By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ की देशव्यापी शुरुआत 29 मई से, पुरी से होगा शुभारंभ
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ की देशव्यापी शुरुआत 29 मई से, पुरी से होगा शुभारंभ
देशफीचर्ड

‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ की देशव्यापी शुरुआत 29 मई से, पुरी से होगा शुभारंभ

The Hill India News
Last updated: May 25, 2025 5:11 am
The Hill India News
Published: May 25, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली : केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अगुवाई में ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ की तैयारियाँ अंतिम चरण में पहुँच चुकी हैं। यह अभियान 29 मई को ओडिशा के पुरी से शुभारंभ होगा और 12 जून 2025 तक देशव्यापी स्तर पर चलाया जाएगा।

पूसा स्थित सुब्रहमण्यम हॉल में आयोजित संवाद कार्यक्रम में श्री चौहान ने देशभर के कृषि वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए कहा, “मैं सत्ता के सुख के लिए नहीं, बल्कि किसानों की सेवा के लिए कृषि मंत्री बना हूँ। इस अभियान के माध्यम से हम कृषि को उत्पादन से जुड़े आँकड़ों से आगे ले जाकर किसानों के दिलों से जोड़ेंगे।”

कार्यक्रम में कृषि सचिव श्री देवेश चतुर्वेदी, आईसीएआर के महानिदेशक डॉ. एम.एल. जाट, कृषि विज्ञान केंद्रों (KVKs) और देशभर के कृषि विश्वविद्यालयों के वैज्ञानिक वर्चुअल और भौतिक रूप से उपस्थित रहे।

श्री चौहान ने वैज्ञानिकों से आग्रह किया कि वे अनुसंधान को स्थानीय जरूरतों से जोड़ें और बेहतर बीज, उर्वरक के संतुलित उपयोग तथा लागत में कमी जैसे बिंदुओं पर किसानों के साथ सीधे संवाद करें।

उन्होंने कहा कि यह अभियान परिणामोन्मुख होगा, जिसके परिणाम इसी खरीफ सीजन में दिखेंगे, जैसे उत्पादन में वृद्धि और लागत में कमी।

‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ में शामिल होंगे:

  • 731 कृषि विज्ञान केंद्र (KVKs)

  • 113 आईसीएआर संस्थान

  • 700 से अधिक जिले

  • 1.5 करोड़ किसानों से सीधा संवाद

  • कृषि, बागवानी, पशुपालन, मछली पालन जैसे विभागों के अधिकारी और नवाचार करने वाले किसान

अभियान के दौरान वैज्ञानिक गांव-गांव जाकर उन्नत कृषि तकनीकों, बीजों और योजनाओं की जानकारी देंगे और किसानों की समस्याओं का समाधान सुझाएंगे।

श्री चौहान ने कहा, “खेती कोई पेशा नहीं, यह भावना है। मेरी हर सांस में खेती और रोम-रोम में किसान बसे हैं। वैज्ञानिकों के प्रयासों से देश कृतज्ञ रहेगा।”

May be an image of 4 people, dais and text that says "tIG 광 本 विकसित कृषि संकल्प अभियान 29 मई 12 जून 2025 लगभग 1.5 करोड़ किसानों के साथ सीधा संवाद 700 जिलों 2000 से अधिक वैज्ञानिक दर्लों की भागीदारी ईतकनीक एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी किसानों फीडबेक एवं नवाचार का डॉक्यूमेटेशन"

May be an image of 1 person, dais and text

May be an image of 5 people and text

May be an image of 11 people and dais

You Might Also Like

बिहार में ‘लू’ का कहर: 26 जिलों में येलो अलर्ट, तापमान 6 डिग्री तक उछलने की आशंका
बड़ी खबर: देहरादून पुलिस विभाग में बंपर Transfer! List…
Uttarakhand: आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने देहरादून में ग्रामीणों को दिया आर्थिक स्वावलंबन का मंत्र
CM योगी का बड़ा बयान: “सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट से जातीय संघर्ष भड़काने की हो रही साजिश”
उपराष्ट्रपति ने धर्मगुरुओं और मीडिया से लोगों को अंगदान के लिए प्रेरित करने की अपील की
TAGGED:Developed Agriculture Resolution CampaignMay 29starting from PuriThe nationwide launch
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

उत्तराखण्ड के लिए ऐतिहासिक दिन: धामी-गडकरी बैठक में ₹7,000 करोड़ की सड़क परियोजनाओं को मिली महा-स्वीकृति, सीमांत क्षेत्रों और पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान

The Hill India News
The Hill India News
June 30, 2026
उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड समाप्त: 1 जुलाई से लागू हुआ ‘अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण’, मानकों पर खरे उतरने वाले मदरसों को ही मिलेगी मान्यता
अंकिता भंडारी हत्याकांड: दोषियों को हाईकोर्ट से तगड़ा झटका, जमानत याचिका पर राहत देने से साफ़ इनकार
निजी स्कूलों की मनमानी फीस वसूली पर नैनीताल जिला प्रशासन का बड़ा प्रहार; डीएम का सख्त आदेश- अतिरिक्त शुल्क लौटाएं या एडजस्ट करें, उल्लंघन पर 5 लाख तक जुर्माना
अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च व पुनीत कार्य, जनभागीदारी से इसे राष्ट्रव्यापी जनआंदोलन बनाना आवश्यक: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा
फीफा वर्ल्ड कप 2026: डेम्बेले की खौफनाक हैट्रिक से फ्रांस ने नॉर्वे को उड़ाया, सेनेगल ने इराक को 5-0 से रौंदकर जिंदा रखीं उम्मीदें
अलीगढ़ में AIMIM नेता का खौफनाक एलान, BJP नेता नाजिया इलाही की जुबान काटने वाले को 1 लाख का इनाम
रुड़की में मामा की बेटी से लव मैरिज की खौफनाक सजा, सगे मामा ने बीच बाजार भांजे को चाकुओं से गोदकर मार डाला
मध्य भारत को पार कर यूपी-उत्तराखंड की ओर बढ़ा मानसून, मुंबई में भारी आफत का ‘ऑरेंज अलर्ट’, दिल्ली-NCR में भी बदलेगा मौसम
वेनेजुएला में कुछ ही मिनटों में आए दो शक्तिशाली भूकंप, राजधानी काराकास में इमारतें जमींदोज, सुनामी का हाई अलर्ट
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?