By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: लोकसभा अध्यक्ष के दौरे में प्रोटोकॉल उल्लंघन पर देहरादून डीएम सविन बंसल को शासन का नोटिस
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > लोकसभा अध्यक्ष के दौरे में प्रोटोकॉल उल्लंघन पर देहरादून डीएम सविन बंसल को शासन का नोटिस
उत्तराखंडदेहरादूनफीचर्ड

लोकसभा अध्यक्ष के दौरे में प्रोटोकॉल उल्लंघन पर देहरादून डीएम सविन बंसल को शासन का नोटिस

The Hill India News
Last updated: July 1, 2025 2:47 pm
The Hill India News
Published: July 1, 2025
Share
SHARE

देहरादून। उत्तराखंड प्रशासनिक गलियारों में उस समय हलचल मच गई जब देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल (IAS) को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के दौरे में प्रोटोकॉल उल्लंघन को लेकर राज्य शासन की ओर से नोटिस जारी किया गया। इस मामले में शासन ने डीएम से जवाब भी तलब कर लिया है।

Contents
क्या है मामला?फोन कॉल भी अनसुना किए गए!
क्या है मामला?

12 जून को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA) में आयोजित 127वें इंडक्शन ट्रेनिंग प्रोग्राम में भाग लेने के लिए देहरादून पहुंचे थे। इस दौरान प्रोटोकॉल के तहत जिलाधिकारी की उपस्थिति और तालमेल आवश्यक था, लेकिन आरोप है कि डीएम सविन बंसल कार्यक्रम में मौजूद नहीं रहे और ना ही उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष को रिसीव किया।

फोन कॉल भी अनसुना किए गए!

जानकारी के अनुसार, लोकसभा अध्यक्ष के स्टाफ द्वारा 10 और 11 जून को जिलाधिकारी देहरादून को कुल 7 बार मोबाइल और लैंडलाइन पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन हर बार “मीटिंग में व्यस्त” बताकर कॉल को नजरअंदाज़ किया गया। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री कार्यालय तक भी इस मामले की सूचना पहुंचाई गई। इसके बाद डीएम ने कॉल बैक किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

उत्तराखंड शासन के प्रोटोकॉल सचिव विनोद कुमार सुमन द्वारा इस मामले में डीएम सविन बंसल को औपचारिक नोटिस भेजा गया और उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया। सचिव ने पुष्टि की कि जिलाधिकारी ने अपना जवाब शासन को भेज दिया है, लेकिन इस जवाब पर अगली कार्यवाही क्या होगी, इसे लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।

सूत्रों का यह भी कहना है कि डीएम का लोकसभा अध्यक्ष के स्टाफ से बातचीत का लहजा भी सम्मानजनक नहीं था, जिससे मामले की संवेदनशीलता और बढ़ गई है। शासन इसे आदर्श प्रशासनिक व्यवहार के विरुद्ध मानते हुए गंभीरता से देख रहा है।

लोकसभा अध्यक्ष जैसे शीर्ष संवैधानिक पद के प्रति सम्मान और प्रोटोकॉल का पालन प्रशासनिक व्यवस्था की मूल आत्मा है। यदि आरोप सही हैं, तो यह न केवल प्रशासनिक लापरवाही है बल्कि संवैधानिक गरिमा का भी उल्लंघन है। अब देखना यह है कि शासन इस जवाब से संतुष्ट होता है या कार्रवाई की अगली प्रक्रिया शुरू होती है।

You Might Also Like

ममता बनर्जी की सुरक्षा पर सियासी बवाल: डेरेक ओ’ब्रायन ने किया बड़ा दावा, बोले- ‘दीदी की हिफाजत के लिए रातभर देना पड़ा पहरा’
बिहार में भीषण लू का कहर चार जिलों में 25 लोगों की गई जान, चुनाव ड्यूटी पर आए कर्मचारी की भी मौत
नई दिल्ली :राष्ट्रव्यापी 500 केन्‍द्रीय विद्यालयों में ‘पराक्रम दिवस’ पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी-शिक्षा मंत्रालय
देहरादून: विधानसभा के करणपुर मंडल में महा जनसंपर्क अभियान के तहत सहभोज टिफिन पर चर्चा
One Day World Cup Cricket 2023: ऑस्ट्रेलिया बना 6 बार विश्व चैम्पियन, भारत को हराया 6 विकेट से
TAGGED:Dehradun DMGovernment noticeLok Sabha Speaker's visitprotocol violationSavin Bansal
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
फीचर्डविदेश

ट्रंप का बड़ा टैरिफ दांव: अमेरिकी बाजार में जेनेरिक दवाओं पर 200% शुल्क की तैयारी, भारत के फार्मा उद्योग के सामने नई चुनौती

The Hill India News
The Hill India News
July 22, 2026
CM थलापति विजय की पार्टी TVK का केंद्र पर बड़ा हमला, NEET परीक्षा रद्द व मेडिकल शिक्षा को राज्य सूची में शामिल करने की माँग
जंतर-मंतर पर 32वें दिन भी डटे छात्र: JP नड्डा ने अस्पताल में वांगचुक से की मुलाकात, सड़क से संसद तक क्यों गरमाई नीट पेपर लीक पर सियासत?
दिल्ली में हाई-वोल्टेज ड्रामा: राहुल, प्रियंका और अखिलेश यादव पुलिस हिरासत में, पीएम आवास के बाहर धरना स्थल छावनी में तब्दील
हरिद्वार आम महोत्सव में मुख्यमंत्री धामी का बड़ा ऐलान: किसान उत्तराखंड की असली ताकत, एप्पल मिशन पर 80% सब्सिडी और ‘हिमालय ब्रांड’ से ग्लोबल पहचान
उत्तराखंड हाईकोर्ट की पुलिस को सख्त फटकार: प्रभात ध्यानी की ट्रेन से गिरफ्तारी पर पूछा- क्या नागरिकों की स्वतंत्रता छीन ली गई है?
राहुल गांधी का 7 लोक कल्याण मार्ग पर धरना: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और पेपर लीक पर संसद से सड़क तक संग्राम
बारिश का महाअलर्ट: दिल्ली से हिमाचल और यूपी-बिहार तक मौसम का कहर, 20 राज्यों में भारी वर्षा की चेतावनी; प्रशासन अलर्ट पर
छात्रों के समर्थन में सड़क पर उतरी कांग्रेस: राहुल, प्रियंका और खड़गे का पीएम आवास तक मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
‘मेरी पीठ में खंजर घोंपा, सारे चोर भाजपा में चले गए’— ममता बनर्जी का बड़ा हमला, विपक्षी एकता की भी दोहराई अपील
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?