By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: उत्तराखंड: धार्मिक स्थलों के लिए बनेगा मास्टर प्लान, तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा-सुविधा होगी प्राथमिकता
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखंड: धार्मिक स्थलों के लिए बनेगा मास्टर प्लान, तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा-सुविधा होगी प्राथमिकता
उत्तराखंडफीचर्ड

उत्तराखंड: धार्मिक स्थलों के लिए बनेगा मास्टर प्लान, तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा-सुविधा होगी प्राथमिकता

The Hill India News
Last updated: July 30, 2025 3:41 am
The Hill India News
Published: July 30, 2025
Share
File Photo
SHARE

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने राज्य के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को लेकर बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सभी प्रमुख तीर्थ स्थलों के लिए एक समग्र मास्टर प्लान तैयार करने के आदेश जारी किए गए हैं। यह कार्य पर्यटन विभाग को सौंपा गया है, जिसे सभी ज़रूरी सुविधाओं और सुरक्षा उपायों के साथ क्रियान्वित किया जाएगा।

मंसा देवी हादसे के बाद सीएम का सख्त रुख
गत 27 जुलाई को हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर में हुई भगदड़ की घटना के बाद मुख्यमंत्री ने स्वयं घटनास्थल का दौरा कर हालात का जायजा लिया था। इसके तुरंत बाद उन्होंने अधिकारियों को प्रदेशभर के तीर्थ स्थलों की मौजूदा व्यवस्थाओं की समीक्षा कर नया मास्टर प्लान तैयार करने के निर्देश दिए।

प्रमुख सचिव ने दिए तत्काल निर्देश
मंगलवार को मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री आर.के. सुधांशु ने सचिव पर्यटन को आदेश जारी करते हुए इस कार्य में शीघ्रता बरतने को कहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि खासकर अधिक भीड़भाड़ वाले तीर्थ स्थलों को प्राथमिकता पर शामिल किया जाए, और यदि आवश्यक हो तो अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई भी तत्काल की जाए।

क्या-क्या होगा मास्टर प्लान में शामिल?
पर्यटन विभाग द्वारा तैयार किए जाने वाले इस मास्टर प्लान में निम्न प्रमुख बिंदुओं को सम्मिलित किया जाएगा:

  • भीड़ नियंत्रण और प्रवेश-निकास व्यवस्था
  • तीर्थ स्थलों की अधिकतम धारण क्षमता का आकलन
  • आपातकालीन निकासी प्रणाली
  • प्रतीक्षालय और छाया युक्त स्थान
  • शुद्ध पेयजल, स्वच्छ शौचालय, प्राथमिक उपचार केंद्र
  • पार्किंग और सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था
  • सूचना व मार्गदर्शन प्रणाली
  • सुरक्षा बलों की पर्याप्त तैनाती

इसके अलावा, स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय बनाते हुए दोनों मंडलों के मंडलायुक्तों को इस योजना के सफल कार्यान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री का बयान
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा,

“उत्तराखंड में हर वर्ष करोड़ों श्रद्धालु आते हैं। इसलिए यह अनिवार्य हो गया है कि हमारे तीर्थस्थल सुरक्षित, सुव्यवस्थित और यात्रियों के लिए सुविधाजनक हों। मास्टर प्लान के तहत जनसुविधाएं बढ़ाई जाएंगी और तीर्थयात्रा अनुभव को और बेहतर बनाया जाएगा।”

You Might Also Like

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत का तंज ‘CAG की हिम्मत कैसे हो गई कि 7 घोटालों की रिपोर्ट दे दी’
टी-20 विश्वकप विजेता भारत की टीम के स्वागत को उमड़ी मुंबई, मरीन ड्राइव पर लगा लंबा जाम
सुप्रीम कोर्ट की दो टूक – राजनीतिक लड़ाई के लिए अदालतों का इस्तेमाल न करें
उत्तराखंड : यहां मशरूम फैक्ट्री में बड़ा हादसा, दो महिलाओं की मौत, 4 घायल
हल्द्वानी गल्ला मंडी डबल मर्डर केस: नशे की पार्टी, खूनी संघर्ष और पत्थर से कुचलकर हत्या; पुलिस ने दबोचे 4 आरोपी
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

पौड़ी में विकास बनाम पर्यावरण की नई जंग! 7 किमी सड़क चौड़ीकरण की जद में आ सकते हैं 5 हजार पेड़, वन विभाग बोला- अभी कटान नहीं

The Hill India News
The Hill India News
August 13, 2026
NEET UG Counseling 2026: मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खबर! राउंड-1 का शेड्यूल बदला, 15 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन; 19 अगस्त को आएगा सीट अलॉटमेंट रिजल्ट
सुखबीर बादल पर हमले से मचा हड़कंप, कौन है निहंग जसपाल सिंह? 2 साल से नांदेड़ में रह रहा था आरोपी, अब खुलेंगे हमले के राज
नंदा की चौकी के बाद मालदेवता-सोंग बांध रोड पर भी उठे सवाल, अब जांच रिपोर्ट खोलेगी निर्माण की पोल; राजनीतिक कनेक्शन से गरमाया मामला
देहरादून NIEPVD में दिव्यांग छात्रों का आंदोलन खत्म, बदला संस्थान का नेतृत्व; निदेशक-प्रिंसिपल हटे, लैपटॉप और ₹2 हजार मासिक सहायता पर बनी सहमति
NEET पर तमिलनाडु का बड़ा दांव! विधानसभा में प्रस्ताव पास होने से क्या सच में खत्म हो जाएगी मेडिकल एंट्रेंस परीक्षा? समझिए पूरा मामला
‘पैसों की तंगी थी, रिश्वत नहीं’… CM धामी के सामने 1.5 लाख रुपये वाली बात पर शायरा ने बताई पूरी कहानी, बोली- ‘ओलंपिक में देश के लिए गोल्ड जीतना है’
कभी हाथों में थामी थी बंदूक, अब रैंप पर बिखेरा जलवा; आत्मसमर्पित नक्सली महिलाओं का बदला रूप देख बोले लोग- ‘यही है असली बदलाव’
सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला, धारदार हथियार से किया वार; सुरक्षाकर्मी ने बीच में आकर बचाई जान
Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! 3,000 रुपये तक टूटी कीमतें, जानें दिल्ली-मुंबई समेत आपके शहर में क्या है भाव
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?