By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: हरेला पर्व की सीएम धामी ने दी शुभकामनायें, बोले– “धरती मां का ऋण चुकाएं, एक पेड़ माँ के नाम लगाएं”
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > हरेला पर्व की सीएम धामी ने दी शुभकामनायें, बोले– “धरती मां का ऋण चुकाएं, एक पेड़ माँ के नाम लगाएं”
उत्तराखंडफीचर्ड

हरेला पर्व की सीएम धामी ने दी शुभकामनायें, बोले– “धरती मां का ऋण चुकाएं, एक पेड़ माँ के नाम लगाएं”

The Hill India News
Last updated: July 15, 2025 11:24 am
The Hill India News
Published: July 15, 2025
Share
File Photo
SHARE

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरेला पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण, सांस्कृतिक चेतना और लोक आस्था का पर्व बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरेला सिर्फ पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी कृतज्ञता और जिम्मेदारी का प्रतीक है।

Contents
राज्यभर में वृहद पौधरोपण अभियानसंस्कृति और प्रकृति की साझी चेतनाप्रधानमंत्री के विजन से प्रेरित अभियानमुख्यमंत्री जागेश्वर में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा, “हरेला पर्व हमें हमारी समृद्ध परंपराओं, संस्कृति और पर्यावरण से जुड़ने का संदेश देता है। यह पर्व आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित करने की हमारी प्रतिबद्धता को दोहराता है।”


राज्यभर में वृहद पौधरोपण अभियान

मुख्यमंत्री ने बताया कि हरेला पर्व के अवसर पर पूरे राज्य में एक ही दिन में 5 लाख पौधे रोपे जाएंगे, जिनमें से 3 लाख पौधे गढ़वाल मंडल और 2 लाख पौधे कुमाऊं मंडल में लगाए जाएंगे। यह अभियान “एक पेड़ – माँ के नाम” थीम पर आधारित होगा।

पौधरोपण सार्वजनिक स्थलों, नदियों व गदेरों के किनारे, विद्यालयों, विभागीय परिसरों, आवासीय क्षेत्रों और सिटी पार्कों में किया जाएगा। इस अभियान में स्थानीय जनप्रतिनिधि, स्कूली छात्र, एनसीसी, एनएसएस स्वयंसेवी, विभागीय कर्मी और आमजनमानस की भागीदारी सुनिश्चित की गई है।


संस्कृति और प्रकृति की साझी चेतना

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड अपनी आध्यात्मिक विरासत और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए देश-विदेश में विख्यात है। ऐसे में पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाना राज्य की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जल स्रोतों, नदियों और गदेरों के पुनर्जीवन के लिए व्यापक जनसहभागिता आवश्यक है।

“हमारे लोक पर्व हमारी सांस्कृतिक पहचान हैं। हमें इन्हें केवल मनाना नहीं, बल्कि जीना है। जब तक हम इन्हें भावनात्मक रूप से आत्मसात नहीं करेंगे, तब तक अगली पीढ़ी तक इनका संदेश नहीं जा पाएगा।”


प्रधानमंत्री के विजन से प्रेरित अभियान

सीएम धामी ने कहा कि यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘पर्यावरण और मातृ शक्ति’ को जोड़ने के विजन से प्रेरित है। उन्होंने सभी सामाजिक संगठनों, संस्थाओं और आम नागरिकों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने और पर्यावरण बचाने में योगदान देने की अपील की।


मुख्यमंत्री जागेश्वर में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री हरेला पर्व के अवसर पर आरतोला, जागेश्वर में आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक और जागरूकता गतिविधियों का आयोजन भी किया जाएगा।

You Might Also Like

सितारे जमीन पर का पहला गाना ‘गुड फॉर नथिंग’ रिलीज
उत्तराखंड बोर्ड के सुधार परीक्षा का परिणाम इस दिन होगा घोषित, पढें…
पूर्णागिरी दर्शन के लिए जा रही बस के ऊपर ट्रक पलटने से 11 लोगों की दर्दनाक मौत, 10 घायल
एपस्टीन का ‘सुसाइड नोट’ आया सामने, मौत से पहले लिखी बातों ने फिर बढ़ाए रहस्य के सवाल
Australian Student Visa: ऑस्ट्रेलिया में भारत के इन 5 राज्यों के छात्र बैन
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

“महिला शक्ति का महाकुंभ: उत्तराखंड की 13 बेटियों को मिलेगा प्रतिष्ठित तीलू रौतेली सम्मान, 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी होंगी सम्मानित”

The Hill India News
The Hill India News
August 6, 2026
दिल्ली में उत्तराखंड बीजेपी की कोर ग्रुप बैठक से चुनावी तैयारियों को मिली नई धार: संगठन मजबूत करने, बूथ प्रबंधन और 2027 मिशन पर हुआ मंथन, टिकट कटने की अटकलों पर पार्टी ने तोड़ी चुप्पी
IGIMS में स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल: मंत्री निशांत कुमार के सामने फूट पड़ा मरीजों का दर्द, इलाज में लापरवाही और अव्यवस्था की शिकायतों से मचा हड़कंप
JPSC आंदोलन निर्णायक मोड़ पर: सरकार से वार्ता के लिए 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल गठित, भूख हड़ताल पर अड़े छात्रों ने कहा—‘अब सिर्फ आश्वासन नहीं, ठोस फैसला चाहिए’
उत्तराखंड में बारिश बनी आफत: देवप्रयाग और रुद्रप्रयाग में खतरे के निशान से ऊपर पहुंचीं अलकनंदा-मंदाकिनी, 179 सड़कें बंद; प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट
देहरादून में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: ‘अग्निवीर आक्रोश यात्रा’ को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल रोहित चौधरी का भव्य स्वागत, सैनिकों और युवाओं के मुद्दों पर बुलंद की आवाज
उत्तराखंड में SIR पर सियासी संग्राम: फॉर्म-7 को लेकर कांग्रेस का बड़ा आरोप, भाजपा ने किया पलटवार; 19 लाख नोटिसों से बढ़ी चुनावी हलचल
₹7 करोड़ के लोन घोटाले से हिला उत्तराखंड! सहकारी बैंक की अल्मोड़ा शाखा में बड़ा फर्जीवाड़ा, तत्कालीन MD समेत 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज
परिसीमन बिल पर सरकार ने बढ़ाया विपक्ष की ओर दोस्ती का हाथ, राहुल गांधी ने रखी बड़ी शर्त; संसद का गतिरोध खत्म होगा या बढ़ेगा सियासी टकराव?
हिमालय की औषधीय विरासत को नई पहचान दिलाने वाले वैज्ञानिक डॉ. विजयकांत पुरोहित हुए सम्मानित: ‘कर्मयोगी सम्मान’ से बढ़ा उत्तराखंड का गौरव
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?