By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: हिमाचल: लाहौल-स्पीति में कंगना के खिलाफ लगे ‘गो बैक’ के नारे दिखाए गए काले झंडे, जयराम बोले- हुआ पथराव
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > हिमाचल: लाहौल-स्पीति में कंगना के खिलाफ लगे ‘गो बैक’ के नारे दिखाए गए काले झंडे, जयराम बोले- हुआ पथराव
देशफीचर्ड

हिमाचल: लाहौल-स्पीति में कंगना के खिलाफ लगे ‘गो बैक’ के नारे दिखाए गए काले झंडे, जयराम बोले- हुआ पथराव

The Hill India News
Last updated: May 21, 2024 12:54 am
The Hill India News
Published: May 21, 2024
Share
Image Source : SOCIAL MEDIA
SHARE

हिमाचल प्रदेश: मंडी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार एवं अभिनेत्री कंगना रनौत को सोमवार को लाहौल-स्पीति के काजा में स्थानीय लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए। भाजपा की हिमाचल प्रदेश इकाई ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के पास शिकायत दर्ज करा निर्वाचन अधिकारियों के तबादले और घटना की जांच की मांग की कि आखिर भाजपा और कांग्रेस दोनों को बिल्कुल पास में ही रैलियां करने की अनुमति कैसे दे दी गई? कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कंगना के विरोध में नारे लगाए-‘‘कंगना, वापस जाओ, कंगना वंगना नहीं चलेगी’’। वे जाहिर तौर पर पिछले साल अप्रैल में तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा पर की गई उनकी टिप्पणी से नाराज हैं। रनौत ने दलाई लामा को लेकर एक ‘मीम’ सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा था, ‘‘व्हाइट हाउस में दलाई लामा का गर्मजोशी से स्वागत किया गया’’।

भाजपा के खातिर प्रचार के लिए रनौत के साथ काजा गए हिमाचल प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सोमवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा की बैठक में खलल डालने की कोशिश की और जब वे लौट रहे थे तो उनके काफिले पर पथराव किया। ठाकुर ने कहा कि वह पूरे राज्य में प्रचार के लिए जाते हैं लेकिन ऐसी हरकत पहली बार हुई है जो कांग्रेस की ‘‘हताशा’’ को दर्शाती है। हिमाचल प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पास दायर एक शिकायत में भाजपा के राज्य कार्यालय सचिव प्रमोद कुमार ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर राजनीतिक जुलूस को अवैध तरीके से रोकने की कोशिश की तथा पथराव भी किया।

You Might Also Like

Uttarakhand: USDMA में इंसीडेंट रिस्पांस सिस्टम पर प्रशिक्षण का आयोजन, ‘उत्तराखंड के लिए ये बेहद अहम’ चतुर्वेदी
Uttarakhand: कंगना रनौत के ‘टपोरी’ वाले बयान पर भड़की कांग्रेस: देहरादून में पुतला दहन, मर्यादा लांघने का लगा आरोप
पेट्रोल-डीजल महंगाई के बीच अहम बना पीएम मोदी का UAE दौरा, क्या भारत को मिलेगी राहत?
‘NO LOVE’ गाने से हिट हुए शुभ के खिलाफ कार्रवाई की मांग, भाजयुमो ने कहा- खालिस्तानी समर्थक…
उत्तराखंड में पिछले वर्ष संपन्न हुई प्राथमिक शिक्षक भर्ती पर बड़ा एक्शन, 2316 सहायक अध्यापकों के दस्तावेजों की होगी व्यापक जांच
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

हरिद्वार अर्धकुंभ 2027 से पहले संत समाज में महासंग्राम: अध्यक्ष की कुर्सी से लेकर ‘असली-नकली देवताओं’ तक छिड़ी जंग, करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था पर मंडराने लगे सवाल

The Hill India News
The Hill India News
July 28, 2026
रुद्रपुर गैंगरेप केस में हाई-वोल्टेज ड्रामा: पुलिस कस्टडी से भागे दो आरोपी, फिल्मी अंदाज में पीछा कर दबोचा; गुस्साई भीड़ ने की पिटाई, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
उत्तराखंड में बारिश बनी आफत: 158 सड़कें बंद, 28 लोगों की मौत, चारधाम यात्रा पर भी लगा ब्रेक; पहाड़ से मैदान तक जनजीवन बेहाल
‘सरकार झुकती नहीं थी, लेकिन छात्रों ने झुका दिया’… पेपर लीक पर लोकसभा में अखिलेश यादव का केंद्र पर हमला, बोले- गरीबों को आगे बढ़ते नहीं देखना चाहती सरकार
‘बटवारा 1947’ का दमदार ट्रेलर रिलीज: क्या सनी देओल फिर रच पाएंगे ‘गदर’ और ‘बॉर्डर’ जैसा इतिहास? देशभक्ति, दर्द और इंसानियत की भावुक कहानी ने बढ़ाई दर्शकों की उत्सुकता
’21 छात्रों ने जान गंवाई और आपने मंत्री का सम्मान किया’… लोकसभा में गौरव गोगोई का सरकार पर तीखा हमला, पेपर लीक से लेकर छात्र आंदोलन तक उठाए बड़े सवाल
जापान में 7.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी का खतरा मंडराया; कई प्रांतों में हाई अलर्ट, बुलेट ट्रेन सेवाएं रोकी गईं
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा संदेश: ‘18 साल से कम छात्रों को तुरंत रिहा करें’, प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों पर कार्रवाई पर रोक; जंतर-मंतर मामले में हाई लेवल जांच के संकेत
उत्तराखंड में मौसम का कहर: भारी बारिश से हाहाकार, दो दिन के लिए रुकी चारधाम यात्रा; फ्लैश फ्लड और भूस्खलन का बड़ा खतरा
PM मोदी की पोस्ट हटाने पर मेटा ने मानी गलती, मोदी सरकार से मांगी माफी; बताया- तकनीकी खराबी बनी वजह
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?