By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: बेंगलुरू में भारतीय वायुसेना के इंस्टीट्यूट ऑफ एयरोस्पेस मेडिसिन का दौरा करने वाले पहले रक्षा मंत्री बने राजनाथ सिंह
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > बेंगलुरू में भारतीय वायुसेना के इंस्टीट्यूट ऑफ एयरोस्पेस मेडिसिन का दौरा करने वाले पहले रक्षा मंत्री बने राजनाथ सिंह
देशफीचर्ड

बेंगलुरू में भारतीय वायुसेना के इंस्टीट्यूट ऑफ एयरोस्पेस मेडिसिन का दौरा करने वाले पहले रक्षा मंत्री बने राजनाथ सिंह

The Hill India News
Last updated: March 9, 2025 3:55 pm
The Hill India News
Published: March 9, 2025
Share
File Photo
SHARE

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 09 मार्च, 2025 को कर्नाटक के बेंगलुरु में भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के इंस्टीट्यूट ऑफ एयरोस्पेस मेडिसिन (आईएएम) का दौरा किया। वे इस संस्थान का दौरा करने वाले पहले रक्षा मंत्री हैं। श्री राजनाथ सिंह को भ्रमण के दौरान पायलट प्रशिक्षण, उनके चिकित्सा मूल्यांकन और एयरोमेडिकल अनुसंधान में संस्थान की अद्वितीय भूमिका के बारे में जानकारी दी गई।

रक्षा मंत्री ने लड़ाकू पायलटों के उच्च-जी प्रशिक्षण के लिए उपयोग किए जाने वाले डायनामिक फ्लाइट सिम्युलेटर तथा हाई परफॉरमेंस ह्यूमन सेंट्रीफ्यूज का अवलोकन किया और उड़ान में स्थानिक भटकाव के जोखिम को रोकने के उद्देश्य से सशस्त्र बलों के पायलटों को प्रशिक्षित करने हेतु स्पयल डिसओरिएण्टशन सिम्युलेटर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संस्थान में भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद बाह्य शोध परियोजना: उन्नत अनुसंधान केंद्र का भी शुभारंभ किया। इस परियोजना का शीर्षक ‘अंतरिक्ष मनोविज्ञान: भारतीय अंतरिक्ष मिशनों के लिए अंतरिक्ष यात्रियों एवं नामित अंतरिक्ष यात्रियों का चयन और व्यावहारिक स्वास्थ्य प्रशिक्षण’ है।

राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में हवाई एवं अंतरिक्ष यातायात में निरंतर वृद्धि को देखते हुए एयरोस्पेस चिकित्सा में विशेषज्ञता की बढ़ती आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष, रक्षा के दृष्टिकोण से युद्ध में एक प्रमुख क्षेत्र के रूप में उभरा है और हमने इस दिशा में एक कदम आगे बढ़ाया है तथा एंटी-सैटेलाइट जैसी सबसे उन्नत तकनीकों में महारत हासिल की है। रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ता विमानन बाजार भी बन गया है। चूंकि हम अंतरिक्ष में नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं, इसलिए हमें एयरोस्पेस चिकित्सा में और अधिक संभावनाएं तलाशने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अनुसंधान एवं विकास में वृद्धि की आवश्यकता है, क्योंकि किसी भी उच्च स्तरीय जटिल प्रौद्योगिकी में अनुसंधान से कई क्षेत्रों को लाभ मिलता है।

रक्षा मंत्री ने एयरोस्पेस चिकित्सा के महत्व को रेखांकित करते हुए इसे सूक्ष्म गुरुत्वाकर्षण, विकिरण और अंतरिक्ष में मानव द्वारा सामना किए जाने वाले अलगाव जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए महत्वपूर्ण बताया, साथ ही उन्होंने शारीरिक एवं मानसिक परिवर्तनों के समाधान का भी जिक्र किय। श्री सिंह ने कहा कि चाहे वह न्यूरॉन्स से संबंधित मुद्दा हो, हड्डियों का नुकसान हो या मानसिक समस्याएं हों, इन चुनौतियों से निपटना एयरोस्पेस व अंतरिक्ष चिकित्सा क्षेत्र की जिम्मेदारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस क्षेत्र को भविष्य में बड़ी जिम्मेदारियों के लिए खुद को तैयार करना होगा।

श्री राजनाथ सिंह ने एयरोस्पेस क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हासिल करने में इस संस्थान के योगदान की सराहना की। एयरोस्पेस मेडिसिन के अलावा, इंस्टीट्यूट ऑफ एयरोस्पेस मेडिसिन क्रू मॉड्यूल डिजाइन और विकास के विभिन्न पहलुओं में एयरो-मेडिकल परामर्श प्रदान करता है। इसका कॉकपिट डिजाइन में योगदान उल्लेखनीय है। उन्होंने कहा कि संस्थान ने उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर, हल्के आधुनिक हेलीकॉप्टर, हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर और हल्के लड़ाकू विमान तेजस के डिजाइन एवं विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। रक्षा मंत्री ने कहा कि यह देश के सबसे आधुनिक उन्नत मध्यम लड़ाकू विमान के डिजाइन और विकास में भी सलाह दे रहा है।

रक्षा मंत्री ने कहा कि आने वाले समय में एयरोस्पेस क्षेत्र में अभूतपूर्व वृद्धि देखने को मिलेगी और यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 2047 तक विकसित भारत के दृष्टिकोण को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र तकनीकी प्रगति, राष्ट्रीय सुरक्षा व आर्थिक विकास को निर्धारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने जा रहा है। इसके अलावा, इसकी उपग्रह प्रक्षेपण, अंतर-ग्रहीय मिशन और वाणिज्यिक अंतरिक्ष सेवाओं जैसे लक्ष्य हासिल करने में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी रहेगी।

इस यात्रा के दौरान रक्षा मंत्री के साथ वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह, प्रशिक्षण कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (एओसी-इन-सी) एयर मार्शल नागेश कपूर, चिकित्सा सेवा महानिदेशक (वायु) एयर मार्शल संदीप थरेजा और भारतीय वायुसेना के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

You Might Also Like

AAP के विधायक अमानतुल्लाह खान के बेटे की गुंडागर्दी, नोएडा के पेट्रोल पंप पर की सरेआम मारपीट
Uttarakhand: मानव–वन्यजीव संघर्ष पर बड़ा एक्शन प्लान: हर जनपद में वन्यजीव नसबंदी केंद्र, सोलर फेंसिंग और सेंसर अलर्ट सिस्टम लागू होंगे
मून मिशन के बाद अब सूर्य मिशन, दो सितंबर को ISRO लॉन्च करेगा आदित्य-एल 1 का प्रक्षेपण
POCSO मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पीड़िता के मुकरने और संदिग्ध साक्ष्यों के आधार पर दोषी की सजा निलंबित
उत्तराखण्ड : जोशीमठ में पानी का डिस्चार्ज घटकर 136 एल.पी.एम. हुआ-डा0 रंजीत कुमार सिन्हा
TAGGED:Aerospace MedicineBengaluruDefense MinisterIndian Air ForceInstituteRajnath Singh
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

पौड़ी में विकास बनाम पर्यावरण की नई जंग! 7 किमी सड़क चौड़ीकरण की जद में आ सकते हैं 5 हजार पेड़, वन विभाग बोला- अभी कटान नहीं

The Hill India News
The Hill India News
August 13, 2026
NEET UG Counseling 2026: मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खबर! राउंड-1 का शेड्यूल बदला, 15 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन; 19 अगस्त को आएगा सीट अलॉटमेंट रिजल्ट
सुखबीर बादल पर हमले से मचा हड़कंप, कौन है निहंग जसपाल सिंह? 2 साल से नांदेड़ में रह रहा था आरोपी, अब खुलेंगे हमले के राज
नंदा की चौकी के बाद मालदेवता-सोंग बांध रोड पर भी उठे सवाल, अब जांच रिपोर्ट खोलेगी निर्माण की पोल; राजनीतिक कनेक्शन से गरमाया मामला
देहरादून NIEPVD में दिव्यांग छात्रों का आंदोलन खत्म, बदला संस्थान का नेतृत्व; निदेशक-प्रिंसिपल हटे, लैपटॉप और ₹2 हजार मासिक सहायता पर बनी सहमति
NEET पर तमिलनाडु का बड़ा दांव! विधानसभा में प्रस्ताव पास होने से क्या सच में खत्म हो जाएगी मेडिकल एंट्रेंस परीक्षा? समझिए पूरा मामला
‘पैसों की तंगी थी, रिश्वत नहीं’… CM धामी के सामने 1.5 लाख रुपये वाली बात पर शायरा ने बताई पूरी कहानी, बोली- ‘ओलंपिक में देश के लिए गोल्ड जीतना है’
कभी हाथों में थामी थी बंदूक, अब रैंप पर बिखेरा जलवा; आत्मसमर्पित नक्सली महिलाओं का बदला रूप देख बोले लोग- ‘यही है असली बदलाव’
सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला, धारदार हथियार से किया वार; सुरक्षाकर्मी ने बीच में आकर बचाई जान
Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! 3,000 रुपये तक टूटी कीमतें, जानें दिल्ली-मुंबई समेत आपके शहर में क्या है भाव
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?