By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: ऋषिकेश में पड़ोसी ही निकाला नितिन की हत्या का मास्टरमाइंड
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > ऋषिकेश में पड़ोसी ही निकाला नितिन की हत्या का मास्टरमाइंड
उत्तराखंडदेश

ऋषिकेश में पड़ोसी ही निकाला नितिन की हत्या का मास्टरमाइंड

The Hill India Desk
Last updated: May 17, 2025 4:37 pm
The Hill India Desk
Published: May 17, 2025
Share
SHARE

दोनों के बीच चल रही थी वर्चस्व की जंग
ऋषिकेश। बीती सात मई की देर रात अपने कैफे से वापस लौट रहे रिसॉर्ट स्वामी की दो अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। नितिन की हत्या की साजिश उसके पडोसी ने जेल के भीतर ही रची थी। जेल में बंद अपराधियों के जरिए ही वारदात को अन्जाम देने के लिए दो शूटर हायर किए गए थे। इनकी मध्यस्थता के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वारदात को अन्जाम देने वाले दोनों शूटरों की भी पहचान कर ली गयी है।
नितिन देव मूल रूप से नोएडा उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे। तपोवन स्थित डिकोन वैली में उनका अपना पिछले 10 वर्षों से फ्लैट है। उनका चीला भोगपुर में जीवन उत्सव में रिजॉर्ट है। ऋषिकेश के वीरभद्र मार्ग आस्था पथ पर उनका हाइड आउट नाम से कैफे भी है। 7 मई बुधवार की देर रात वह अपने फ्लैट में लौट रहे थे. तभी फ्लैट के पास ही दो बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसके बाद वह स्कूटी से फरार हो गए। प्रारंभिक जांच में पूरे मामले को संपत्ति विवाद से जोड़कर देखा जा रहा था। पुलिस की अलग-अलग टीम में विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही थी। जांच करने के बाद जो तथ्य सामने आए वहां यकीनन चौंकाने वाले हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल आयुष अग्रवाल ने बताया नितिन देव की हत्या के मामले में विमलेश उर्फ विकास जयप्रकाश निवासी ग्राम सारण थाना शाहपुर जिला भोजपुर बिहार को गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया डेक्कन वैली सोसाइटी को लेकर नितिन देव का वहीं रहने वाले एक अन्य व्यक्ति विपिन नय्यर पुत्र सुरेंद्र कुमार के साथ विवाद चल रहा था. सोसाइटी में वर्चस्व को लेकर यह विवाद था।
विपिन नय्यर को सितंबर 2024 में कोतवाली ऋषिकेश से पॉक्सो के एक मामले में जेल भेज दिया गया था। 6 महीने जेल में रहने के बाद वह जनवरी के महीने जमानत में बाहर आया। उसे इस बात का संदेह था कि इस मामले में उसे नितिन देव ने फंसाया है। उसे इस बात का भी यकीन हो चुका था कि पॉक्सो के मामले में संबंधित महिला को नितिन देव सहयोग कर रहा था। हत्या का सारा ताना-बाना इसी पर बुना गया। शातिर दिमाग विपिन नय्यर, नितिन देव की हत्या से कुछ दिन पूर्व 24 अप्रैल को जमानत तुड़वाकर फिर जेल चला गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया जेल में उसके संबंध देहरादून रायपुर, डोभाल चौक में शामिल हत्या के आरोपी रामवीर सिंह निवासी मीरापुर, मुजफ्फरनगर और मनीष पुत्र राजनारायण से हुए। जेल से बाहर आने के बाद इन अपराधियों के यहां विपिन का आना-जाना हुआ। पुलिस के अनुसार विपिन ने रामबीर के साथी विमलेश उर्फ विकास जयप्रकाश निवासी ग्राम सारण थाना शाहपुर जिला भोजपुर बिहार से संपर्क किया। गिरफ्तार विमलेश ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि विपिन नय्यर के साथ उसकी कई बार कश्मीरी गेट दिल्ली और द्वारका मेट्रो स्टेशन दिल्ली सहित ऋषिकेश में मीटिंग हुई। उसने दो शूटर्श को विपिन से मिलवाया। विपिन ने नितिन देव की हत्या करने पर उन्हें काफी धनराशि और मकान देने की बात कही। कई दिन तक नितिन देव की रेकी करने के बाद 7 मई की रात शूटर्श ने नितिन देव की हत्या कर दी. जिसके बाद से ही शूटर्स फरार थे।

You Might Also Like

Uttrakhand : यहां प्रधानाध्यापक सहित तीन शिक्षक निलंबित, यह है कारण
उत्तराखण्ड: सीएम धामी ने शनिवार को जागेश्वर धाम में पहुंचकर प्रसिद्ध श्रावणी मेले का शुभारंभ किया
आईएसबीटी चौकी प्रभारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, मुख्यमंत्री धामी बोले – भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस
हिमाचल प्रदेश में फिर फटा बादल, कई इलाकों में आई बाढ़ बिजली आपूर्ति ठप
उत्तराखंड में रिवर्स पलायन को नई रफ्तार: राज्यभर में होंगी प्रवासी पंचायतें, ग्रामीण आजीविका और वेडिंग डेस्टिनेशन पर सरकार का फोकस
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्डराजनीति

अदाणी पावर प्लांट पर कांग्रेस के आरोपों का CM धामी ने दिया जवाब, बोले- मुद्दों की कमी से झूठे आरोप लगा रही विपक्षी पार्टी

The Hill India News
The Hill India News
September 18, 2026
अंकिता भंडारी हत्याकांड के चार साल: गांधी पार्क से उठी न्याय की आवाज, मानव श्रृंखला बनाकर उठी VIP मामले की जांच की मांग
ऑस्कर 2027 की रेस में मराठी फिल्म ‘गोंधल’! अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमका महाराष्ट्र का सिनेमा
निठारी कांड से देशभर में सुर्खियों में आया सुरेंद्र कोली अब नहीं रहा! हरिद्वार में चाय की दुकान के भीतर मिला शव, सुप्रीम कोर्ट से बरी होने के महीनों बाद मौत से मचा हड़कंप
‘अवैध वसूली बर्दाश्त नहीं’, देहरादून में प्रशासन का बड़ा एक्शन! औचक निरीक्षण में 4 जन सेवा केंद्र सील, कंप्यूटर-लैपटॉप भी अभिरक्षा में
बंगाल उपचुनाव से पहले TMC में बड़ा सियासी संकट! चुनाव आयोग ने ‘तृणमूल कांग्रेस’ का नाम और ‘जोड़ाफूल’ सिंबल किया फ्रीज
अमृतसर में ASI की हत्या के बाद ‘तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान’ का नाम सुर्खियों में! कौन है TTH और शहजाद भट्टी से क्या है कनेक्शन?
गंगा किनारे दो नवजात बच्चियों के शव मिलने से ऋषिकेश में हड़कंप! नाव घाट और साई घाट पर मिले शव, जांच में जुटी पुलिस
अब पहाड़ों में ट्रैकिंग होगी और भी सुरक्षित! उत्तराखंड के 100 ट्रेक रूट्स की GPS/GIS मैपिंग शुरू, बनेगा ऑफलाइन नेविगेशन ऐप
उत्तराखंड में 2027 का चुनावी बिगुल तेज! सहसपुर पर हरक सिंह रावत का बड़ा दावा—कहा, कांग्रेस को 20 हजार से ज्यादा वोटों से जिताऊंगा
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?