By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: उत्तराखण्ड : देहरादून में फूड प्वाइजनिंग की वजह से लगभग 100 से अधिक लोग बीमार ,सहारनपुर से सप्लाई हुए कुट्टू के आटे में मिलावट
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखण्ड : देहरादून में फूड प्वाइजनिंग की वजह से लगभग 100 से अधिक लोग बीमार ,सहारनपुर से सप्लाई हुए कुट्टू के आटे में मिलावट
उत्तराखंडक्राइमफीचर्ड

उत्तराखण्ड : देहरादून में फूड प्वाइजनिंग की वजह से लगभग 100 से अधिक लोग बीमार ,सहारनपुर से सप्लाई हुए कुट्टू के आटे में मिलावट

The Hill India News
Last updated: March 31, 2025 2:16 pm
The Hill India News
Published: March 31, 2025
Share
SHARE

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को कोरोनेशन अस्पताल पहुंचकर फूड प्वाइजनिंग से बीमार लोगों को हाल चाल जाना। देहरादून जनपद में फूड प्वाइजनिंग की वजह से लगभग 100 से अधिक लोग बीमार हो गये। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सहारनपुर से सप्लाई हुए कुट्टू के आटे में मिलावट की संभावना से लोगों का स्वास्थ्य खराब हुआ।

मुख्यमंत्री ने कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने जिलाधिकारी देहरादून और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अस्पतालों में भर्ती लोगों को समुचित इलाज देने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर अस्पताल में बेड की संख्या बढ़ाई जाए। फूड प्वाइजनिंग की वजह से कोरोनेशन अस्पताल में 66 और दून मेडिकल कॉलेज में 44 मरीज भर्ती हैं। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग और जिलाधिकारी देहरादून को निर्देश दिये कि जिन भी अस्पतालों में मरीज आ रहे हैं, उनके इलाज का पूरा प्रबंध किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सहारनपुर से जिस दुकान के लिए कुट्टू का आटा सप्लाई हुआ है, वह दुकान सील कर ली गई है। उस दुकान से जिन दुकानों के लिए कुट्टू का आटा सप्लाई हुआ है, उनको भी सूचना दे दी गई है। सहारनपुर के जिला प्रशासन को भी देहरादून जिला प्रशासन से इसके बारे में जानकारी दी गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मरीजों के इलाज के लिए पूरी व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि जिनके कारण यह घटना हुई है, स्वास्थ्य सचिव को निर्देश दिये गये हैं कि पूरे मामले की जाँच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो स्वास्थ्य विभाग, खाद्य सुरक्षा विभाग और अन्य संबंधित विभाग मिलकर घटना की पूरी जाँच करेंगे। लापरवाही करने वाले सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

इस अवसर पर आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पाण्डेय, जिलाधिकारी देहरादून  सविन बंसल, एसएसपी देहरादून अजय सिंह, स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।

You Might Also Like

भारत-चीन रिश्तों में नई उड़ान: अक्टूबर के अंत तक शुरू होंगी सीधी फ्लाइट्स, कोविड के बाद पहली बार होगा सीधा हवाई संपर्क
उत्तराखंड में संविदा और आउटसोर्सिंग नियुक्तियों पर रोक: मुख्य सचिव ने स्पष्ट की स्थिति
Uttarakhand: सीएम धामी ने जल संरक्षण अभियान के तहत सौंग नदी पर स्थित, ‘जौली नहर’ के हेड पर जल संरक्षण और संर्वद्धन योजना का किया लोकार्पण
‘आर्थिक तूफान सिर पर और प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बांट रहे’, मेलोडी वीडियो पर राहुल गांधी का हमला, भाजपा ने किया बचाव
मां-पुत्र समेत 15 वारंटी गिरफ्तार
TAGGED:100 peopleAdulterationbuckwheatDehradunfellfood poisoningSaharanpurUttarakhand
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

रुद्रपुर में वाहन रजिस्ट्रेशन का बड़ा खेल! एक नंबर पर दौड़ रही थीं दो स्विफ्ट डिजायर, चेसिस नंबर भी निकला एक जैसा; आधार में भी गड़बड़ी ने उड़ाए ARTO के होश

The Hill India News
The Hill India News
August 12, 2026
टाटा संस में बड़ा नेतृत्व बदलाव: एन. चंद्रशेखरन ने तीसरे कार्यकाल से किया किनारा, 18 अगस्त की AGM से पहले बढ़ी हलचल
JSSC CGL में ‘रिश्तों का रिजल्ट’ या महज संयोग? अभय तिवारी के परिवार से जुड़े कई नाम BSO पद पर चयनित होने के दावे से मचा हड़कंप, CID की जांच पर टिकी निगाहें
मौत के 42 दिन बाद आया मैसेज- ‘खुशी है आप स्वस्थ होकर घर जा रहे हैं’, कागजों में जिंदा रहा दिवंगत कॉन्स्टेबल का इलाज!
ट्रंप को ईरान के खतरे का डर! तुर्की से निकलते वक्त बदला गया विमान, कैटरिंग ट्रक से गुपचुप कराई गई शिफ्टिंग; ‘डिकॉय’ प्लेन में बैठे रहे पत्रकार और कर्मचारी
बांग्लादेश की पटरियों पर दौड़ेगी ‘मेड इन इंडिया’ ट्रेन! कपूरथला में तैयार हुआ पहला LHB रेक, जानिए भारत से कितनी अलग हैं ये कोच
UKSSSC पेपर लीक मामले में बड़ा अपडेट: सुमन, खालिद और साबिया पर तय होंगे आरोप, 18 अगस्त को होगी अगली सुनवाई
उत्तराखंड की वित्तीय सेहत पर बड़ा सवाल: कर्ज का अनुपात घटा, राजस्व अधिशेष भी कायम, फिर भी 53% आय के लिए केंद्र पर निर्भरता क्यों?
आयुष्मान योजना अब इंश्योरेंस मोड पर, गोल्डन कार्ड पर बड़ा फैसला जल्द; कर्मचारियों को समय पर इलाज दिलाने की कवायद तेज
₹10 लीटर में गोमूत्र खरीदेगी योगी सरकार! बुलंदशहर से शुरू हुआ अनोखा पायलट प्रोजेक्ट, 300 महिलाओं को मिला काम; सपा ने बताया ‘स्कैम’
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?