By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: उत्तराखंड में एलिवेटेड रोड व रिंग रोड प्रोजेक्ट को मिलेगी रफ्तार, सीएम धामी ने दिए कार्य में तेजी के निर्देश
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखंड में एलिवेटेड रोड व रिंग रोड प्रोजेक्ट को मिलेगी रफ्तार, सीएम धामी ने दिए कार्य में तेजी के निर्देश
उत्तराखंडफीचर्ड

उत्तराखंड में एलिवेटेड रोड व रिंग रोड प्रोजेक्ट को मिलेगी रफ्तार, सीएम धामी ने दिए कार्य में तेजी के निर्देश

The Hill India News
Last updated: July 22, 2025 10:47 am
The Hill India News
Published: July 22, 2025
Share
SHARE

देहरादून | ब्यूरो रिपोर्ट : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में आयोजित लोक निर्माण विभाग (PWD) की गेम चेंजर परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया कि रिस्पना और बिंदाल नदी पर प्रस्तावित चार लेन एलिवेटेड रोड परियोजना सहित सभी रणनीतिक सड़क योजनाओं में तेजी लाई जाए।

Contents
रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट पर तेजीदेहरादून रिंग रोड और मसूरी कनेक्टिविटी को भी मिलेगी गतिसड़क निर्माण में नई तकनीकों का उपयोग अनिवार्य: सीएमकेदारखंड-मानसखंड कनेक्टिविटी पर विशेष ध्यानबैठक में वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी

रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट पर तेजी

मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून की प्रमुख नदियों—रिस्पना (11 किमी) और बिंदाल (15 किमी)—के ऊपर बनने वाले एलिवेटेड कॉरिडोर की सभी प्रक्रियाएं जल्द पूरी की जाएं। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि भू-अधिग्रहण प्रक्रिया, फिजिबिलिटी स्टडी और हाइड्रोलॉजिकल सर्वे जैसे कार्यों में कोई विलंब न हो।

PWD सचिव डॉ. पंकज पाण्डेय ने बताया कि प्रथम चरण की फिजिबिलिटी और हाइड्रोलॉजिकल स्टडी पूरी हो चुकी है, और मौके पर चिन्हीकरण का कार्य प्रगति पर है।


देहरादून रिंग रोड और मसूरी कनेक्टिविटी को भी मिलेगी गति

मुख्यमंत्री ने कहा कि आशारोड़ी से मोहकमपुर तक रिंग रोड/बायपास एवं यूटिलिटी डक्ट पॉलिसी पर भी तेजी से काम हो। देहरादून-मसूरी यातायात को सुगम बनाने के लिए वैकल्पिक मार्गों की योजना को शीघ्र धरातल पर उतारने के निर्देश भी दिए।

देहरादून-मसूरी कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट की फिजिबिलिटी रिपोर्ट और जियोटेक्निकल इन्वेस्टिगेशन पहले ही पूरे हो चुके हैं।


सड़क निर्माण में नई तकनीकों का उपयोग अनिवार्य: सीएम

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सड़क निर्माण कार्यों में नवीन तकनीकों जैसे जियोसिंथेटिक रिटेनिंग वॉल का प्रयोग किया जाए, विशेषकर भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में।
उन्होंने निर्देश दिए कि:

  • खराब स्थिति वाले पुलों का पुनर्निर्माण प्राथमिकता पर हो
  • सड़कें गड्ढा मुक्त बनाई जाएं
  • डामरीकरण कार्यों में तेजी लाई जाए
  • सड़क कनेक्टिविटी का विस्तार राज्य के सभी प्रमुख मार्गों में सुनिश्चित हो

केदारखंड-मानसखंड कनेक्टिविटी पर विशेष ध्यान

सीएम धामी ने कहा कि केदारखंड और मानसखंड के धार्मिक व पर्यटन महत्व को देखते हुए उनकी आपसी सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर किया जाए। दिल्ली-हल्द्वानी और देहरादून-हल्द्वानी जैसे प्रमुख मार्गों को तेज़, सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए समन्वित कार्ययोजना पर जोर दिया गया।


बैठक में वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी

इस अहम बैठक में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव आर. के. सुधांशु, विकास आयुक्त आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव सचिन कुर्वे, अपर सचिव आशीष चौहान, अवस्थापना अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष विश्वास डाबर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

You Might Also Like

उत्तराखण्ड :उत्तराखण्ड युवाओं को रोजगार देने में भी अग्रणी राज्य बना है। एक वर्ष में बेरोजगारी दर में 4.4 प्रतिशत कमी लाई गई है-सीएम धामी
उत्तराखण्ड : सीएम धामी से बुधवार को विधानसभा देहरादून में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान ने शिष्टाचार भेंट की
धामी सरकार का ‘डबल स्ट्राइक’: CM के निर्देश पर इकबालपुर चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस
हरिद्वार में ‘जादू’ से नोट छापने का झांसा देकर विधवा से ठगे 9.30 लाख; मेरठ के तीन जालसाजों पर मुकदमा दर्ज
Health- सावधान: अगर शरीर में दिखाई दें ये लक्षण तो हो सकता है ‘ब्रेन हेमरेज’
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्डस्पोर्ट्स

न्यूजीलैंड की धरती पर गरजे केएल राहुल, 136 रनों की ऐतिहासिक पारी से रचा इतिहास; SENA देशों में शतक लगाने वाले पहले भारतीय ओपनर बने

The Hill India News
The Hill India News
November 21, 2026
ढोल-दमाऊ की थाप पर झूमी पहाड़ों की रानी मसूरी, भैलो की रोशनी और लोकगीतों से सजी इगास की शाम; देर रात तक थिरके लोग
गढ़चिरौली की 40 साल की जंग अब बड़े पर्दे पर आएगी! 244 जवानों की शहादत, C-60 कमांडो का शौर्य, खूंखार नक्सलियों का अंत और भूपति के सरेंडर की कहानी लिखेंगे देवेंद्र फडणवीस
Gold Rate Today: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट से मचा हड़कंप! 2026 के सबसे निचले स्तर पर पहुंचे भाव, जानिए 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड का ताजा रेट
मां सावित्री देवी की अंतिम विदाई की तैयारी पूरी, हरिद्वार में उमड़ेगा नेताओं और संतों का हुजूम; सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात
मां के अंतिम दर्शन के लिए पैतृक गांव पंचूर पहुंचे CM योगी आदित्यनाथ, गांव में पसरा मातम; आज मां को देंगे मुखाग्नि
बॉक्स ऑफिस पर यश के रावण का महातांडव! रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने तोड़ा KGF 2 का रिकॉर्ड, 15वें दिन भी बरसे करोड़ों रुपये
उत्तराखंड में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल! 39 इंस्पेक्टरों के तबादले, हरिद्वार और देहरादून से लेकर पहाड़ी जिलों तक बदली जिम्मेदारी
23 साल पुराने असम महिला प्रकरण में हरक सिंह रावत की बढ़ीं मुश्किलें, गुवाहाटी में 21 धाराओं में FIR दर्ज; नाबालिग से यौन शोषण समेत गंभीर आरोपों से उत्तराखंड की सियासत में हलचल
उत्तराखंड में 22 नवंबर से पल्स पोलियो अभियान का आगाज, 4 जिलों के 2.56 लाख नौनिहालों को पिलाई जाएंगी दो बूंद जिंदगी की; 2,053 बूथों पर रहेगी स्वास्थ्य विभाग की नजर
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?