By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: हेल्थ न्यूज़: AIIMS में हो रहा है AI द्वारा कैंसर मरीजों का इलाज, जानिए कैसे काम करता है ये
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > फीचर्ड > हेल्थ न्यूज़: AIIMS में हो रहा है AI द्वारा कैंसर मरीजों का इलाज, जानिए कैसे काम करता है ये
फीचर्डस्वास्थय

हेल्थ न्यूज़: AIIMS में हो रहा है AI द्वारा कैंसर मरीजों का इलाज, जानिए कैसे काम करता है ये

The Hill India News
Last updated: February 21, 2024 6:18 am
The Hill India News
Published: February 21, 2024
Share
फ़ाइल फ़ोटो
SHARE

हेल्थ न्यूज़: देश-दुनिया में चारों तरफ छोटी से लेकर बड़ी हर चीज के लिए AI का मैजिक दिखाई दे रहा है. वहीं AI का इस्तेमाल इलाज के लिए भी किया जाएगा. दिल्ली AIIMS, AI का गजब इस्तेमाल कर रहा है. कैंसर पेशेंट के इलाज के लिए AI का इस्तेमाल किया जा रहा है. AI का उपयोग इलाज को अधिक आसान बनाने में डॉक्टर्स की मदद कर रहा है. यह AI डॉक्टर्स के लिए वरदान बनकर साबित हुआ है. क्या आप भी सोच रहे है कि यह आर्टिफिशल इंटेलिजेंस इलाज में मदद कैसे करता है? दरअसल यह AI पता लगाता है कि कैंसर पेशेंट के इलाज के लिए कौनसी थेरेपी बेस्ट रहेगी.

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली ने सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग, पुणे के सहयोग से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) प्लेटफॉर्म – iOncology.ai को लॉन्च किया है. ब्रैस्ट और ओवेरी के कैंसर का पता लगाने के लिए इसको डिज़ाइन किया गया है. अब तक एआई मॉडल में एम्स के 1,500 ब्रैस्ट और ओवेरी कैंसर के पेशेंट का टेस्ट किया गया है और डॉक्टर्स के द्वारा दिए गई थेरेपी में यह 75 प्रतिशत से अधिक सटीक पाया गया है.

AI इलेक्ट्रॉनिक हेल्थ रिकॉर्ड रखता है जैसे- पैथोलॉजी, रेडियोलॉजी और क्लिनिकल डिटेल्स रखता है. जिसके बाद पेशेंट का जीनोमिक डेटा सिस्टम पर अपलोड किया जाता है और AI पेशेंट के डेटा के अनुसार दिखाता है कि उसके लिए कौनसा ट्रीटमेंट बेस्ट रहेगा. साथ ही यह कैंसर की हिस्ट्री देखता है और कैंसर पेशेंट के डेटा से ट्रीटमेंट की तुलना करता है और पता लगाता है कि किस ट्रीटमेंट के किस पेशेंट पर क्या रिजल्ट रहें. डॉक्टर्स का कहना है कि जितना डेटा इस AI के पास जमा होगा उतना ही सटीक यह काम कर पाएगा. यह AI कैंसर पेशेंट के ब्लड सैंपल, लैब रिपोर्ट, अल्ट्रासाउंड और उनकी केस हिस्ट्री को भी स्टोर करके रखता है.

AI की मदद से कैंसर की शुरूआती दिनों में ही पता लगाने में भी मदद मिलती है. दरअसल भारत में साल 2022 में कैंसर के कारण 8 लाख से अधिक मौतें हुईं. कैंसर का देर से पता चलना मौतों का प्रमुख कारण रहा. विश्व स्तर पर यह अनुमान लगाया गया है कि देर से रिपोर्ट किए गए 80% मामलों में से केवल 20% ही बच पाते हैं. वहीं यह भी इस रिपोर्ट में बताया गया कि अगर शुरू के दिनों में ही कैंसर के लक्ष्ण पता लग जाए तो 80% लोगों को बचाया जा सकेगा. यह AI कैंसर को ट्रीट करने में डॉक्टर्स की जगह नहीं लेगा, मगर उनकी मदद कर कैंसर के पेशेंट को ट्रीट करने में मदद करेगा.

You Might Also Like

एरिक ट्रंप का विवादित बयान: “न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान ममदानी करते हैं यहूदी और भारतीय लोगों से नफरत”
तानाशाह किम जोंग की बहन, अपने भाई की तरह हैं खूंखार और खतरनाक, देती हैं खुलकर धमकी
IPL 2026: राजस्थान की ‘रॉयल’ जीत से पॉइंट्स टेबल में मची खलबली, पंजाब का विजय रथ थमा; जानें कौन है टॉप पर
ISRO-NASA NISAR Mission: पृथ्वी की निगरानी के लिए आज होगा अब तक का सबसे बड़ा सैटेलाइट लॉन्च
उत्तराखण्ड:युवती के परिजनों ने अंतिम संस्कार से किया इनकार, सरकार की जांच पर उठाए सवाल
TAGGED:cancer patientshealth News
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

बिहार में शिक्षक भर्ती का इंतजार खत्म! BPSC ने जारी किया TRE-4 नोटिफिकेशन, 32,388 पदों पर बंपर भर्ती

The Hill India News
The Hill India News
August 18, 2026
पीपलकोटी टनल हादसे में खत्म हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन, सभी 10 लापता मजदूरों के शव बरामद; 12 घायल अस्पताल में भर्ती
‘आरक्षण के लिए भाजपा के साथ आए थे, अब तक लागू क्यों नहीं किया?’ यूपी चुनाव से पहले संजय निषाद के तीखे तेवर, बोले- निषाद समाज अपना हक मांग रहा है
राजपाल यादव की लगी ‘लॉटरी’! 1200 करोड़ की 12 फिल्मों की डील साइन, 10 साल तक बड़े पर्दे पर छाएंगे कॉमेडी के किंग
‘गांधी, नेहरू और पटेल पर भी FIR करिए’, वंदे मातरम विवाद पर खरगे का भाजपा को करारा जवाब
पान मसाला ऐड पर सनी देओल का बयान और वायरल हुआ पुराना विज्ञापन, बोले- ‘मेरा जमीर गवाही नहीं देता’
इमरान खान को जेल से अस्पताल शिफ्ट करने का सुप्रीम कोर्ट का आदेश, 48 घंटे में होगा ट्रांसफर; परिवार से हर हफ्ते मुलाकात की भी मंजूरी
देहरादून में कल से बदलेगा ट्रैफिक का पूरा रूट! उपराष्ट्रपति के दौरे को लेकर 19-20 अगस्त तक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले देखें पूरा प्लान
पंजाब में अनोखा लंगर! अब पूड़ी-सब्जी नहीं, मुफ्त में मिलेगा पेट्रोल; दोपहिया को ₹500 और कार वालों को ₹1,000 का तेल
1.20 करोड़ के लालच में खौफनाक कत्ल! YouTube के झूठे दावे पर नाबालिग की हत्या, शरीर का हिस्सा लेकर 3 दिन तक भटकते रहे आरोपी
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?