By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: कुम्भ में कोरोना जांच फर्जीवाड़े की कोर्ट में चार्जशीट दाखिल
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > कुम्भ में कोरोना जांच फर्जीवाड़े की कोर्ट में चार्जशीट दाखिल
उत्तराखंडक्राइमदेश

कुम्भ में कोरोना जांच फर्जीवाड़े की कोर्ट में चार्जशीट दाखिल

The Hill India Desk
Last updated: May 17, 2025 4:27 pm
The Hill India Desk
Published: May 17, 2025
Share
SHARE

2021 के कुंभ में हुआ था 3 करोड से अधिक का घोटाला
घोटाले में मैक्स कारपोरेट सर्विस और 14 अन्य लैब संचालकों के नाम शामिल
देहरादून। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी ) ने वर्ष 2021 में हरिद्वार कुंभ मेले के दौरान कराई गई कोरोना जांच के करोड़ों रुपये के फर्जीवाड़े में चार्जशीट दाखिल कर दी है। देहरादून की प्रिवेंशन आफ मनी लांड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) कोर्ट ने चार्जशीट का संज्ञान भी ले लिया है और मामले में सुनवाई में लिए अगली तिथि 24 जून 2025 तय की है। इस फर्जीवाड़े में मैक्स कारपोरेट सर्विस और अन्य 14 लैबों के नाम शामिल हैं। ईडी की चार्जशीट के अनुसार कोरोना जांच में फर्जी नाम शामिल करते हुए 03 करोड़ रुपये से अधिक के घपले को अंजाम दिया गया है।
ईडी सूत्रों के अनुसार कोरोना महामारी के दौरान कुंभ मेले में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को संक्रमण से बचाने और इसके प्रसार को रोकने के लिए राज्य सरकार ने आरटीपीसीआर जांच के लिए विभिन्न पैथोलाजी लैब को अधिकृत किया था। जिसमें मुख्य रूप से मैक्स कारपोरेट सर्विस, डॉ लाल चंदानी प्रा. लि., नोवस पैथोलाजी, डीएनए लैब, नलवा लैबोरेट्रीज शामिल रहीं। तब यह बात सामने आई थी कि इन लैब ने आरटीपीसीआर और एंटीजन जांच के लिए फर्जी व्यक्तियों की एंट्री की और सरकार से करोड़ों रुपये का भुगतान प्राप्त कर लिया।
इस संबंध में शुरुआती जांच के बाद कुंभ के दौरान एक लाख से अधिक जांच के रिकार्ड संदिग्ध पाए गए थे। जिसमें लैब ने 03 करोड़ रुपए से अधिक की राशि सरकार से धोखाधड़ी कर हड़प ली। जांच में गंभीर गड़बड़ी पाए जाने पर पुलिस ने वर्ष 2021 में मुकदमा भी दर्ज कर लिया था। 03 करोड़ रुपये से अधिक के गोलमाल को मनी लांड्रिंग के दायरे में पाया गया और ईडी ने भी पुलिस की एफआइआर के आधार पर जांच शुरू की। तब ईडी ने लैब संचालकों के देहरादून, दिल्ली, नोएडा और हिसार स्थित ठिकानों पर छापेमारी की थी। साथ ही आरोपितों के ठिकानों से 50 से 60 लाख रुपये की नकदी के साथ ही संपत्ति को अटैच करने की कार्रवाई की थी।
तब से लेकर अब तक ईडी की जांच में पाया गया है कि मैक्स कारपोरेट और 14 अन्य लैबों ने कोरोना जांच के नाम पर 03 करोड़ रुपये से अधिक का फर्जीवाड़ा किया गया है। ईडी ने अपनी चार्जशीट में कहा है कि आरोपियों ने कोरोना जांच के नाम पर फर्जी व्यक्तियों के नाम शामिल किए हैं। जिससे मोटी राशि सरकार से प्राप्त की गई है, जो कि पूरी तरह से अवैध है। ईडी की चार्जशीट पर पीएमएलए कोर्ट के संज्ञान लेने के बाद अब कोरोना जांच के नाम पर किए गए घपले पर कार्रवाई में तेजी आएगी।

01 मोबाइल नंबर और पते पर जोड़े कई नाम
देहरादून। ईडी जांच के अनुसार कोरोना जांच में फर्जीवाड़े के लिए आरोपित लैबों ने 01 मोबाइल नंबर, पते और फार्म का इस्तेमाल किया। बिना टेस्ट किए ही कई व्यक्तियों के नाम जोड़ दिए गए। इनमें से बहुत से लोग ऐसे थे, जो कुंभ गए ही नहीं थे। इन लैबों की फर्जी निगेटिव टेस्टिंग की वजह से उस समय हरिद्वार में संक्रमण दर 0.18 प्रतिशत रही, जबकि हकीकत में यह 05 प्रतिशत थी। कहीं न कहीं इस तरह के फर्जीवाड़े से कोरोना संक्रमण तेजी से फैला। क्योंकि, असल आंकड़ों में फर्जी निगेटिव आंकड़ों ने कम करके दिखाया।

पंजाब के व्यक्ति के एसएमएस से खुला पूरा खेल
देहरादून। पंजाब के एक व्यक्ति के मोबाइल नंबर पर कुंभ में कोरोना जांच कराने का एसएमएस आया था, जबकि वह हरिद्वार गए ही नहीं थे। उन्होंने इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत पर आइसीएमआर ने संज्ञान लिया और इसी क्रम में राज्य सरकार ने मामले की जांच शुरू की। शुरुआत में ही 01 लाख से अधिक फर्जी कोरोना जांच की बात सामने आई थी।

You Might Also Like

दु:खद : दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, एक घायल
जापान से उड़ान भरेगा चंद्रयान-5, PM मोदी और जापानी PM इशिबा के बीच हुए ऐतिहासिक समझौते
New Delhi: कुलपति को ₹50,000 की रिश्वत लेने के आरोप में किया गया गिरफ्तार: तेलंगाना विश्वविद्यालय का मामला
भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई: ग्रेटर नोएडा धोखाधड़ी का वांछित आरोपी खटीमा से गिरफ्तार
Uttrakhand : पुलिस अधिकारी पर एक्शन, फोन पर कर रहा था बात, जानिए कारण..
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडक्राइमफीचर्ड

नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर बनाया आपत्तिजनक वीडियो, फिर वायरल करने की धमकी देकर ऐंठे लाखों! मुख्य आरोपी गिरफ्तार, एक लाख नकद और कार बरामद

The Hill India News
The Hill India News
September 14, 2026
कलेक्टर की क्लास में 60 छात्र फेल! विराट कोहली के बारे में सब पता, लेकिन संविधान-सेल और खाद पर नहीं दे पाए जवाब; प्राचार्य-शिक्षक को नोटिस
गढ़वाल विवि में बदला छात्र राजनीति का मिजाज! ABVP का मजबूत गढ़ ढहा, हिमांशु भंडारी की बंपर जीत; विरोधी गुटों ने मारी बाजी
पिथौरागढ़ में बारिश-बाढ़ ने मचाई तबाही! चीन सीमा को जोड़ने वाला 170 फीट लंबा बैली ब्रिज बहा, तीन घाटियों का संपर्क कटा
ED की कार्रवाई के बाद हरीश रावत का बड़ा फैसला, कांग्रेस के दोनों अहम पदों से इस्तीफा; बोले- ‘मेरी वजह से पार्टी के संघर्ष में कमजोरी नहीं आनी चाहिए’
पौड़ी छात्रसंघ चुनाव में NSUI की बंपर जीत, अध्यक्ष-सचिव समेत 3 बड़े पदों पर कब्जा; कैंपस में जमकर गूंजे जीत के नारे
उत्तराखंड में बैंक हड़ताल से थमी बैंकिंग सेवाएं, फाइव-डे बैंकिंग समेत 6 मांगों को लेकर कर्मचारियों का प्रदर्शन; अब बड़े आंदोलन की चेतावनी
चमोली में खतरे की घंटी! जिले का 33% से ज्यादा हिस्सा हाई रिस्क जोन में, 24 फैक्टर्स ने खोली भूस्खलन की पूरी कहानी; सड़क कटिंग और वनक्षरण भी बड़े कारण
निजी गाड़ी से डिलीवरी की तो खैर नहीं! परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन, 100 से ज्यादा दोपहिया सीज; डिलीवरी बॉय बोले- ‘जितना कमाएंगे नहीं, उससे ज्यादा टैक्स देना पड़ेगा’
आम Vs खास! मंत्री की दीवार पर आई आफत तो मिनटों में दौड़ा पूरा सिस्टम, अफसरों ने खोले ड्रेनेज के ढक्कन; सवाल- आम आदमी की बारी कब?
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?