By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: गुरुग्राम लैंड स्कैम: रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ ईडी ने दाखिल की चार्जशीट, 43 संपत्तियां अटैच
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > गुरुग्राम लैंड स्कैम: रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ ईडी ने दाखिल की चार्जशीट, 43 संपत्तियां अटैच
देशफीचर्ड

गुरुग्राम लैंड स्कैम: रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ ईडी ने दाखिल की चार्जशीट, 43 संपत्तियां अटैच

The Hill India News
Last updated: July 18, 2025 2:51 am
The Hill India News
Published: July 18, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली/गुरुग्राम: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुग्राम लैंड स्कैम मामले में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों में चार्जशीट दाखिल की है। यह चार्जशीट दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में दायर की गई है, जिसमें वाड्रा समेत कुल 11 व्यक्तियों और कंपनियों को आरोपी बनाया गया है।

Contents
58 करोड़ की जमीन सिर्फ 1 लाख की पूंजी वाली कंपनी ने खरीदी43 संपत्तियों की अटैचमेंट, 37.64 करोड़ की कीमतशिकायत, एफआईआर और ईडी की पूछताछवाड्रा की सफाई: ‘राजनीतिक प्रतिशोध’ का आरोप

ईडी के अनुसार, वाड्रा की कंपनी Skylight Hospitality Pvt. Ltd. ने वर्ष 2008 में गुरुग्राम के सेक्टर-83 स्थित शिकोहपुर गांव में करीब 3.53 एकड़ जमीन खरीदी थी, जिसकी कीमत लगभग 7.5 करोड़ रुपये थी। आरोप है कि इस जमीन का सौदा ओंकारेश्वर प्रॉपर्टीज प्रा. लि. से फर्जी दस्तावेज़ों और गलत जानकारी के आधार पर किया गया था।

58 करोड़ की जमीन सिर्फ 1 लाख की पूंजी वाली कंपनी ने खरीदी

ईडी की चार्जशीट में दावा किया गया है कि जिस समय Skylight Hospitality के पास मात्र 1 लाख रुपये की पूंजी थी, उसी दौरान उसने 58 करोड़ रुपये की जमीन का सौदा किया। यह सौदा उस समय हुआ जब हरियाणा में कांग्रेस की सरकार थी और भूपेंद्र सिंह हुड्डा मुख्यमंत्री थे। बाद में इस जमीन के लिए कमर्शियल कॉलोनी डेवलपमेंट का लाइसेंस भी हासिल कर लिया गया, हालांकि जमीन पर कोई निर्माण कार्य नहीं किया गया।

43 संपत्तियों की अटैचमेंट, 37.64 करोड़ की कीमत

प्रवर्तन निदेशालय ने वाड्रा और उनकी कंपनियों की कुल 43 प्रॉपर्टीज़ अटैच की हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 37.64 करोड़ रुपये बताई जा रही है। आरोपियों में वाड्रा, Skylight Hospitality, ओंकारेश्वर प्रॉपर्टीज़ के अधिकारी सत्यनंद याजी, केवल सिंह विरक और अन्य शामिल हैं।

शिकायत, एफआईआर और ईडी की पूछताछ

यह मामला पहली बार तब सामने आया जब सितंबर 2018 में शिकायतकर्ता सुरेन्द्र शर्मा ने खेड़की दौला थाने में IPC की धारा 420 और 467 के तहत शिकायत दर्ज करवाई थी। इसमें धोखाधड़ी और दस्तावेज़ों में हेरफेर के आरोप लगाए गए। इसके बाद ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत जांच शुरू की और अप्रैल 2025 में वाड्रा को कई बार पूछताछ के लिए बुलाया।

वाड्रा की सफाई: ‘राजनीतिक प्रतिशोध’ का आरोप

रॉबर्ट वाड्रा ने ईडी की कार्रवाई को लेकर कहा कि यह राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित है और सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग हो रहा है। उनका यह भी दावा है कि उन्होंने 2019 में ही सभी जरूरी दस्तावेज़ जमा कर दिए थे और पूछताछ में पूरा सहयोग दिया है।

You Might Also Like

मानद पीएचडी पर छिड़ी बहस: योगी आदित्यनाथ ने रविकिशन पर ली चुटकी, जानिए क्या कहते हैं नियम
UP: हापुड़ में बोले सीएम योगी “राज्य में माफियाओं का हाल तो आप देख ही रहे हैं”
उत्तराखंड में अस्पतालों की सुरक्षा पर सरकार सख्त, राज्यभर में शुरू होगा फायर सेफ्टी ऑडिट अभियान
उत्तर प्रदेश: मां की मौत के बाद बच्चे का प्राकृतिक अभिभावक कौन? इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले ने किया स्पष्ट
भारत-कज़ाख़िस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास “काजिंद – 2022” उमरोई (मेघालय) में आयोजित होगा-रक्षा मंत्रालय
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

ऐतिहासिक फैसला! राष्ट्रपति मुर्मू ने एंटी-पेपर लीक कानून को दी मंजूरी, अब 2 महीने में जांच, 3 महीने में फैसला और 10 साल तक की जेल

The Hill India News
The Hill India News
August 1, 2026
गलत नंबर पर हो गया मोबाइल रिचार्ज? घबराएं नहीं! Airtel और Jio यूजर्स ऐसे वापस पा सकते हैं अपने पैसे, जानिए पूरा प्रोसेस
संसद के ‘भगवा प्रदर्शन’ पर कानूनी शिकंजा: राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
सृष्टि कंडारी मौत मामला: अब CB-CID करेगी हर पहलू की जांच, सीएम धामी के बड़े फैसले से बढ़ी न्याय की उम्मीद; देवप्रयाग विधायक की मांग पर हुई कार्रवाई
देहरादून की चर्चित सृष्टि कंडारी मौत मामला: पति और ननद गिरफ्तार, सास की भूमिका जांच के घेरे में; वीडियो बना जांच का सबसे अहम सबूत
E20 फ्यूल पर देशभर में सियासी घमासान: केजरीवाल ने सरकार के सामने रखीं 3 बड़ी मांगें, कहा- ‘शुद्ध पेट्रोल का विकल्प दो, E20 सस्ता करो’
यूपी पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: लखनऊ से वाराणसी और गोरखपुर तक 15 वरिष्ठ IPS अधिकारियों के तबादले, कई ADG को मिली नई जिम्मेदारी
मसूरी में 200 साल पुरानी कब्रगाह पर प्रशासन का एक्शन: अंतिम नमाज स्थल भी हटाया गया, विरोध में सड़क पर उतरा मुस्लिम समुदाय; जानिए पूरा मामला
लिपुलेख दर्रे से फिर गूंजा व्यापार का इतिहास: भारत-तिब्बत सीमा व्यापार का शुभारंभ, पहला भारतीय दल पहुंचा तकलाकोट; सीमांत क्षेत्रों की अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार
’30 करोड़ का इनाम भी दान कर दिया’: जानिए उस महान इंसान की कहानी, जिन्हें सुपरस्टार रजनीकांत ने कहा- ‘मैं आपको पिता का दर्जा देना चाहता हूं’
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?