By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: पाकिस्तान ने 3 घंटे में ही तोड़ा युद्धविराम, श्रीनगर में धमाकों से दहशत; उमर अब्दुल्ला बोले – “कौन सा सीजफायर?”
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > पाकिस्तान ने 3 घंटे में ही तोड़ा युद्धविराम, श्रीनगर में धमाकों से दहशत; उमर अब्दुल्ला बोले – “कौन सा सीजफायर?”
देशफीचर्ड

पाकिस्तान ने 3 घंटे में ही तोड़ा युद्धविराम, श्रीनगर में धमाकों से दहशत; उमर अब्दुल्ला बोले – “कौन सा सीजफायर?”

The Hill India News
Last updated: May 10, 2025 4:21 pm
The Hill India News
Published: May 10, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली/श्रीनगर: भारत और पाकिस्तान के बीच घोषित युद्धविराम समझौते को पाकिस्तान ने महज 3 घंटे में ही तोड़ दिया। शनिवार शाम 5 बजे लागू हुए सीजफायर के कुछ ही घंटों बाद श्रीनगर सहित जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में धमाकों की आवाजें सुनी गईं। पाकिस्तान ने एक बार फिर संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए सीमा पार से भारी गोलाबारी और ड्रोन हमले किए, जिससे क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।

Contents
सीएम उमर अब्दुल्ला का तीखा सवाल: “क्या यही है युद्धविराम?”सीमा पर फिर गूंजे गोलों के धमाकेभारतीय सेना अलर्ट मोड में, वाघा बॉर्डर बंद

सीएम उमर अब्दुल्ला का तीखा सवाल: “क्या यही है युद्धविराम?”

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पाकिस्तान की हरकत पर कड़ा एतराज़ जताते हुए सोशल मीडिया मंच X पर लिखा:

“आखिर संघर्ष विराम का क्या हुआ? श्रीनगर के मध्य में एयर डिफेंस यूनिट ने अभी-अभी गोलीबारी शुरू की है। धमाकों की आवाजें साफ सुनी जा रही हैं।”

This is no ceasefire. The air defence units in the middle of Srinagar just opened up. pic.twitter.com/HjRh2V3iNW

— Omar Abdullah (@OmarAbdullah) May 10, 2025

सीमा पर फिर गूंजे गोलों के धमाके

सेना सूत्रों के अनुसार, अखनूर, राजौरी, और आर.एस. पुरा सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से भारी आर्टिलरी फायरिंग की गई। बारामुला में एक ड्रोन हमले की भी पुष्टि हुई है। पलनवाला सेक्टर में भी पाकिस्तान की ओर से युद्धविराम उल्लंघन किया गया।

इन घटनाओं के बाद बीएसएफ को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि पाकिस्तान की हर उकसावे वाली कार्रवाई का तुरंत और मुंहतोड़ जवाब दिया जाए।

भारतीय सेना अलर्ट मोड में, वाघा बॉर्डर बंद

भारतीय सेना के सूत्रों ने बताया कि तीनों सेनाएं पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं। पिनाका मल्टी-बैरल रॉकेट सिस्टम और एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम को एक्टिव रखा गया है। सेना की निगरानी अगले 48 घंटों तक बेहद कड़ी रहेगी। इसके अलावा वाघा बॉर्डर को बंद रखने का फैसला किया गया है और भारत-पाकिस्तान के बीच व्यापार पर भी रोक लगी रहेगी।

श्रीनगर, बारामुला, और जम्मू के कई इलाकों में एहतियातन ब्लैकआउट कर दिया गया है। सेना के अनुसार, जो एयरपोर्ट फिलहाल बंद किए गए हैं, उनकी स्थिति का 12 घंटे के बाद आकलन कर दोबारा संचालन पर विचार होगा। तब तक सभी एयर डिफेंस सिस्टम हाई अलर्ट पर रहेंगे।

शनिवार को दोपहर 3:35 बजे भारत और पाकिस्तान के डीजीएमओ के बीच बातचीत के बाद शाम 5 बजे से सीजफायर लागू करने की सहमति बनी थी। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने इसकी जानकारी देते हुए कहा था कि जल, थल और वायु में किसी भी प्रकार की सैन्य कार्रवाई तत्काल रोकी जाएगी। अब 12 मई को दोनों देशों के अधिकारी अगली रणनीति पर चर्चा करने वाले थे, लेकिन पाकिस्तान की ताजा हरकतों ने इस प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पाकिस्तान द्वारा 3 घंटे के भीतर ही युद्धविराम तोड़ने से यह साफ है कि इस्लामाबाद की ओर से शांति वार्ता की कोई वास्तविक प्रतिबद्धता नहीं है। भारत ने जहां अब तक संयम दिखाया है, वहीं सेना का कहना है कि मातृभूमि की सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

You Might Also Like

New Delhi: जी 20 की बैठक में PM मोदी बोले: विकास को बनाए रखना सामूहिक जिम्मेदारी
Eknath Shinde unwell, Devendra Fadnavis left for Delhi to discuss cabinet list with BJP leadership: Sources
हिमाचल प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, तीन जिलों के उपायुक्त सहित 17 आईएएस अधिकारियों का तबादला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पांच देशों का दौरा सम्पन्न, इटली यात्रा के साथ वैश्विक कूटनीतिक अभियान का समापन, भारत-इटली रणनीतिक साझेदारी को मिली नई गति
दिल्ली-एनसीआर में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, गुरुग्राम में बाढ़ जैसे हालात, कई इलाकों में जलभराव
TAGGED:explosions in Srinagarjust 3 hoursOmar AbdullahPakistan broke the ceasefireWhich ceasefire
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

निजी स्कूलों की मनमानी फीस वसूली पर नैनीताल जिला प्रशासन का बड़ा प्रहार; डीएम का सख्त आदेश- अतिरिक्त शुल्क लौटाएं या एडजस्ट करें, उल्लंघन पर 5 लाख तक जुर्माना

The Hill India News
The Hill India News
June 27, 2026
अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च व पुनीत कार्य, जनभागीदारी से इसे राष्ट्रव्यापी जनआंदोलन बनाना आवश्यक: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा
फीफा वर्ल्ड कप 2026: डेम्बेले की खौफनाक हैट्रिक से फ्रांस ने नॉर्वे को उड़ाया, सेनेगल ने इराक को 5-0 से रौंदकर जिंदा रखीं उम्मीदें
अलीगढ़ में AIMIM नेता का खौफनाक एलान, BJP नेता नाजिया इलाही की जुबान काटने वाले को 1 लाख का इनाम
रुड़की में मामा की बेटी से लव मैरिज की खौफनाक सजा, सगे मामा ने बीच बाजार भांजे को चाकुओं से गोदकर मार डाला
मध्य भारत को पार कर यूपी-उत्तराखंड की ओर बढ़ा मानसून, मुंबई में भारी आफत का ‘ऑरेंज अलर्ट’, दिल्ली-NCR में भी बदलेगा मौसम
वेनेजुएला में कुछ ही मिनटों में आए दो शक्तिशाली भूकंप, राजधानी काराकास में इमारतें जमींदोज, सुनामी का हाई अलर्ट
हरिद्वार में बड़ा हादसा टला: BHEL क्षेत्र में नर्सिंग छात्राओं से भरी कॉलेज बस का CNG सिलेंडर लीक, मची अफरा-तफरी
डिजिटल गवर्नेंस की ओर देहरादून के बढ़ते कदम: सरकारी दफ्तरों को पूरी तरह ‘पेपरलेस’ बनाने की तैयारी, अफसरों को मिला ई-ऑफिस का व्यावहारिक पाठ
उत्तराखंड में हाई अलर्ट: चारधाम समेत धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी, अभेद्य किले में तब्दील हुए केदारनाथ-बदरीनाथ; सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैद
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?