By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: 28 साल के बाद हक में आया फैसला अब मिलेगी नौकरी, सुप्रीम कोर्ट में अंकुर गुप्ता की बड़ी जीत
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > 28 साल के बाद हक में आया फैसला अब मिलेगी नौकरी, सुप्रीम कोर्ट में अंकुर गुप्ता की बड़ी जीत
देशफीचर्ड

28 साल के बाद हक में आया फैसला अब मिलेगी नौकरी, सुप्रीम कोर्ट में अंकुर गुप्ता की बड़ी जीत

The Hill India News
Last updated: October 26, 2023 9:22 am
The Hill India News
Published: October 26, 2023
Share
Image Source : फाइल
SHARE

28 साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार अंकुर गुप्ता नाम के शख्स को न्याय मिल ही गया. अंकुर ने बिना हार माने अपने हक के लिए कानून की लंबी लड़ाई लड़ी और फैसला उसके हक में आया. सुप्रीम कोर्ट ने डाक विभाग में अंकुर गुप्ता की नियुक्ति का आदेश दे दिया है. दरअसल अंकुर गुप्ता नाम के शख्स ने साल 1995 में डाक विभाग में डाक सहायक पद के लिए नौकरी का आवेदन किया था. अंकुर ने इसकी परीक्षा दी और वो पास भी हो गए, उन्होंने अपनी ट्रेनिंग भी पूरी की लेकिन बाद में अंकुर को ये कहकर अयोग्य ठहरा दिया कि उन्होंने बारहवीं की शिक्षा व्यावसायिक स्ट्रीम से की है इसीलिए उन्हें ये नौकरी नहीं मिल सकती.

अंकुर ने विभाग के फैसले के खिलाफ लड़ने का फैसला किया और कोर्ट का रुख किया. अंकुर दूसरे असफल उम्मीदवारों के साथ केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण में गए, जहां फैसला उनके पक्ष में आया. हालांकि डाक विभाग ने कैट के फैसले को चुनौती देते हुए साल 2000 में इलाहाबाद हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया. इलाहाबाद हाई कोर्ट 2017 में डाक विभाग की याचिका को खारिज कर कैट का फैसला बरकरार रखा. फिर से डाक विभाग ने इलाहाबाद हाई कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखिल की लेकिन कोर्ट ने साल 2021 में फिर से खारिज कर दिया.

इसके बाद डाक विभाग इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा. सुप्रीम कोर्ट में न्यायमूर्ति बेला एम त्रिवेदी और न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता की पीठ ने मामले की सुनवाई की. इस दौरान पीठ ने कहा कि शुरुआत में अभ्यर्थी की उम्मीदवारी को खारिज नहीं किया उसे परीक्षा देने शामिल होने दिया, अभ्यर्थी मैरिट लिस्ट में भी आया. ऐसे में उस उम्मीदवार के साथ निष्पक्ष और भेदभाव रहित व्यवहार किया जाएगा. कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए डाक विभाग को आदेश दिया कि अंकुर को एक महीने के अंदर डाक सहायक के पद पर नियुक्त किया जाए. इसके साथ ही कोर्ट ने कहा कि अगर कोई पद खाली नहीं है तो उसके लिए पद सृजित किया जाए.

You Might Also Like

उत्तराखंड: ऋषिकेश बाईपास को केंद्र की मंजूरी, ₹1105 करोड़ की 4-लेन परियोजना से यातायात और पर्यटन को मिलेगा बड़ा बढ़ावा
डबल इंजन पर AAP का तीखा वार: संजय सिंह बोले—अब ‘कबाड़ इंजन’ बन चुकी है सरकार, रोजगार और सामाजिक न्याय पर घेरा
मनी लॉन्ड्रिंग केस में NCP नेता नवाब मलिक को मिली जमानत, सुप्रीम कोर्ट में ED ने नहीं जताई आपत्ति
शेयर बाजार में मचा हड़कंप, सेंसेक्स-निफ्टी हुआ धाराशायी, जानिए गिरावट की वजह
देश में मौसम का ‘महा-बदलाव’: एक तरफ पश्चिमी विक्षोभ से ओलावृष्टि और बारिश का दौर, दूसरी तरफ यूपी समेत उत्तर भारत में लू का तांडव
TAGGED:after 28 yearsbig victoryDecision in favorget job postal departmentSupreme Court
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

G7 में मोदी-ट्रंप की मुलाकात से पहले ‘नो प्रेस’ पर भारत ने साफ किया रुख, ट्रंप के अप्रत्याशित सवालों से क्यों बरती गई थी अतिरिक्त सावधानी?

The Hill India News
The Hill India News
August 24, 2026
‘हाथी चले बाजार, कुत्ता भौंके हजार’… BPSC छात्रों के आरोपों पर परीक्षा नियंत्रक का बयान, बिहार में फिर गरमाया विवाद
ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका में मचाया तहलका, 115 रन की ऐतिहासिक पारी से धोनी का रिकॉर्ड ध्वस्त; नंबर-7 पर रचा नया इतिहास
‘वन्दे मातरम्’ के 150 वर्ष पर देहरादून में सजा कला का महाकुंभ, पद्मश्री डॉ. संजय बोले—लोक एवं जनजातीय कला हमारी सांस्कृतिक विरासत की पहचान
भारी बारिश से बेहाल गुरुग्राम: वर्क फ्रॉम होम की एडवाइजरी, स्कूलों को ऑनलाइन क्लास की सलाह
iPhone की EMI या पारिवारिक कलह? महाराष्ट्र में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत का सच बना रहस्य
उत्तराखंड SIR में चौंकाने वाले आंकड़े: 40 हजार से ज्यादा मतदाता लापता, एक व्यक्ति ने दर्ज कराईं 5,906 आपत्तियां
पुलिस के बावजूद आधी रात तक लाठी लेकर पहरा दे रहीं महिलाएं, नशे के खिलाफ थानी गांव में खुद संभाला मोर्चा
मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान से सियासी घमासान, CM योगी ने साधा निशाना—कहा, ‘भारत की विरासत को कोसना जन्मसिद्ध अधिकार समझते हैं’
सात महीने पहले माता-पिता की हत्या का आरोप, अब इंजेक्शन लगाकर महिला की मौत; प्रेम संबंध विवाद से जुड़ा था मामला
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?