By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: दिल्ली के नजफगढ़ में तापमान हुआ 47.4 डिग्री सेल्सियस, उत्तर-पश्चिमी भारत में भीषण गर्मी का कहर
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > दिल्ली के नजफगढ़ में तापमान हुआ 47.4 डिग्री सेल्सियस, उत्तर-पश्चिमी भारत में भीषण गर्मी का कहर
देशफीचर्डमौसम

दिल्ली के नजफगढ़ में तापमान हुआ 47.4 डिग्री सेल्सियस, उत्तर-पश्चिमी भारत में भीषण गर्मी का कहर

The Hill India News
Last updated: May 18, 2024 1:04 am
The Hill India News
Published: May 18, 2024
Share
Image Source : FILE
SHARE

उत्तर-पश्चिमी भारत के कई हिस्सों में शुक्रवार को भीषण गर्मी का प्रकोप रहा और दिल्ली के नजफगढ़ में अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस मौसम में अब तक देश में सबसे अधिक है। राजस्थान में 19, हरियाणा में 18, दिल्ली में आठ और पंजाब में दो स्थानों पर पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में लू जारी रहने की आशंका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के शाम 7:30 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, नजफगढ़ देश का सबसे गर्म स्थान था। इससे पहले, 30 अप्रैल को गांगेय पश्चिम बंगाल क्षेत्र के कलाईकुंडा में अधिकतम तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

दिल्ली में मुंगेशपुर में पारा 46.5 डिग्री, आयानगर में 46.2 डिग्री, पूसा और जाफरपुर में 45.9 डिग्री, पीतमपुरा में 45.8 डिग्री और पालम में 45.1 डिग्री रहा। वहीं हिमाचल की निचली और मध्य पहाड़ियों में तापमान बढ़ा है तथा प्रदेश के ऊना में अधिकतम पारा 43.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो प्रदेश का सबसे गर्म इलाका रहा। आईएमडी ने दिल्ली के लिए अपने पूर्वानुमान में कहा है कि शनिवार को दिन के समय 25 से 35 किमी प्रति घंटे की गति से तेज सतही हवा चल सकती हैं तथा मुख्य रूप से आसमान साफ रह सकता है। आईएमडी ने चेतावनी दी कि 18-21 मई के दौरान राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के कुछ हिस्सों में भीषण लू की स्थिति होने के आसार हैं। आईएमडी ने हरियाणा, पंजाब, पूर्वी राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और गुजरात के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

You Might Also Like

उत्तराखंड: लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किए गए आईएएस रामविलास यादव
उत्तराखंड की बेटी सपना राणा को जर्मनी में मिली ₹3.30 लाख की नौकरी, CM धामी की वैश्विक रोजगार योजना का बड़ा असर
उत्तराखंड: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन का ADB के साथ ‘होलिस्टिक रोडमैप’, हर जिले में बनेगा मॉडल स्किल सेंटर
धरती माँ का ऋण चुकाओ” अभियान में समिति की भागीदारी, चार जिलों में हुआ बृहद वृक्षारोपण
दिल्ली जज सुसाइड केस: फंदे से लटका मिला था 30 वर्षीय जज का शव, पारिवारिक विवाद की आशंका से मचा हड़कंप
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
फीचर्डमौसम

मध्य भारत को पार कर यूपी-उत्तराखंड की ओर बढ़ा मानसून, मुंबई में भारी आफत का ‘ऑरेंज अलर्ट’, दिल्ली-NCR में भी बदलेगा मौसम

The Hill India News
The Hill India News
June 25, 2026
वेनेजुएला में कुछ ही मिनटों में आए दो शक्तिशाली भूकंप, राजधानी काराकास में इमारतें जमींदोज, सुनामी का हाई अलर्ट
हरिद्वार में बड़ा हादसा टला: BHEL क्षेत्र में नर्सिंग छात्राओं से भरी कॉलेज बस का CNG सिलेंडर लीक, मची अफरा-तफरी
डिजिटल गवर्नेंस की ओर देहरादून के बढ़ते कदम: सरकारी दफ्तरों को पूरी तरह ‘पेपरलेस’ बनाने की तैयारी, अफसरों को मिला ई-ऑफिस का व्यावहारिक पाठ
उत्तराखंड में हाई अलर्ट: चारधाम समेत धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी, अभेद्य किले में तब्दील हुए केदारनाथ-बदरीनाथ; सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैद
उत्तराखंड की बेटी सपना राणा को जर्मनी में मिली ₹3.30 लाख की नौकरी, CM धामी की वैश्विक रोजगार योजना का बड़ा असर
प्यार, साजिश और मौत: मंगेतर सिया ने प्रेमी के साथ मिलकर रचा केतन की हत्या का खौफनाक खेल, कैफे में बना था पूरा प्लान
राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर: बदल सकते हैं अनाज वितरण के नियम, प्रति व्यक्ति मिलेगा राशन, सरकार लाई नया प्रस्ताव
कोलकाता में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, दर्जनों मजदूरों के दबे होने की आशंका, राहत-बचाव अभियान तेज
उत्तराखंड कृषि जगत को अपूरणीय क्षति: पूर्व कृषि निदेशक गौरी शंकर का निधन, किसानों के सच्चे हितैषी को नम आंखों से दी जाएगी अंतिम विदाई
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?