By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज, इन महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज, इन महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
उत्तराखंडफीचर्ड

धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज, इन महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

The Hill India News
Last updated: May 16, 2025 2:06 am
The Hill India News
Published: May 16, 2025
Share
SHARE

देहरादून, 16 मई 2025:
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज सचिवालय में सुबह 11 बजे से मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है। इस बैठक में राज्य से जुड़ी कई जनकल्याणकारी और नीतिगत प्रस्तावों पर निर्णय लिया जाना संभावित है। बैठक को लेकर अधिकारियों और विभागों में खासा मंथन चल रहा है।

संभावित प्रस्ताव जिन पर लग सकती है मुहर:

  1. राज्य की पहली “योग नीति” – उत्तराखंड को योग की वैश्विक पहचान दिलाने हेतु व्यापक योग नीति का प्रस्ताव।

  2. रायपुर क्षेत्र में फ्रीज़ भूमि को मुक्त करने का प्रस्ताव – लंबे समय से अटकी जमीन के उपयोग को लेकर निर्णय।

  3. मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना – एकल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु स्वरोजगार प्रोत्साहन की नीति।

  4. 23 नई खेल अकादमी योजना – राज्य के आठ शहरों में खेल प्रतिभाओं को संवारने हेतु ‘लेगेसी प्लान’ के अंतर्गत स्थापना प्रस्ताव।

  5. नंदा गौरा योजना में विस्तार – 12वीं या स्नातक के बाद स्किल बेस्ड कोर्स करने वाली बालिकाओं को अतिरिक्त सहायता राशि देने का निर्णय।

  6. महिला नीति पर निर्णय संभव – वर्षों से लंबित राज्य महिला नीति पर आज लग सकती है मुहर।

  7. सीजनल मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को नौकरी – चीनी मिलों के 123 सीजनल मृत कर्मचारियों के आश्रितों के लिए रोजगार की संभावनाएं।

  8. रोड सेफ्टी पॉलिसी – सड़क हादसों की बढ़ती संख्या के मद्देनज़र परिवहन विभाग द्वारा तैयार रोड सेफ्टी नीति पर निर्णय।

  9. एक समान नगर निकाय टैक्स नीति – पूरे राज्य के शहरी निकायों में टैक्स प्रणाली को एकरूप करने का प्रस्ताव।

  10. पुराने बाजारों का पुनर्विकास – रीडेवलपमेंट नीति के तहत पारंपरिक बाजारों के सौंदर्यीकरण और आधुनिकीकरण का रोडमैप।

  11. स्टेट एलाइड एंड हेल्थ केयर काउंसिल का गठन – स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने के लिए एक नई परिषद बनाने का प्रस्ताव।

  12. उपनल कर्मियों के नियमितीकरण की नीति – लंबे समय से मांग कर रहे उपनल कर्मियों के हित में स्थायी समाधान की दिशा में ठोस कदम।

  13. स्थानों के नाम परिवर्तन प्रस्ताव – हाल ही में कई स्थानों के नाम में बदलाव को लेकर निर्णय की पुष्टि संभव।

इस बैठक को राज्य की नीति निर्धारण प्रक्रिया में एक बड़ा मोड़ माना जा रहा है। प्रस्तावों की स्वीकृति से जहाँ आम जनता को राहत मिलेगी, वहीं राज्य सरकार की विकास और सामाजिक न्याय की प्रतिबद्धता भी सामने आएगी।

You Might Also Like

दिल्ली जाकर काम करने से मना करने पर, महिला ने नाबालिग बेटे की मदद से कर दी पति की हत्या
राष्ट्रीय सुरक्षा सर्वोपरि: कलकत्ता हाईकोर्ट का कड़ा रुख, बंगाल सरकार को 31 मार्च तक BSF को जमीन सौंपने का अल्टीमेटम
खुद का कानून बना लिया है?” — सुप्रीम कोर्ट की मध्य प्रदेश हाई कोर्ट को फटकार
उत्तराखंड: पत्राचार बीटीसी धारकों की नियुक्ति पर नैनीताल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शिक्षा विभाग को दिए सख्त निर्देश
लोकसभा चुनाव में दिल्ली से एक भी सीट न जीतने पर, कांग्रेस ने AAP को माना जिम्मेदार
TAGGED:Dhami Cabinetimportant meetingimportant proposalsUttarakhand
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

दिल्ली में हाई-वोल्टेज ड्रामा: राहुल, प्रियंका और अखिलेश यादव पुलिस हिरासत में, पीएम आवास के बाहर धरना स्थल छावनी में तब्दील

The Hill India News
The Hill India News
July 21, 2026
हरिद्वार आम महोत्सव में मुख्यमंत्री धामी का बड़ा ऐलान: किसान उत्तराखंड की असली ताकत, एप्पल मिशन पर 80% सब्सिडी और ‘हिमालय ब्रांड’ से ग्लोबल पहचान
उत्तराखंड हाईकोर्ट की पुलिस को सख्त फटकार: प्रभात ध्यानी की ट्रेन से गिरफ्तारी पर पूछा- क्या नागरिकों की स्वतंत्रता छीन ली गई है?
राहुल गांधी का 7 लोक कल्याण मार्ग पर धरना: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और पेपर लीक पर संसद से सड़क तक संग्राम
बारिश का महाअलर्ट: दिल्ली से हिमाचल और यूपी-बिहार तक मौसम का कहर, 20 राज्यों में भारी वर्षा की चेतावनी; प्रशासन अलर्ट पर
छात्रों के समर्थन में सड़क पर उतरी कांग्रेस: राहुल, प्रियंका और खड़गे का पीएम आवास तक मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
‘मेरी पीठ में खंजर घोंपा, सारे चोर भाजपा में चले गए’— ममता बनर्जी का बड़ा हमला, विपक्षी एकता की भी दोहराई अपील
मध्यप्रदेश में UCC को मिली विधानसभा की मंजूरी: हंगामे, ‘जय श्रीराम’ के नारों और तीखी बहस के बीच पास हुआ ऐतिहासिक विधेयक
पेपर लीक पर उत्तराखंड में उबाल: गैरसैंण से हल्द्वानी तक छात्रों का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
‘लोग टूट जाते हैं एक घर बनाने में…’ बुलडोजर कार्रवाई पर हाईकोर्ट में मतभेद, अब चीफ जस्टिस तय करेंगे कानूनी दिशा
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?