By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: Uttarakhand : करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी करने वाली गैंग की मुखिया महिला को STF ने किया गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > Uttarakhand : करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी करने वाली गैंग की मुखिया महिला को STF ने किया गिरफ्तार
उत्तराखंड

Uttarakhand : करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी करने वाली गैंग की मुखिया महिला को STF ने किया गिरफ्तार

The Hill India Desk
Last updated: August 22, 2023 10:42 am
The Hill India Desk
Published: August 22, 2023
Share
SHARE

देहरादून : पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड द्वारा राज्य में ईनामी वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अनुपालन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा अभियान को गंभीरता से लेते हुए एसटीएफ द्वारा एक महिला को गिरफ्तार किया गया है।

एसटीएफ ने विभिन्न जिलों में करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी करने वाली गैंग की मुखिया महिला को गिरफ्तार किया। इस महिला के ऊपर ₹61500 का इनाम भी घोषित था। और गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त में 2 वर्ष से फरार चल रही थी।

इसके साथ ही आयुष अग्रवाल एसएसपी एसटीएफ ने बताया कि इस महिला पर पहले से ही 10 से 11 मुकदमे दर्ज है और इस गैंग के तीन सदस्यों को पहले ही पकड़ कर सलाखों के पीछे पहुंचाया जा चुका है और 2 सदस्य अभी भी फरार हैं जिनके लिए एसटीएफ लगातार छापेमारी कर रही है जल्दी उन लोगों को पकड़कर भी सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

एसटीएफ ने देहरादून, चमोली, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पौड़ी और बागेश्वर जनपद में कई लोगों के साथ करोड़ों रूपये की धोखाधडी करने वाले गैंग की मुख्या अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। अरोपी महिला की गिरपतारी पर चार जिलों चमोली, उत्तरकाशी, टिहरी तथा देहरादून से ईनाम घोषित किया गया था। आरोपी महिला पिछले दो वर्षों से उत्तराखंड के सात जिलों की पुलिस के लिए सिरदर्द बनी हुई थी। आरोपी महिला गैंगस्टर में भी वांछित थी।

पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड द्वारा राज्य में ईनामी/ वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे ’’आप्ररेशन प्रहार’’ के अनुपालन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एस0टी0एफ0, उत्तराखण्ड आयुष अग्रवाल द्वारा अभियान को गम्भीरता से लेते हुये, अपनी टीमो को उक्त सम्बन्ध में टास्क अवंटित किये गये, जिनका निकट पर्यवेक्षण चन्द्र मोहन सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, एस0टी0एफ0 व विवेक कुमार, पुलिस उपाधीक्षक, एस0टी0एफ0 द्वारा किया जा रहा है। उक्त के अनुक्रम में निरीक्षक प्रदीप कुमार राणा के नेतृत्व में जनपद बागेश्वर, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, जनपद चमोली, उत्तरकाशी, टिहरी तथा देहरादून के विभिन्न थानों में करीब 15 अभियोगो में नामजद/ फरार/ वांछित /ईनामी अभियुक्ता मोनिका कपूर पत्नी सन्दीप कपूर नि0 345 पंजाबी बाग, प्रगति अपार्टमेन्ट दिल्ली को गिरफ्तार किया गया। जिस पर उक्त 04 जनपदो से अलग-अलग कुल 61,500 /- रूपये का ईनाम घोषित किया हुवा था इन जनपदों में इस महिला के विरूद्व करीब 15 अभियोग पंजीकृत किए हुए हैं, जिनका विवरण निम्नलिखित है_

1. जनपद देहरादून थाना रायपुर मु0अ0स0 78/2023 धारा 420/406/504 भा0द0वि0 ।
2. जनपद देहरादून थाना डोईवाला मु0अ0स0 88/2022 धारा 420/406 भा0द0वि0 व 03 यु0पी0आई0डी0 एक्ट व 21 बडस एक्ट।
3. जनपद देहरादून थाना पटेल नगर मु0अ0स0 219/2023 धारा 420/406/120 बी भा0द0वि0
4. जनपद उत्तरकाशी थाना कोतवाली मु0अ0स0 80/2020 धारा 406/420/504/120बी भा0द0वि0 व 4 बडस एक्ट।
5. जनपद टिहरी थाना लम्बगॉव मु0अ0स0 63/2022 धारा 420/467/468/471/120 बी भा0द0वि0
6. जनपद टिहरी कोतवाली टिहरी मु0अ0स0 8/2022 धारा 406/420/120बी भा0द0वि0
7. जनपद टिहरी कोतवाली टिहरी मु0अ0स0 63/2022 धारा 420 /467/468/ 471/ 120बी भा0द0वि व 03 यु0पी0आई0डी0 एक्ट।
8. जनपद चमोली थाना गोपेश्वर मु0अ0स0 13/22 धारा 420/120बी व 3 यू0पी0आई0डी0 एक्ट व
9. जनपद चमोली थाना जोशीमठ मु0अ0स0 23/22 धारा 420/120बी व 3 यू0पी0आई0डी0 एक्ट
10. जनपद चमोली थाना पोखरी मु0अ0स0 02/23 धारा 420/120बी व 3 यू0पी0आई0डी0 एक्ट
11. जनपद चमोली थाना चमोली मु0अ0स0 35/22 धारा 420/120बी व 3 यू0पी0आई0डी0 एक्ट
12. जनपद चमोली थाना चमोली मु0अ0स0 10/23 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट।
13. जनपद रूद्रप्रयाग थाना अगस्तमुनि मु0अ0स0 24/2022 धारा 420 भा0द0वि0।
14. जनपद पौडी गढवाल थाना श्रीनगर मु0अ0स0 66/22 धारा 406/ 420 भा0द0वि0।
15. जनपद बागेश्वर थाना कोतवाली मु0अ0स0 62/22 धारा 406/ 420 भा0द0वि0।

अपराध का विवरणः–
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि अपराधी मोनिका कपूर जनशक्ति मल्टी स्टेट मल्टी परपज को-ऑपरेटिव सोसाईटी लि0 नामक कम्पनी की निदेशक थी, जिसका मुख्यालय राठी बिल्डिंग प्लाट न0 231/18ए बीना एन्कलेव नागलोई दिल्ली था। जिसके द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर उक्त कम्पनी बनाई तथा वर्श 2015 से उत्तराखण्ड राज्य के अलग-अलग जनपदों के विभिन्न तहसीलो / उपखण्डो में स्थानीय शिक्षित व बेरोजगार नवयुवको को कम्पनी मे कम्पनी का प्रचार करने व अन्य नवयुवको को जोडने व उनसे निवेश करने हेतु प्रेरित किया। जिससे स्थानीय बेरोजगार नवयुवक कम्पनी से जुड गये तथा आरोपी के अनुसार व आश्वासन पर कम्पनी के खातो में उनके बचत खाते/ आर0डी0 / एफ0डी0 व दैनिक बचत खाते आदि खुलवाये गये। जिनके द्वारा कम्पनी के खातो में धनराशि जमा कराई गई। जिनसे समय-समय पर धनराशि आहरित की जाती थी। जिससे स्थानीय व्यक्तियों को कम्पनी में खाता खोलने पर पुरा यकीन हो गया था। जब कम्पनी में व्यक्तियों का काफी धनराशि जमा हो गई और उनकी आर0डी0/ बचत पत्र का समय पूर्ण होने लगा तो वर्श 2021 के अन्त में कम्पनी फरार हो गई।

धोखाधडी कर गबन की गई धनराशि:-
1. जनपद उत्तरकाशी- 16 करोड लगभग।
2. जनपद टिहरी- 1,25 करोड लगभग।
3. जनपद देहरादून – 13 करोड लगभग।
4. जनपद चमोली- 06 करोड लगभग।
गिरफ्तार अभियुक्ताः-
1. मोनिका कपूर पत्नी सन्दीप कपूर नि0 345 पंजाबी बाग, प्रगति अपार्टमेन्ट दिल्ली
पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्तः-
1. कम्पनी का पदाधिकारीरू- कपिल देव राठी
2. कम्पनी का पदाधिकारीरू- पकॅज गम्भीर।
3. कम्पनी का पदाधिकारीः- अनिल रावत।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1. उ0नि0 उमेष कुमार
2. हे0का0 कैलाष नयाल
3. हे0का0 विरेन्द्र नोटियाल
4. हे0का0 अनूप भाटी
5. हे0का0 चमन कुमार
6. हे0का0 सन्देष
7. हे0का0 अर्जुन रावत (विषेश योगदान)
8. का0 अनिल कुमार

You Might Also Like

उत्तराखंड: 50 करोड़ के खनन जुर्माने की ‘फाइल’ में बड़ा झोल, हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता से मांगा पुख्ता सबूतों वाला शपथपत्र
Uttarakhand: हरिद्वार शराब स्टोर में भड़की आग: एक युवक की जलकर मौत, पुलिस जांच में जुटी, मृतक की पहचान अज्ञात
Dehradun: चकराता के जजरेट में आपदा से राहत: डीएम सविन बंसल ने एक झटके में खोला स्लोप स्टेबलाइजेशन का पेच
Uttarakhand: मिशन निदेशक NHM स्वाति एस भदौरिया ने किया नैनीताल जनपद का दौरा, कई स्वास्थ्य इकाइयों का किया औचक निरीक्षण
उत्तराखंड में लागू हुआ सशक्त भू-कानून, राज्यपाल ने विधेयक को दी मंजूरी
TAGGED:arrestedDehradunSTFUttarakhand
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

मुख्यमंत्री आवास घेराव के बाद कांग्रेस पर कार्रवाई से सियासत गरमाई, मुकदमों और वाहन जब्ती के आरोप पर कांग्रेस का बड़ा ऐलान—“अन्याय के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे”

The Hill India News
The Hill India News
September 5, 2026
450 साल पुराने वर्ल्ड मैप को बदलने की तैयारी, UN में ‘Correct the Map’ प्रस्ताव पास; अब नक्शे पर असली आकार में दिखेगा अफ्रीका
हल्द्वानी के कथित ‘शुद्धिकरण’ पर बेंगलुरु में जीरो एफआईआर, खड़गे के आरोपों से गरमाई सियासत; राहुल गांधी पर भी दर्ज है मामला
श्रीकृष्ण के रंग में रंगा उत्तराखंड, मंदिरों में गूंजे जयकारे और शंखनाद; लक्सर से नैनीताल और टिहरी तक दिखी आस्था की अद्भुत छटा
नौ साल से खाली लोकायुक्त का पद, कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा; बीजेपी बोली- भ्रष्टाचार के खिलाफ धामी सरकार की कार्रवाई जारी
सहारनपुर कलेक्ट्रेट की मस्जिद पर कार्रवाई से मचा सियासी घमासान, इकरा हसन को रोका गया; भारी पुलिस फोर्स तैनात
पेंशन लाभार्थियों के लिए बड़ी राहत! CM धामी ने एक क्लिक में जारी किए ₹147 करोड़, करीब 10 लाख लोगों के खातों में पहुंची अगस्त की पेंशन
देश की पहली ऑल-इन-वन किसान एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया शुभारंभ
क्या बदल जाएगा दुनिया का नक्शा? संयुक्त राष्ट्र में आज ऐतिहासिक वोटिंग, अफ्रीका के असली आकार को लेकर उठी बड़ी बहस
रानीपोखरी में गूंजी मातृशक्ति की आवाज, कांग्रेस के संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने खुलकर उठाए सामाजिक, आर्थिक और सुरक्षा के मुद्दे
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?