By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: गुजरात : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी प्राकृतिक खेती की ओर जाने के लिए देश के किसानों को प्रोत्साहित कर रहे हैं : अमित शाह
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > गुजरात : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी प्राकृतिक खेती की ओर जाने के लिए देश के किसानों को प्रोत्साहित कर रहे हैं : अमित शाह
देशफीचर्ड

गुजरात : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी प्राकृतिक खेती की ओर जाने के लिए देश के किसानों को प्रोत्साहित कर रहे हैं : अमित शाह

Rajesh Dabral
Last updated: September 26, 2022 4:33 pm
Rajesh Dabral
Published: September 26, 2022
Share
The Union Minister for Home Affairs and Cooperation, Shri Amit Shah inaugurates and lays foundation stone of various development projects in Ahmedabad, Gujarat on September 26, 2022.
SHARE

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज गुजरात के अहमदाबाद में किसान सम्मेलन को संबोधित किया

दशकों से लंबित नर्मदा परियोजना को प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  ने पूरा कर नर्मदा का पानी गुजरात के कच्छ तक पहुँचाने का भगीरथ कार्य किया है

प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गुजरात सरकार किसानों की लम्बे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान कर रही है, इसी कड़ी मेंफतेवाड़ी, खारीकट व नलकंठा क्षेत्र के 164 गांवों को नर्मदा कमांड में शामिल कर सिंचाई से जुडी समस्या को समाप्त किया गया

सिंचाई की समस्या से परेशान 164 गाँव के किसानोंकी 53215 हेक्टेयर भूमि तक नर्मदा का पानी पहुंचाने का काम किया गया है, इससे लाखों लोग लाभान्वित होंगे

प्रधानमंत्री मोदी  ने पिछले 8 सालों में किसानों की आय दोगुनी करने के लिए अनेक योजनाएं लागू की हैं, कृषि बीमा को वैज्ञानिक, लोगों के लिए आकर्षक औरआसान बनाने का काम किया है

प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  प्राकृतिक खेती की ओर जाने के लिए देश के किसानों को प्रोत्साहित कर रहे हैं, गुजरात में करीब तीन लाख से ज्यादा किसानों ने प्राकृतिक खेती को अपनाया है

गृह मंत्री ने नलकांठा के युवाओं से अनुरोध किया कि वे अपने गांव में प्राकृतिक खेती कर रहे पांच या दस प्रगतिशील किसानों से बात करें और प्राकृतिक खेती के बारे में उनके अनुभव जानें

प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  ने सहकारिता मंत्रालय के माध्यम से कई सारी नई शुरुआत की हैं

जल्द ही हम एक नई मल्टीस्टेट को-ऑपरेटिव सोसाइटी बनाने जा रहे हैंजो एक्सपोर्ट हाउस की तरह किसानों की उपज को निर्यात करेंगे और मुनाफा किसान के बैंक अकाउंट में जाएगा

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज गुजरात के अहमदाबाद में किसान सम्मेलन को संबोधित किया। इस अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री  भूपेन्द्र पटेल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि अनेक सालों से इस क्षेत्र के164 गांव संपूर्ण सिंचाई व्यवस्था से वंचित रहे हैं, लेकिन आज प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गुजरात सरकार ने इसी कड़ी मेंफतेवाड़ी, खारीकट व नलकंठा क्षेत्र के 164 गांवों को नर्मदा कमांड में शामिल कर सिंचाई से जुडी समस्या को समाप्त किया है। अब सिंचाई की समस्या से परेशान 164 गाँव के किसानों की 53215 हेक्टेयर भूमि तक नर्मदा का पानी पहुंचाने का काम किया गया है, जिससे लाखों लोग लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि अब नहर के माध्यम से नर्मदा का पानी आएगा और इस 70 हज़ार हेक्टेयर भूमि पर किसान तीन उपज पैदा कर सकेंगे तो ये क्षेत्र समृद्धि से परिपूर्ण हो जाएगा।

अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी ही नर्मदा का पानी गुजरात में यहां तक लाए थे। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने 1964 से नर्मदा योजना को किसी ना किसा बहाने से रोककर रखा था, लेकिन जब  नरेन्द्र मोदी जी गुजरात के मुख्यमंत्री बने, तब उन्होंने सबसे पहले गुजरात के भागीरथ के रूप में काम करके नर्मदा योजना को अहमदाबाद तक पहुंचाने का कार्य किया। श्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले 8 सालों में किसानों की आय दोगुनी करने के लिए अनेक योजनाएं लागू की हैं। कृषि बीमा को वैज्ञानिक और लोगों के लिए आकर्षक बनाने के लिए इतना आसान बना दिया कि आम लोग उसे उपयोग कर सकें। हर साल छोटे, बड़े और सीमांत किसानों के बैंक अकाउंटमें 6000 रुपए डायरेक्ट जमा करने की व्यवस्था श्री नरेन्द्र मोदी जी ने की है।

केन्द्रीय सहकारिता मंत्री ने कहा कि पहले उर्वरक या खाद की कालाबाजारी होती थी और किसानों को उनका हक़ नहीं मिलता था, लेकिन मोदी जी ने नीम कोटेड यूरिया की शुरुआत करके खाद की कालाबाजारी को समाप्त कर दिया और अब प्राकृतिक खेती को भी बढ़ावा दे रहे हैं। शाह ने सभी किसानों से प्राकृतिक खेती को अपनाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि गुजरात में करीब तीन लाख से ज्यादा किसानों ने प्राकृतिक खेती को अपनाया है। उन्होंने कहा कि एक गाय से 21 एकड़ की प्राकृतिक खेती होती है और यूरिया, कीटनाशक आदि पर कोई ख़र्च नहीं होता और उत्पादन में लगभग सवा गुना की वृद्धि होती है। श्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  प्राकृतिक खेती की ओर जाने के लिए देश के किसानों को प्रोत्साहित कर रहे हैं। गृह मंत्री ने नलकांठा के युवाओं से अनुरोध किया कि वे अपने गांव में प्राकृतिक खेती कर रहे पांच या दस प्रगतिशील किसानों से बात करें और प्राकृतिक खेती के बारे में उनके अनुभव जानें।

अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने सहकारिता मंत्रालय के माध्यम से कई सारी नई शुरुआत की हैं। प्राथमिक सेवा सहकारी मंडलों में सिर्फ ऋण देने का काम होता था, लेकिन अब वे एफपीओ के तौर पर भी काम कर पाएंगे। ये मंडल अब गैस की एजेंसी ले पाएंगे, इन्हें पेट्रोलपंप में भी प्राथमिकता दी जाएगी, पानी का वितरणऔर पीसीओ का काम भी कर सकेंगे। इस प्रकार के कई सारे काम प्राथमिक सेवा सहकारी मंडलों के अंतर्गत जोड़ने का काम प्रधानमंत्री मोदी ने किया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही हम एक नई मल्टीस्टेट को-ऑपरेटिव सोसाइटी बनाने जा रहे हैं जो एक्सपोर्ट हाउस की तरह काम करेगी और किसानों की उपज को निर्यात करेगी और मुनाफा किसान के बैंक अकाउंट में जाएगा। इसके अलावा प्राकृतिक खेती के लिए मार्केटिंग, सर्टिफिकेशन और टेस्टिंग की व्यवस्था नहीं है, मिट्टी और उसकी उपज दोनों की ठीक से टेस्टिंग हो और इसकी ब्रांडिंग अमूल के साथ हो, ऐसी को-ऑपरेटिव सोसाइटी बनाने की दिशा में भी हम आगे बढ़ रहे हैं।

You Might Also Like

Delhi: मात्र 25 हजार रूपये के लिए दिल्ली में सरेआम शूटआउट, ASI पर दागीं गोलियां फिर खुद को गोली मारकर किया सुसाइड
यूपी में SIR के तहत 2.89 करोड़ नाम कटे; चुनाव आयोग ने बढ़ाई तारीखें, अब इस दिन आएगी लिस्ट
नोरा फतेही के गाने पर गहराया विवाद: ‘मुस्लिम पर्सनल दारुल इफ्ता’ ने जारी किया फतवा, केंद्र सरकार ने भी गाने पर लगाई रोक
Uttarakhand: सोनप्रयाग से गौरीकुंड तक छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू, स्थानीय लोगों एवं यात्रियों को मिलेगी राहत
धनंजय सिंह के ऐलान के बाद पत्नी श्रीकला ने शाह से की मुलाकात, पूर्वांचल की सियासत हुई तेज
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

जेपी नड्डा और CJP के बीच बैठक: ‘धरना प्रदर्शन समाप्त’ करने के लिए प्रदर्शनकारियों ने रखीं तीन बड़ी शर्तें, दिल्ली में तनाव बरकरार

The Hill India News
The Hill India News
July 20, 2026
बदरीनाथ धाम दान चोरी मामला: गणेश गोदियाल और BKTC अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी में आर-पार, ‘संगठित अपराध’ के आरोपों से गरमाई उत्तराखंड की सियासत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सुप्रीम कोर्ट सख्त, नई SIT गठित करने के निर्देश, वरिष्ठ IPS अधिकारी करेंगे जांच की अगुवाई
उत्तराखंड में बारिश का कहर: रेड अलर्ट के बीच 24 घंटे में तीन मौतें, भूस्खलन और हादसों से कई जिले प्रभावित
संसद मार्च पर बवाल: CJP प्रदर्शन के बीच पुलिस की सख्ती, नड्डा से वार्ता के बाद खत्म हुआ अनशन, कई नेताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया
50 कोशिशें, गोल्ड मेडल और टूटा सपना: सरकारी नौकरी की दौड़ में हारकर होनहार इंजीनियर ने दी जान
बरसात में मकड़ी ने काट लिया तो घबराएं नहीं! WHO के तकनीकी सलाहकार ने बताए सही इलाज के तरीके और खतरे के संकेत
उत्तराखंड में सुपरफूड किनोवा की दस्तक: थलीसैंण से शुरू होगा खेती का नया अध्याय, कम पानी में अधिक मुनाफे की उम्मीद
बेटी का भविष्य संवारने निकला परिवार काल के मुंह में समाया: समृद्धि हाईवे पर भीषण हादसे में 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत
रुद्रप्रयाग में बारिश का रौद्र रूप: उफनाईं अलकनंदा-मंदाकिनी, हाईवे बंद, भूस्खलन से बढ़ा खतरा; प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?