By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: हरिद्वार भूमि घोटाला: कौड़ियों की जमीन 58 करोड़ में खरीदी, जांच में खुली करोड़ों की हेराफेरी
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > हरिद्वार भूमि घोटाला: कौड़ियों की जमीन 58 करोड़ में खरीदी, जांच में खुली करोड़ों की हेराफेरी
उत्तराखंडफीचर्ड

हरिद्वार भूमि घोटाला: कौड़ियों की जमीन 58 करोड़ में खरीदी, जांच में खुली करोड़ों की हेराफेरी

The Hill India News
Last updated: May 17, 2025 2:35 am
The Hill India News
Published: May 17, 2025
Share
SHARE

देहरादून : हरिद्वार नगर निगम द्वारा खरीदी गई भूमि के सौदे ने राज्य प्रशासन को हिलाकर रख दिया है। जिस ज़मीन की कीमत 15 करोड़ से कम आँकी जा रही थी, उसे नगर निगम ने 58 करोड़ रुपये में खरीद लिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के संज्ञान में आने के बाद मामले की जांच के आदेश दिए गए, जिसके तहत अब तक चार अधिकारियों को निलंबित किया जा चुका है और कुल 14 लोगों से पूछताछ हो चुकी है।

Contents
क्या है मामला?मुख्यमंत्री के आदेश पर शुरू हुई जांचशुरुआती जांच के खुलासेकई अधिकारियों की भूमिका संदेह के घेरे मेंअब तक की कार्रवाई और अगला कदम

क्या है मामला?

वर्ष 2024 में निकाय चुनावों के दौरान हरिद्वार नगर निगम ने सराय क्षेत्र में 33 बीघा कृषि भूमि खरीदी थी। उस समय नगर आयुक्त वरुण चौधरी थे। यह ज़मीन उस क्षेत्र में स्थित थी, जहां पहले से नगर निगम द्वारा कूड़ा डंप किया जाता रहा है। आश्चर्य की बात यह रही कि जिस भूमि की बाजार कीमत बेहद मामूली थी, उसे करोड़ों रुपये में खरीदा गया और किसी को इसके पीछे की मंशा समझ नहीं आई।

जांच में यह सामने आया कि भूमि का लैंड यूज महज छह दिनों में कृषि से व्यावसायिक में बदल दिया गया, जिससे उसकी कीमत एकदम से 58 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। इस प्रक्रिया में शासन से कोई स्वीकृति नहीं ली गई, न ही जमीन की उपयोगिता को लेकर कोई स्पष्ट योजना प्रस्तुत की गई थी।

मुख्यमंत्री के आदेश पर शुरू हुई जांच

मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आईएएस रणवीर सिंह को जांच अधिकारी नियुक्त किया। प्रारंभिक जांच में ही लापरवाही और प्रक्रिया की अनदेखी सामने आ गई। इसके बाद सहायक नगर आयुक्त रविंद्र कुमार दयाल, अधिशासी अभियंता आनंद सिंह, राजस्व अधीक्षक लक्ष्मीकांत भट्ट और जय दिनेश चंद्र कांडपाल को निलंबित कर दिया गया। साथ ही वित्तीय अधिकारी निकिता बिष्ट को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

शुरुआती जांच के खुलासे

  • 33 बीघा भूमि की वास्तविक कीमत करीब 15 करोड़ रुपये आंकी गई थी।

  • लैंड यूज में बदलाव के बाद उसकी कीमत बढ़ाकर 58 करोड़ रुपये कर दी गई।

  • भूमि मालिक को भुगतान सरकारी खाते से तत्काल कर दिया गया।

  • भूमि का उद्देश्य अस्पष्ट – कोई ठोस विकास योजना या उपयोग नहीं दर्शाया गया।

कई अधिकारियों की भूमिका संदेह के घेरे में

जांच में सामने आया है कि लैंड यूज परिवर्तन से लेकर भुगतान तक, सब कुछ असामान्य तेजी से हुआ। यह भी सवाल उठे हैं कि आम नागरिक के लिए महीनों लगने वाला लैंड यूज चेंज कैसे कुछ दिनों में हो गया? इस समय हरिद्वार में तैनात एसडीएम जयवीर सिंह की भूमिका भी जांच के दायरे में है।

अब तक की कार्रवाई और अगला कदम

29 अप्रैल से चल रही जांच में अब तक हरिद्वार के जिलाधिकारी, नगर आयुक्त, तहसीलदार, पटवारी समेत 14 से अधिक अधिकारियों के बयान दर्ज हो चुके हैं। भूमि बेचने वालों जितेंद्र और सुमन देवी से पूछताछ की जा चुकी है। धनपाल नामक विक्रेता की हाल ही में मृत्यु हो गई, उनके परिजनों से पूछताछ बाकी है।

IAS रणवीर सिंह ने संकेत दिया है कि जांच पूरी हो चुकी है और 20 मई तक इसकी रिपोर्ट शासन को सौंप दी जाएगी।

HARIDWAR LAND SCAM CASE

HARIDWAR LAND SCAM CASE

HARIDWAR LAND SCAM CASE

HARIDWAR LAND SCAM CASE

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तरफ से इस पूरे मामले पर पहले ही बयान आ चुका है कि इस जांच में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और जांच में जैसे-जैसे लापरवाही सामने आ रही है, उन सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है.

You Might Also Like

Leh: देश के सबसे लम्बे रूट पर दो जून से शुरू होने जा रही बस सेवा
उत्तराखंड में IAS कैडर पर आज होगा बड़ा फैसला: UPSC में DPC की बैठक; इन 7 अधिकारियों के भाग्य का होगा फैसला
हार नहीं मानूंगा: 35 असफलताओं के बाद भी नहीं टूटा हौसला, IPS बनने के बाद फिर UPSC क्रैक कर बने IAS
सुनहरा मौका : UKPSC ने निकाली 107 पदों के लिए भर्ती, देखें भर्ती की पूरी डिटेल
गर्लफ्रेंड की नौकरी से नाखुश था BF बनाया काम छोड़ने का दबाव, नहीं मानी तो उतार दिया मौत के घाट
TAGGED:FraudHaridwar land scaminvestigationRs 58 croreworth crores
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

“महिला शक्ति का महाकुंभ: उत्तराखंड की 13 बेटियों को मिलेगा प्रतिष्ठित तीलू रौतेली सम्मान, 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी होंगी सम्मानित”

The Hill India News
The Hill India News
August 6, 2026
दिल्ली में उत्तराखंड बीजेपी की कोर ग्रुप बैठक से चुनावी तैयारियों को मिली नई धार: संगठन मजबूत करने, बूथ प्रबंधन और 2027 मिशन पर हुआ मंथन, टिकट कटने की अटकलों पर पार्टी ने तोड़ी चुप्पी
IGIMS में स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल: मंत्री निशांत कुमार के सामने फूट पड़ा मरीजों का दर्द, इलाज में लापरवाही और अव्यवस्था की शिकायतों से मचा हड़कंप
JPSC आंदोलन निर्णायक मोड़ पर: सरकार से वार्ता के लिए 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल गठित, भूख हड़ताल पर अड़े छात्रों ने कहा—‘अब सिर्फ आश्वासन नहीं, ठोस फैसला चाहिए’
उत्तराखंड में बारिश बनी आफत: देवप्रयाग और रुद्रप्रयाग में खतरे के निशान से ऊपर पहुंचीं अलकनंदा-मंदाकिनी, 179 सड़कें बंद; प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट
देहरादून में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: ‘अग्निवीर आक्रोश यात्रा’ को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल रोहित चौधरी का भव्य स्वागत, सैनिकों और युवाओं के मुद्दों पर बुलंद की आवाज
उत्तराखंड में SIR पर सियासी संग्राम: फॉर्म-7 को लेकर कांग्रेस का बड़ा आरोप, भाजपा ने किया पलटवार; 19 लाख नोटिसों से बढ़ी चुनावी हलचल
₹7 करोड़ के लोन घोटाले से हिला उत्तराखंड! सहकारी बैंक की अल्मोड़ा शाखा में बड़ा फर्जीवाड़ा, तत्कालीन MD समेत 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज
परिसीमन बिल पर सरकार ने बढ़ाया विपक्ष की ओर दोस्ती का हाथ, राहुल गांधी ने रखी बड़ी शर्त; संसद का गतिरोध खत्म होगा या बढ़ेगा सियासी टकराव?
हिमालय की औषधीय विरासत को नई पहचान दिलाने वाले वैज्ञानिक डॉ. विजयकांत पुरोहित हुए सम्मानित: ‘कर्मयोगी सम्मान’ से बढ़ा उत्तराखंड का गौरव
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?