By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: दिल्ली से मसूरी आ रही यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, कमानी टूटने से पलटी – 27 सवारियों में एक गंभीर घायल
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > दिल्ली से मसूरी आ रही यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, कमानी टूटने से पलटी – 27 सवारियों में एक गंभीर घायल
उत्तराखंडदुर्घटनाफीचर्ड

दिल्ली से मसूरी आ रही यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, कमानी टूटने से पलटी – 27 सवारियों में एक गंभीर घायल

The Hill India News
Last updated: April 18, 2025 5:56 am
The Hill India News
Published: April 18, 2025
Share
File PHOTO
SHARE

मसूरी, 18 अप्रैल: मसूरी-देहरादून मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा उस समय टल गया जब दिल्ली से आ रही एक टूरिस्ट बस कमानी टूटने के कारण सड़क पर पलट गई। हादसा पानी वाले बैंड के पास हुआ, जहाँ बस संख्या DD01S9078 में कुल 27 यात्री सवार थे।

Contents
पुलिस की त्वरित कार्रवाईबस की फिटनेस पर उठे सवालप्रशासन को सतर्क रहने की जरूरत

बस की गति धीमी होने के कारण बड़ी जनहानि टल गई, लेकिन एक यात्री अर्चित शुक्ला, निवासी दिल्ली, को गंभीर चोट आई है जिन्हें तत्काल 108 एम्बुलेंस से देहरादून स्थित हायर सेंटर रेफर किया गया। एक अन्य यात्री को हल्की चोटें आई हैं जबकि अन्य सभी यात्री सुरक्षित हैं।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

मसूरी कोतवाल संतोष कुंवर के अनुसार, सुबह सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर निजी वाहनों के माध्यम से मसूरी भेजा गया। सड़क से नीचे करीब 150 मीटर गहरी खाई थी, ऐसे में बस का रोड पर पलटना ही राहत की बात रही।

बस की फिटनेस पर उठे सवाल

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि दुर्घटना बस की कमानी टूटने से हुई। वाहन की फिटनेस को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं, खासकर जब पर्यटन सीजन और चारधाम यात्रा का समय करीब है।

कोतवाल कुंवर ने बताया कि बस चालक जसरेज (25), पुत्र शमशाद, निवासी मौजपुर, दिल्ली से पूछताछ की जा रही है। क्रेन की मदद से बस को हटाकर यातायात को फिर से चालू किया गया।

प्रशासन को सतर्क रहने की जरूरत

इस घटना ने परिवहन विभाग और स्थानीय प्रशासन के सामने एक बार फिर यह सवाल खड़ा किया है कि क्या पर्यटन सीजन से पहले गाड़ियों की फिटनेस की पूरी जांच की जा रही है? मसूरी और अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बढ़ते ट्रैफिक के बीच सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीरता जरूरी है।

You Might Also Like

“कोई ये चाहे कि वो जितनी मर्जी उतनी शादी करे, तो यह भारत में नहीं चलेगा” राजनाथ सिंह का बड़ा बयान
इस प्रस्ताव से मिलेगी तिब्बत को आजाद देश की मान्यता, अमेरिका की पूर्व हाउस स्पीकर नैन्सी पेलोसी
मिस्र : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी से काहिरा में मुलाकात की
वाराणसी : साहित्य, संस्कृति और खेल के माध्यम से आपस में जुड़ रही हैं दो संस्कृतियां – अनुराग ठाकुर
नागपुर :आज हमारे युवाओं के स्टार्टअप ने दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बना ली है और हमारे बहुत सारे युवा मल्टी मिलेनियर बन गए हैं -अमित शाह
TAGGED:accidentDelhiMussooriepassengersseriously injured
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

UKSSSC वाहन चालक भर्ती विवाद: मेरिट लिस्ट में ‘अजीबो-गरीब’ नामों और जेंडर पर घमासान, आयोग ने कहा- ‘अभिलेख सत्यापन में सीधे होंगे बाहर’

The Hill India News
The Hill India News
June 21, 2026
12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: कोलकाता के ऐतिहासिक रेड रोड से पीएम मोदी ने किया वैश्विक आंदोलन का नेतृत्व, दिया ‘हेल्दी एजिंग’ का मंत्र
कर्णप्रयाग में निहंग-व्यापारी टकराव के बाद चमोली में धारा 163 लागू, अफवाह फैलाने वालों को सरकार की सख्त चेतावनी
सीजफायर पर संकट: लेबनान में इजरायल के नए हमले, 7 की मौत, मध्य पूर्व में शांति प्रयासों पर मंडराया खतरा
देहरादून के नशा मुक्ति केंद्रों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, गंभीर खामियां मिलने पर केंद्र सील
20 साल बाद आया फैसला: पूर्व गृह मंत्री पर हत्या की साजिश का आरोप, 128 गवाहों की गवाही के बावजूद सभी आरोपी बरी
नाबालिग से दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो, वर्षों तक ब्लैकमेल कर करता रहा शोषण, हरिद्वार से गिरफ्तार हुआ आरोपी
ऋषिकेश में बड़ा हादसा: पशुलोक बैराज से मिले तीन लापता लोगों के शव, SDRF के रेस्क्यू अभियान से खत्म हुई परिजनों की तलाश
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: SIT की जांच तेज, चंपत राय के करीबी टिन्नू यादव पर गिरफ्तारी की तलवार
अब सिर्फ एक ही शिवसेना है : अमित शाह के बयान से महाराष्ट्र की राजनीति में बढ़ी हलचल, उद्धव गुट पर साधा निशाना
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?