By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: नई दिल्ली : जज की भूमिका तलवार की धार पर चलने जैसी होती है : मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > दिल्ली > नई दिल्ली : जज की भूमिका तलवार की धार पर चलने जैसी होती है : मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना
दिल्लीदेशफीचर्ड

नई दिल्ली : जज की भूमिका तलवार की धार पर चलने जैसी होती है : मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना

The Hill India News
Last updated: November 26, 2024 4:43 pm
The Hill India News
Published: November 26, 2024
Share
SHARE
सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना ने मंगलवार को कहा कि भारत एक जीवंत लोकतंत्र और भू-राजनीतिक नेता के रूप में उभरा है, तथा इस बदलाव में देश के संविधान ने उल्लेखनीय योगदान दिया है. न्यायमूर्ति खन्ना ने सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के द्वारा आयोजित संविधान दिवस समारोह में कहा कि संविधान न्यायालयों को न्यायिक समीक्षा का अधिकार देता है. CJI ने कहा कि हम जनहित याचिकाओं पर विचार करते हैं, स्वत: संज्ञान मामलों की शुरुआत करते हैं, मामलों का फैसला करने में मदद के लिए एमिकस नियुक्त करते हैं.
न्यायाधीशों के रूप में हम मामलों पर नज़र रखते हैं और उनको आलोचनात्मक तरीके से देखते हैं. उन्होंने कहा कि खुला और पारदर्शी होना न्यायपालिका की सबसे बड़ी ताकत है. रचनात्मक तरीके से काम करने के लिए उत्तरदायी होने से हम ज़्यादा जवाबदेह बनते हैं. उन्होंने कहा कि संविधान न्यायपालिका को चुनावी प्रक्रिया के उतार-चढ़ाव से बचाता है.
यह सुनिश्चित करता है कि निर्णय निष्पक्ष और इच्छाशक्ति से मुक्त हों. प्रत्येक शाखा को अपने संवैधानिक डिजाइन का सम्मान करना चाहिए. न्यायिक स्वतंत्रता एक ऊंची दीवार के रूप में नहीं, बल्कि उत्प्रेरक के रूप में काम करती है. प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि एक जज की भूमिका अक्सर तलवार की धार पर चलने जैसी होती है. हमारे द्वारा सुने जाने वाले प्रत्येक मामले में निष्पक्षता, सहानुभूति और प्रक्रिया के साथ प्रतिस्पर्धी अधिकारों और दायित्वों को संतुलित करने की जरूरत होती है.
संजीव खन्ना ने कहा कि 75 साल पहले इस पवित्र जीते जागते ग्रन्थ भारत के संविधान के रूप में भारत के इतिहास का एक पन्ना खुला. बुनियादी अधिकारों के कस्टोडियन यानी संरक्षक के रूप में न्यायपालिका निचले स्तर से सर्वोच्च स्तर तक कार्यरत है. हम अपने संवैधानिक कर्तव्य से बंधे हैं. साथ ही हम खुले यानी ओपन और पारदर्शी भी हैं. इसके साथ हमारा फोकस जनहित यानी उनके अधिकारों की सुरक्षा है. हम जनता के प्रति जवाबदेह भी हैं. हमें अपनी स्वायत्तता और जवाबदेही का भान भी है.
उन्होंने कहा कि हमारी चिंताएं भी हैं. लंबित मामलों का बोझ, न्याय पाने के लिए फरियादियों पर बढ़ता बोझ भी चिंता का विषय है. जिला अदालतों ने साढ़े चार करोड़ से अधिक मुकदमों के बोझ के बावजूद काफी बढ़िया काम किया है. सुप्रीम कोर्ट भी सफलता से मुकदमों का बोझ घटाने में जुटा है. सरकार का आभार कि कोर्ट्स का मूलभूत ढांचा खासकर ई-कोर्ट्स की स्थापना और विकास के लिए 700 करोड़ रुपए से ज़्यादा का बजट उपलब्ध कराया.

You Might Also Like

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से बोले PM मोदी हमारे लिए LAC पर शांति, आपसी भरोसा और सम्मान जरूरी
New Delhi: बसपा प्रमुख मायावती ने विपक्ष के संसद भवन के उद्घाटन समारोह बायकॉट को बताया अनुचित
नैनीताल हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: गैंगस्टर एक्ट में सजा पाए दो युवकों को दी बड़ी राहत, कहा- ‘केवल आपराधिक इतिहास सजा का आधार नहीं’
CM धामी ने देहरादून स्थित दून विश्वविद्यालय में आयोजित, नवप्रवेशित विद्यार्थियों के दीक्षारम्भ समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग किया
UPSC Civil Services Exam 2026: अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप, ‘साइकिल सिस्टम’ के साथ कैडर आवंटन में हुआ ऐतिहासिक बदलाव
TAGGED:Chief JusticejudgeNew DelhiSanjeev Khanna.
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
फीचर्डमौसम

मध्य भारत को पार कर यूपी-उत्तराखंड की ओर बढ़ा मानसून, मुंबई में भारी आफत का ‘ऑरेंज अलर्ट’, दिल्ली-NCR में भी बदलेगा मौसम

The Hill India News
The Hill India News
June 25, 2026
वेनेजुएला में कुछ ही मिनटों में आए दो शक्तिशाली भूकंप, राजधानी काराकास में इमारतें जमींदोज, सुनामी का हाई अलर्ट
हरिद्वार में बड़ा हादसा टला: BHEL क्षेत्र में नर्सिंग छात्राओं से भरी कॉलेज बस का CNG सिलेंडर लीक, मची अफरा-तफरी
डिजिटल गवर्नेंस की ओर देहरादून के बढ़ते कदम: सरकारी दफ्तरों को पूरी तरह ‘पेपरलेस’ बनाने की तैयारी, अफसरों को मिला ई-ऑफिस का व्यावहारिक पाठ
उत्तराखंड में हाई अलर्ट: चारधाम समेत धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी, अभेद्य किले में तब्दील हुए केदारनाथ-बदरीनाथ; सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैद
उत्तराखंड की बेटी सपना राणा को जर्मनी में मिली ₹3.30 लाख की नौकरी, CM धामी की वैश्विक रोजगार योजना का बड़ा असर
प्यार, साजिश और मौत: मंगेतर सिया ने प्रेमी के साथ मिलकर रचा केतन की हत्या का खौफनाक खेल, कैफे में बना था पूरा प्लान
राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर: बदल सकते हैं अनाज वितरण के नियम, प्रति व्यक्ति मिलेगा राशन, सरकार लाई नया प्रस्ताव
कोलकाता में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, दर्जनों मजदूरों के दबे होने की आशंका, राहत-बचाव अभियान तेज
उत्तराखंड कृषि जगत को अपूरणीय क्षति: पूर्व कृषि निदेशक गौरी शंकर का निधन, किसानों के सच्चे हितैषी को नम आंखों से दी जाएगी अंतिम विदाई
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?