By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: दून एसएसपी से मिला पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमण्डल, इस संबंध में की विस्तृत चर्चा! पढ़िए…
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > दून एसएसपी से मिला पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमण्डल, इस संबंध में की विस्तृत चर्चा! पढ़िए…
उत्तराखंडदेश

दून एसएसपी से मिला पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमण्डल, इस संबंध में की विस्तृत चर्चा! पढ़िए…

The Hill India Desk
Last updated: October 5, 2023 4:26 pm
The Hill India Desk
Published: October 5, 2023
Share
SHARE

देहरादून : आज भारतीय जनता पार्टी, महानगर अध्यक्ष एवं दोनों दून उद्योग व्यापार मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में केमिस्ट एसोसिएसन देहरादून महानगर पंजीकृत के पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमण्डल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह से मिला।

प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व कर सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने अभी हाल ही में पुलिस विभाग के कर्मचारी एवं अधिकारियों द्वारा देहरादून के खुदरा दवा व्यवस्थाओं के उत्पीड़न के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से विस्तृत चर्चा की।

भेंट वार्त्ता के दौरान् संगठन के अध्यक्ष नवीन खुराना ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को बताया कि 30 सितंबर, 2023 को देहरादून के लगभग 430 मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण पुलिस विभाग द्वारा किया गया और आश्चर्य की बात है की दवा दुकानों का निरीक्षण औषधि निरीक्षक की अनुपस्थिति में किया गया जो औषधि एवं प्रधान अधिनियम के प्रावधान के विरुद्ध है। सभी दवा व्यापारी ड्रग एवं कॉस्मेटिक अधिनियम के अंतर्गत हैं व उनके द्वारा जारी लाइसेंस के पश्चात ही दवाई का क्रय विक्रय करते हैं।

उहोंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से अनुरोध किया कि अगर पुलिस विभाग के पास कोई ऐसी दवा की सूची है जिसको दवा विक्रेता नहीं बेच सकते तो कृप्या उक्त सूची हमको उपलब्ध करवाई जाए ताकि उसके बाद किसी भी आपत्ति वाली दवा का क्रय विक्रय दवा विक्रेता द्वारा नहीं किया जाएगा।

संगठन के महासचिव अरविंद तायल ने बताया की दवा विक्रेताओं को दुकान के निरीक्षण से कोई भी आपत्ति नहीं है अगर दवा कानून के प्रावधानों का पालन किया जाए तथा दवा निरीक्षक की देखरेख में ही दवा का क्रय विक्रय हमारे दवा विक्रेता द्वारा नहीं किया जायेगा। यहां अंकित करता है की जांच व निरीक्षक सिर्फ और सिर्फ दवा विक्रेताओं के प्रताड़ना एवं उत्पीड़न के लिए किया जा रहा है।उन्हौंने बताया कि पुलिस विभाग उक्त कार्यवाही उच्चतम न्यायालय के क्रिमिनल अपील संख्या 200/ 2020 में पारित आदेश की अवमानना है ।

दून उद्योग व्यापार मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने बताया संगठन द्वारा लिखित ज्ञापन में संलग्न छायाप्रति जिसमें कि उत्तराखंड पुलिस के अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था के आदेश संख्या डीजी- अपराध-214/2022 दिनांक 15 साल 2022 का जिक्र किया गया है जिसमें गढ़वाल एवं कुमाऊं परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षकों को उच्चतम न्यायालय द्वारा पारित उक्त आदेश का अनुपालन सुनिश्चित किए जाने हेतु निर्देशित करते हुए अवगत कराया गया है की औषधि एवं सौंदर्य प्रसाधन अधिनियम 1940 की धारा 32(1) के अनुसार अधिनियम में वर्णित अपराधों में कार्रवाई हेतु औषधि निरीक्षक ही सक्षम है।

पुलिस अधिकारियों को इस अधिनियम के अंतर्गत प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने अन्वेषण करने, गिरफ्तारी करने व आयोजन संस्थित करने की कोई शक्तियां प्राप्त नहीं हैं। सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून से यह आह्वान किया कि अगर किसी भी दवा विक्रेता द्वारा अवैद्य एवं अनैतिक दवा का कारोबार किया जा रहा है तो उस पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई आवश्यक की जानी चाहिए।

मगर अधिनियम के विरुद्ध इस प्रकार की कार्यवाही पुलिस द्वारा की जाएगी तो संगठन व उसके सदस्य तथा समस्त दवा विक्रेता इसका पुरजोर विरोध करेंगे और स्वत: ही अपनी दुकान बंद कर देंगे। अग्रवाल ने बताया की दवा विक्रेता सिर्फ व्यापार नहीं करता वह समाज की सेवा भी करता है इनका संगठन व इसके सभी सदस्य सामाजिक में सदैव कार्य करते हैं और समाज सेवा के लिए हमेशा अग्रिम पायदान में खड़े रहते हैं।

अंत में समस्त प्रतिनिधिमंडल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से अनुरोध किया कि इस मामले की जांच करवाकर दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि भविष्य में नियम वृद्धि किसी प्रकार की कार्रवाई दवा विक्रेताओं के विरुद्ध ना की जाए।

दून उद्योग व्यापार मंडल के महासचिव सुनील मैसोंन ने बताया कि पुलिस विभाग द्वारा दवा की दुकानों की जांच पड़ताल से सभी दवा विक्रेताओं की छवि धूमिल हो जाती है साथ ही सुनील मेसोंन ने कहा कि व्यापारी अपनी जिम्मेदारी समझता है और सदैव से पुलिस प्रशासन के साथ हमारे प्रदेश को नशा मुक्त करने के लिए प्रतिबद्ध है ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बैठक पश्चात कहा कि हम सब का लक्ष्य देहरादून को नशा मुक्त करना है और हमारी मनसा किसी भी व्यापारी वर्ग व कैनिस्ट दुकानदार को परेशान करने की नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि केमिस्टों की आड़ में कुछ ऐसे लोग हो सकते हैं कि जो आपत्तिजनक दवाईयों का क्रय विक्रय कर रहै हों ऐसे लोगों को उन्हौंने सख्त चेतावनी दी है। अंत में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने यह भी माना कि हो सकता है अभियान के चलते कुछ सही लोगों पर कार्रवाई हुई हो।

इस दौरान प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष नवीन खुराना, महासचिव, अरविंद तयाल, कोषाध्यक्ष कपिल बंसल, संरक्षक सुधीर जैन, पूर्व अध्यक्ष नवनीत मल्होत्रा, उपाध्यक्ष जितेंद्र मित्तल, सह सचिव पुनीत अग्रवाल, कोषाध्यक्ष संजय बंसल, कार्यकारी सदस्य प्रवीण कुमार जैन, भुपाल गुलाटी, लोकेश शर्मा, अमित सूरी, त्रिलोक संजय अग्रवाल, ईश्वर दयाल, प्रवीण गुप्ता, पुनीत अग्रवाल, राजेश जैन, बलवीर रावत, रवि अरोड़ा योगेंद्र कुमार, अनिल सिंह आदेश उनियाल, संजय मेहंदीरत्ता, अंकित अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

You Might Also Like

उत्तराखंड मदरसा अपडेट: धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 400 मदरसों को मिली जिला स्तरीय मान्यता की राहत
New Delhi: नए संसद भवन के उद्घाटन के अवसर पर ₹75 का सिक्का करेगी जारी: केंद्र सरकार
Uttarakhand: प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल, 17 अधिकारियों के तबादले, जानिए किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी
पति को जूस में जहर देकर मौत की साजिश! प्रेमी संग बाइक पर घुमाती रही पत्नी, CCTV फुटेज से खुला सनसनीखेज राज
वन विभाग के दो बड़े अफसरों को हाईकोर्ट का अवमानना नोटिस, ‘समान काम-समान वेतन’ पर 28 अक्टूबर तक मांगा जवाब
TAGGED:DehradundelegationDoon SSPUttarakhand
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडक्राइमफीचर्ड

पति के लापता होने के बाद जमीन हड़पने की साजिश का आरोप! भाई बनकर जीता भरोसा, फिर खाली कागजों और फर्जी हस्ताक्षरों से संपत्ति हड़पने की कोशिश का दावा

The Hill India News
The Hill India News
November 16, 2026
यूपी चुनाव 2027 से पहले बीजेपी का बड़ा सियासी प्लान! ब्राह्मण, जाट, गुर्जर और भूमिहारों को साधने की तैयारी, नाराजगी दूर करने के लिए पूरे प्रदेश में होंगी जातिवार बैठकें
उत्तराखंड में जनगणना 2027 का डिजिटल आगाज! अब घर बैठे खुद दर्ज करें अपने परिवार की जानकारी, CM धामी ने सपरिवार किया स्व-गणना; जानिए कब तक और कैसे भरना होगा फॉर्म
उत्तराखंड चुनाव 2027 से पहले बीजेपी का बड़ा सियासी दांव! कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका, चौबट्टाखाल में 38 से अधिक नेताओं ने थामा भाजपा का दामन
अंडर-19 फाइनल में मोहित उल्वा ने दोहराया धोनी वाला जादू! आखिरी गेंद पर चौका जड़कर भारत को बनाया चैंपियन, सुनील गावस्कर बोले- इस खिलाड़ी में दिखी ‘आइसमैन’ जैसी शांति
ठिठुरती ठंड में भी नहीं डिगी आस्था! उगते सूर्य को अर्घ्य देकर संपन्न हुआ छठ महापर्व, मसूरी में कृत्रिम झील बनी आस्था का केंद्र; 36 घंटे का निर्जला व्रत तोड़कर व्रतियों ने मांगी परिवार की खुशहाली
बदरीनाथ धाम के कपाट आज रात 9:37 बजे होंगे बंद, छह महीने तक नहीं होंगे बदरी विशाल के दर्शन; जानिए क्यों स्त्री वेश धारण करते हैं मुख्य पुजारी रावल?
पीएम मोदी आज फिलीपींस दौरे पर, आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा; समुद्री सुरक्षा से लेकर व्यापारिक साझेदारी तक कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
2027 चुनाव से पहले हरीश रावत का भाजपा पर बड़ा हमला! बोले- उत्तराखंड की जमीनों को खुर्द-बुर्द कर रही सरकार, कांग्रेस 45 से अधिक सीटें जीतकर बनाएगी सरकार; अखिलेश यादव को भी दी दो टूक चेतावनी- प्रदेश के स्वाभिमान से समझौता बर्दाश्त नहीं
रुद्रपुर जिला अस्पताल हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन! 12 घंटे में मुख्य आरोपी विकास कुमार मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, दरोगा की पिस्तौल छीनकर भागने की कोशिश में पैर में लगी गोली; अब तक तीन आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?