By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: गुजरात : प्रधानमंत्री मोदी ने भुज में के.के. पटेल सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल राष्ट्र को समर्पित किया
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > गुजरात : प्रधानमंत्री मोदी ने भुज में के.के. पटेल सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल राष्ट्र को समर्पित किया
देशफीचर्ड

गुजरात : प्रधानमंत्री मोदी ने भुज में के.के. पटेल सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल राष्ट्र को समर्पित किया

Rajesh Dabral
Last updated: April 15, 2022 2:33 pm
Rajesh Dabral
Published: April 15, 2022
Share
SHARE

“भूकंप से मची तबाही को पीछे छोड़कर भुज और कच्छ के लोग अब अपने परिश्रम से इस क्षेत्र का नया भाग्य लिख रहे हैं”

“बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सिर्फ बीमारी के इलाज तक ही सीमित नहीं होती हैं, ये सामाजिक न्याय को प्रोत्साहित करती हैं”

“जब किसी गरीब को सस्ता और उत्तम इलाज सुलभ होता है, तो उसका व्यवस्था पर भरोसा मज़बूत होता है। इलाज के खर्च की चिंता से गरीब को मुक्ति मिलती है तो वो निश्चिंत होकर गरीबी से बाहर निकलने के लिए परिश्रम करता है”

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गुजरात के भुज में के.के. पटेल सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल राष्ट्र को समर्पित किया। अस्पताल का निर्माण श्री कच्छी लेवा पटेल समाज, भुज द्वारा किया गया है। गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्रभाई पटेल इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य लोगों में शामिल थे।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने सराहना करते हुए कहा कि भूकंप से मची तबाही को पीछे छोड़कर भुज और कच्छ के लोग अब अपने परिश्रम से इस क्षेत्र का नया भाग्य लिख रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, “आज इस क्षेत्र में अनेक आधुनिक मेडिकल सेवाएं मौजूद हैं। इसी कड़ी में भुज को आज एक आधुनिक, सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल मिल रहा है।” प्रधानमंत्री ने कहा कि यह अस्पताल क्षेत्र का पहला धर्मार्थ सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल है, जो कच्छ के लोगों के साथ-साथ लाखों सैनिकों, सेना के जवानों और व्यापारियों के लिए गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा उपचार की गारंटी करेगा।

प्रधानमंत्री ने विस्तारपूर्वक बताया कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सिर्फ बीमारी के इलाज तक ही सीमित नहीं होती हैं, ये सामाजिक न्याय को प्रोत्साहित करती हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, “जब किसी गरीब को सस्ता और उत्तम इलाज सुलभ होता है, तो उसका व्यवस्था पर भरोसा मज़बूत होता है। इलाज के खर्च की चिंता से गरीब को मुक्ति मिलती है तो वो निश्चिंत होकर गरीबी से बाहर निकलने के लिए परिश्रम करता है।” प्रधानमंत्री ने बताया कि बीते सालों में हेल्थ सेक्टर की जितनी भी योजनाएं लागू की गई हैं, उनकी प्रेरणा यही सोच है।

आयुष्मान भारत योजना और जनऔषधि योजना से हर साल गरीब और मिडिल क्लास परिवारों के लाखों करोड़ रुपए इलाज में खर्च होने से बच रहे हैं। स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र और आयुष्मान भारत स्वास्थ्य सुविधा योजना जैसे अभियान सभी के लिए उपचार को सुलभ बनाने में मदद कर रहे हैं।

आयुष्मान भारत डिजिटल हेल्थ मिशन मरीजों के लिए सुविधाओं का विस्तार कर रहा है। जिले में आयुष्मान स्वास्थ्य सुविधा मिशन के माध्यम से आधुनिक तथा महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुविधाओं का विकास किया गया है और इसे ब्लॉक स्तर तक ले जाया जा रहा है। हर जिले में अस्पताल बन रहे हैं। इसी तरह देश के हर जिले में मेडिकल कॉलेज के निर्माण का लक्ष्य हो या फिर मेडिकल एजुकेशन को सबकी पहुंच में रखने के प्रयास, इससे आने वाले 10 सालों में देश को रिकॉर्ड संख्या में नए डॉक्टर मिलने वाले हैं।

गुजराती के बारे में, प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘एक ऐसी स्थिति आ गई है कि न तो मैं कच्छ छोड़ सकता हूं और न ही कच्छ मुझे छोड़ सकता है।’ उन्होंने गुजरात में मूलभूत चिकित्सा सुविधा और शिक्षा के क्षेत्र में हाल के विस्तार के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आज नौ एम्स हैं, तीन दर्जन से अधिक मेडिकल कॉलेज हैं, जबकि पहले केवल 9 कॉलेज थे। उन्होंने कहा कि मेडिकल सीटों की संख्या 1100 से बढ़कर 6000 हो गई है। राजकोट एम्स में काम शुरू हो गया है और अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में माता और शिशु की स्वास्थ्य सेवा के लिए 1500 बिस्तरों का बुनियादी ढांचा तैयार किया जा रहा है। कार्डियोलॉजी और डायलिसिस की सुविधाएं कई गुना बढ़ गई हैं।

श्री मोदी ने स्वास्थ्य के प्रति रोकथाम के अपने दृष्टिकोण पर को फिर से जोर दिया और स्वच्छता, व्यायाम और योग पर ध्यान देने का अनुरोध किया। उन्होंने अच्छे आहार, स्वच्छ पानी और पोषण के महत्व के बारे में भी बताया। उन्होंने कच्छ क्षेत्र से योग दिवस को बड़े पैमाने पर मनाने का आह्वान किया। उन्होंने पटेल समुदाय से विदेशों में कच्छ त्योहार को बढ़ावा देने और इसके लिए विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के लिए भी कहा। उन्होंने हर जिले में 75 अमृत सरोवर के लिए अपना आह्वान भी दोहराया।

 

 

You Might Also Like

PM ऋषि सुनक के भारत आने से पहले, ब्रिटिश मीडिया ने मचा दिया बवाल, कह डाली ये बात…
उत्तराखण्ड : पी०सी०एस० एवं अन्य उच्च पद में साक्षात्कार का प्रतिशत कुल अंकों के 10 प्रतिशत से ज्यादा नहीं रखा जाएगा -सीएम धामी
बादशाह खान ने शेयर किया फिल्म ‘डंकी’ का नया पोस्टर, स्टार कास्ट की दिखीं धांसू झलक
मुख्यमंत्री ने साउथ एशियन कराटे चैंपियनशिप में पदक विजेता उत्तराखंड के खिलाड़ियों को किया सम्मानित
नई दिल्ली : अन्ना हज़ारे ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को खुब लताड़ा
TAGGED:dedicatedK.K. in BhujPatel Super Specialty HospitalPM Modi
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

मुख्यमंत्री आवास घेराव के बाद कांग्रेस पर कार्रवाई से सियासत गरमाई, मुकदमों और वाहन जब्ती के आरोप पर कांग्रेस का बड़ा ऐलान—“अन्याय के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे”

The Hill India News
The Hill India News
September 5, 2026
450 साल पुराने वर्ल्ड मैप को बदलने की तैयारी, UN में ‘Correct the Map’ प्रस्ताव पास; अब नक्शे पर असली आकार में दिखेगा अफ्रीका
हल्द्वानी के कथित ‘शुद्धिकरण’ पर बेंगलुरु में जीरो एफआईआर, खड़गे के आरोपों से गरमाई सियासत; राहुल गांधी पर भी दर्ज है मामला
श्रीकृष्ण के रंग में रंगा उत्तराखंड, मंदिरों में गूंजे जयकारे और शंखनाद; लक्सर से नैनीताल और टिहरी तक दिखी आस्था की अद्भुत छटा
नौ साल से खाली लोकायुक्त का पद, कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा; बीजेपी बोली- भ्रष्टाचार के खिलाफ धामी सरकार की कार्रवाई जारी
सहारनपुर कलेक्ट्रेट की मस्जिद पर कार्रवाई से मचा सियासी घमासान, इकरा हसन को रोका गया; भारी पुलिस फोर्स तैनात
पेंशन लाभार्थियों के लिए बड़ी राहत! CM धामी ने एक क्लिक में जारी किए ₹147 करोड़, करीब 10 लाख लोगों के खातों में पहुंची अगस्त की पेंशन
देश की पहली ऑल-इन-वन किसान एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया शुभारंभ
क्या बदल जाएगा दुनिया का नक्शा? संयुक्त राष्ट्र में आज ऐतिहासिक वोटिंग, अफ्रीका के असली आकार को लेकर उठी बड़ी बहस
रानीपोखरी में गूंजी मातृशक्ति की आवाज, कांग्रेस के संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने खुलकर उठाए सामाजिक, आर्थिक और सुरक्षा के मुद्दे
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?