 2026 रेड बुक में आतंकी सरगना का नाम शामिल, पुराने दावों पर उठे सवाल
पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था ने छीनी तीन जिंदगियां! प्रसव के लिए 3 जिलों में भटकती रही गर्भवती, अस्पतालों के चक्कर काटने के बाद मां और जुड़वा बच्चों की मौत
‘अगर सारी बातें खोल दूं तो यूपी में खड़े होने की जगह नहीं मिलेगी’, जयंत चौधरी का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, चवन्नी वाले बयान से गरमाई सियासत
उत्तराखंड में मानसून सत्र को लेकर बड़ा अपडेट, 26 अक्टूबर से पहले होगा विधानसभा का सत्र; गैरसैंण को लेकर भी बढ़ी उम्मीद
दिशा सालियान केस में CBI की FIR से मचा बड़ा सियासी भूचाल, उद्धव-आदित्य ठाकरे समेत कई बड़े नामों का जिक्र; गैंगरेप की धारा ने बढ़ाई सनसनी
गंगा के बढ़े जलस्तर ने रोका ‘राजमहल क्रूज’ का सफर! भागलपुर में फंसा आलीशान क्रूज, 9 विदेशी पर्यटकों को ट्रेन से सुरक्षित पटना भेजा गया
हरीश रावत के इस्तीफे से उत्तराखंड कांग्रेस में हलचल! अब ‘Bigg Boss’ खड़गे से करेंगे मुलाकात, गोदियाल को भी भेजेंगे चिट्ठी
BRICS Summit खत्म, PM मोदी का बड़ा संदेश- टेक्नोलॉजी और क्रिटिकल मिनरल्स को हथियार बनाना गलत, दुनिया के विकास पर पड़ता है असर
नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर बनाया आपत्तिजनक वीडियो, फिर वायरल करने की धमकी देकर ऐंठे लाखों! मुख्य आरोपी गिरफ्तार, एक लाख नकद और कार बरामद
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?