By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: ईरान ने इज़रायल पर बैलिस्टिक मिसाइलों की बरसात की, पूरे देश में रेड अलर्ट जारी
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > फीचर्ड > ईरान ने इज़रायल पर बैलिस्टिक मिसाइलों की बरसात की, पूरे देश में रेड अलर्ट जारी
फीचर्ड

ईरान ने इज़रायल पर बैलिस्टिक मिसाइलों की बरसात की, पूरे देश में रेड अलर्ट जारी

The Hill India News
Last updated: June 16, 2025 2:46 am
The Hill India News
Published: June 16, 2025
Share
SHARE

ईरान ने शिराज शहर से इज़रायल पर बैलिस्टिक मिसाइलों की बारिश कर दी है, जिससे उत्तर में हाइफ़ा से लेकर दक्षिण में ईलात तक लगभग पूरे इज़रायल में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। तेल अवीव, यरुशलम, बेयर शेवा, हाइफ़ा और दर्जनों अन्य शहरों में हवाई हमलों के सायरन बजने लगे हैं।

Contents
ईरानी मिसाइलें रुकीं, अब बंकरों से बाहर आ सकते हैं नागरिक: IDFफिर से दागीं गईं मिसाइलें, एयर डिफेंस सिस्टम सक्रियईरान चाहता था ट्रंप की हत्या: नेतन्याहू का दावाईरानी विदेश मंत्रालय का दावा: 224 नागरिकों की मौत, ड्रोन लॉन्चर व विस्फोटक बरामद

सेना ने कहा है कि ईरानी मिसाइलों की बौछार से इज़रायल में कई स्थानों पर हमला हुआ है। हाइफ़ा शहर में हमले के बाद भीषण आग देखी गई। अब तक इस हमले में चार लोगों के घायल होने की सूचना है।

इससे पहले इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को संकेत दिया था कि इज़रायल ने हवाई हमले में ईरान के खुफिया प्रमुख मोहम्मद काज़मी को मार गिराया है। फॉक्स न्यूज़ को दिए इंटरव्यू में नेतन्याहू ने कहा, “कुछ ही समय पहले हमने तेहरान में मुख्य खुफिया अधिकारी और उनके डिप्टी को देखा है। हमारे बहादुर पायलट तेहरान के आसमान पर हैं और हम सैन्य और परमाणु स्थलों को निशाना बना रहे हैं।”

ईरानी मिसाइलें रुकीं, अब बंकरों से बाहर आ सकते हैं नागरिक: IDF

इज़रायली रक्षा बलों (IDF) ने कहा है कि ईरान से हुई मिसाइल हमलों की ताजा लहर अब खत्म हो गई है और इसके बाद इज़रायली नागरिक अपने संरक्षित आश्रयों (बंकरों) से बाहर आ सकते हैं। IDF ने बताया कि गिरे हुए रॉकेट के टुकड़ों ने मध्य इज़रायल को प्रभावित किया है।

न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, तेल अवीव में रॉकेट गिरने की पुष्टि हुई है, लेकिन किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

फिर से दागीं गईं मिसाइलें, एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय

IDF के अनुसार, कुछ समय पहले फिर से ईरान की ओर से इज़रायल के क्षेत्र में मिसाइलें दागी गईं। खतरे को रोकने के लिए एयर डिफेंस प्रणाली पूरी तरह सक्रिय है। लोगों से अलर्ट मिलने पर तुरंत बंकरों में जाने और अगली सूचना तक वहीं रहने को कहा गया है।

Surface-to-air missile launcher in Tehran struck: pic.twitter.com/vTFoO9n2Ak

— Israel Defense Forces (@IDF) June 15, 2025

Two exoatmospheric interceptions seen over Israel during the latest ballistic missile attack by Iran, likely carried out by the Israeli “Arrow-2/3” or by the U.S. Army’s THAAD. pic.twitter.com/jCe9FCmAka

— OSINTdefender (@sentdefender) June 15, 2025

ईरान चाहता था ट्रंप की हत्या: नेतन्याहू का दावा

प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने यह भी दावा किया कि ईरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अपने परमाणु कार्यक्रम के लिए खतरा मानता था और उनकी हत्या की योजना बना रहा था। उन्होंने कहा, “वो ट्रंप को मारना चाहते हैं। उन्होंने कासिम सुलेमानी को मारा, परमाणु समझौते को तोड़ा और साफ कहा कि ईरान के पास बम नहीं हो सकता।”

नेतन्याहू ने दावा किया कि उनके घर के बेडरूम की खिड़की पर मिसाइल दागे जाने के बाद उन्हें भी निशाना बनाया गया। उन्होंने ट्रंप को अपना “जूनियर पार्टनर” बताते हुए कहा कि उन्होंने ईरान के परमाणु हथियार कार्यक्रम को गंभीर नुकसान पहुंचाया है।

सीबीएस की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने नेतन्याहू की उस योजना को खारिज कर दिया जिसमें अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या शामिल थी। हालांकि नेतन्याहू ने फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में इस रिपोर्ट की न तो पुष्टि की और न ही खंडन किया।

ईरानी विदेश मंत्रालय का दावा: 224 नागरिकों की मौत, ड्रोन लॉन्चर व विस्फोटक बरामद

ईरान के विदेश मंत्रालय के मुताबिक, इज़रायली हमलों में अब तक 224 ईरानी नागरिकों की मौत हुई है, जिनमें 73 महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। ईरानी मीडिया ने दावा किया कि उन्होंने मोसाद के एजेंटों को पकड़ा है और एक तीन मंजिला इमारत की पहली मंजिल से 23 ड्रोन इक्विपमेंट, 200 किलो विस्फोटक, लॉन्चर और अन्य सामग्री बरामद की है। बताया गया कि यहीं से ईरान पर सटीक हमले किए जाते थे।

ईरानी इंटेलिजेंस डिपार्टमेंट को इस पूरे नेटवर्क की जानकारी पहले ही मिल चुकी थी। एक कार्गो गाड़ी को भी ईरानी सुरक्षा बलों ने चलते हुए पकड़ा, जिस पर कार्रवाई के दौरान गोलीबारी के विजुअल भी सामने आए हैं।

इज़रायल ने एक बार फिर ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) को बड़ा झटका दिया है। इज़रायली हमले में IRGC के इंटेलिजेंस चीफ ब्रिगेडियर जनरल मोहम्मद काज़मी और उनके डिप्टी जनरल हसन मोहाकिक को मार गिराया गया है।

You Might Also Like

हरिद्वार में गौ-तस्करों के ‘सिंडिकेट’ पर महाप्रहार: 162 आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट, 57 गैंग चिन्हित; अब कुर्क होगी अवैध संपत्ति
New Delhi: आपातकालीन अभियानों के लिए सेना ने ध्रुव हेलीकॉप्टर के उड़ान को दी मंजूरी
रूस ने मारा शॉर्टकट, भारत के चंद्रयान-3 से दो दिन पहले चांद पर उतरेगा रूसी यान लूना-25
उत्तराखंड में बड़े ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़, महादेव बैटिंग एप और दुबई कनेक्शन का खुलासा
‘लड़ाई जारी रखेंगे… सुप्रीम कोर्ट का फैसला खुदाई हुकुम तो नहीं’, आर्टिकल 370 को लेकर महबूबा का बयान
TAGGED:across the countryIran rains ballistic missilesIsraelred alert issued
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

मुख्यमंत्री आवास घेराव के बाद कांग्रेस पर कार्रवाई से सियासत गरमाई, मुकदमों और वाहन जब्ती के आरोप पर कांग्रेस का बड़ा ऐलान—“अन्याय के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे”

The Hill India News
The Hill India News
September 5, 2026
450 साल पुराने वर्ल्ड मैप को बदलने की तैयारी, UN में ‘Correct the Map’ प्रस्ताव पास; अब नक्शे पर असली आकार में दिखेगा अफ्रीका
हल्द्वानी के कथित ‘शुद्धिकरण’ पर बेंगलुरु में जीरो एफआईआर, खड़गे के आरोपों से गरमाई सियासत; राहुल गांधी पर भी दर्ज है मामला
श्रीकृष्ण के रंग में रंगा उत्तराखंड, मंदिरों में गूंजे जयकारे और शंखनाद; लक्सर से नैनीताल और टिहरी तक दिखी आस्था की अद्भुत छटा
नौ साल से खाली लोकायुक्त का पद, कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा; बीजेपी बोली- भ्रष्टाचार के खिलाफ धामी सरकार की कार्रवाई जारी
सहारनपुर कलेक्ट्रेट की मस्जिद पर कार्रवाई से मचा सियासी घमासान, इकरा हसन को रोका गया; भारी पुलिस फोर्स तैनात
पेंशन लाभार्थियों के लिए बड़ी राहत! CM धामी ने एक क्लिक में जारी किए ₹147 करोड़, करीब 10 लाख लोगों के खातों में पहुंची अगस्त की पेंशन
देश की पहली ऑल-इन-वन किसान एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया शुभारंभ
क्या बदल जाएगा दुनिया का नक्शा? संयुक्त राष्ट्र में आज ऐतिहासिक वोटिंग, अफ्रीका के असली आकार को लेकर उठी बड़ी बहस
रानीपोखरी में गूंजी मातृशक्ति की आवाज, कांग्रेस के संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने खुलकर उठाए सामाजिक, आर्थिक और सुरक्षा के मुद्दे
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?