By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: शेरखी ग्रामसभा में ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’, किसानों को मिली प्राकृतिक खेती व तकनीकी जानकारी
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > शेरखी ग्रामसभा में ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’, किसानों को मिली प्राकृतिक खेती व तकनीकी जानकारी
उत्तराखंडफीचर्ड

शेरखी ग्रामसभा में ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’, किसानों को मिली प्राकृतिक खेती व तकनीकी जानकारी

The Hill India News
Last updated: June 3, 2025 2:13 am
The Hill India News
Published: June 3, 2025
Share
SHARE

देहरादून : कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के उपसचिव श्री अनूप सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में रविवार को देहरादून जिले के रायपुर विकासखण्ड स्थित शेरखी ग्रामसभा में ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कृषि, उद्यान, पशुपालन विभाग के अधिकारी एवं कृषि विज्ञान केन्द्र ढकरानी के वैज्ञानिकों ने भाग लिया और किसानों को आधुनिक तकनीकों से अवगत कराया।

Contents
किसानों को मिली उन्नत जानकारीपशुपालकों को भी मिला लाभसरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी

किसानों को मिली उन्नत जानकारी

कार्यक्रम में डॉ. ए.के. सिंह और डॉ. विजेता (कृषि विज्ञान केंद्र) द्वारा किसानों को फसलों पर कीट व रोग नियंत्रण, प्राकृतिक खेती, और पशुधन के प्रमुख रोगों से बचाव की विस्तृत जानकारी दी गई।
डॉ. विजेता ने विशेष रूप से पंचगव्य, जीवामृत व बीजामृत जैसे प्राकृतिक खेती के घटकों पर चर्चा की और कम लागत में खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

वहीं, डॉ. सिंह ने कुरमुला कीट और दीमक से फसलों को बचाने के उपायों पर जानकारी दी और कार्बोक्यूरॉन एवं क्लोरोपायरीफॉस जैसे जैविक रसायनों को 50 प्रतिशत अनुदान पर प्राप्त करने की सुविधा पर सुझाव दिए।

पशुपालकों को भी मिला लाभ

पशुपालन विभाग के विशेषज्ञों ने किसानों को खुरपका, मुंहपका, गैस, थनेला रोग आदि के लक्षणों, बचाव और उपचार के उपायों की जानकारी दी, जिससे पशुपालक अपने जानवरों की बेहतर देखरेख कर सकें।

सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी

उपसचिव श्री अनूप सिंह बिष्ट ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन समेत केंद्र सरकार की विभिन्न कृषक-हितैषी योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी और किसानों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं।

कार्यक्रम में 150 से अधिक किसान एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम में कृषि विभाग से श्रीमती सोनी रावत, श्रीमती पूनम, श्री विरेन्द्र नेगी, श्री एस.पी. मैठानी, उद्यान विभाग से निधि थपलियाल, और पशुपालन विभाग से मगनलाल उनियाल शामिल रहे।

You Might Also Like

Rama Teaser Review: भव्यता का वादा या भावनाओं की कमी? रणबीर कपूर की ‘रामायणम्’ की पहली झलक जानें ‘Rama’ के टीज़र की खूबियां और खामियां
नागपुर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नागपुर में महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग का उद्घाटन किया
भारतीय सेना ने स्‍पेशल स्क्वाड को भेजा जम्‍मू, 500 पैरा स्‍पेशल कमांडो को डोडा के जंगलों में उतारा
उत्तराखंड में कृषि का नया युग: मिलेट्स, कीवी, ड्रैगन फ्रूट और सेब उत्पादन को मिलेगा संस्थागत और नीतिगत बल
Uttarakhand: Health department on alert mode in Uttarakhand, instructions to strengthen surveillance system
TAGGED:Developed Agriculture Resolution Campaignfarmers .natural farming and technical informationSherkhi Gram Sabha
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

दिल्ली में हाई-वोल्टेज ड्रामा: राहुल, प्रियंका और अखिलेश यादव पुलिस हिरासत में, पीएम आवास के बाहर धरना स्थल छावनी में तब्दील

The Hill India News
The Hill India News
July 21, 2026
हरिद्वार आम महोत्सव में मुख्यमंत्री धामी का बड़ा ऐलान: किसान उत्तराखंड की असली ताकत, एप्पल मिशन पर 80% सब्सिडी और ‘हिमालय ब्रांड’ से ग्लोबल पहचान
उत्तराखंड हाईकोर्ट की पुलिस को सख्त फटकार: प्रभात ध्यानी की ट्रेन से गिरफ्तारी पर पूछा- क्या नागरिकों की स्वतंत्रता छीन ली गई है?
राहुल गांधी का 7 लोक कल्याण मार्ग पर धरना: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और पेपर लीक पर संसद से सड़क तक संग्राम
बारिश का महाअलर्ट: दिल्ली से हिमाचल और यूपी-बिहार तक मौसम का कहर, 20 राज्यों में भारी वर्षा की चेतावनी; प्रशासन अलर्ट पर
छात्रों के समर्थन में सड़क पर उतरी कांग्रेस: राहुल, प्रियंका और खड़गे का पीएम आवास तक मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
‘मेरी पीठ में खंजर घोंपा, सारे चोर भाजपा में चले गए’— ममता बनर्जी का बड़ा हमला, विपक्षी एकता की भी दोहराई अपील
मध्यप्रदेश में UCC को मिली विधानसभा की मंजूरी: हंगामे, ‘जय श्रीराम’ के नारों और तीखी बहस के बीच पास हुआ ऐतिहासिक विधेयक
पेपर लीक पर उत्तराखंड में उबाल: गैरसैंण से हल्द्वानी तक छात्रों का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
‘लोग टूट जाते हैं एक घर बनाने में…’ बुलडोजर कार्रवाई पर हाईकोर्ट में मतभेद, अब चीफ जस्टिस तय करेंगे कानूनी दिशा
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?