By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: Uttrakhand : भारी बारिश के अलर्ट के चलते इन सात जिलों में छुट्टी घोषित, आदेश जारी
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > Uttrakhand : भारी बारिश के अलर्ट के चलते इन सात जिलों में छुट्टी घोषित, आदेश जारी
उत्तराखंडमौसमशिक्षा

Uttrakhand : भारी बारिश के अलर्ट के चलते इन सात जिलों में छुट्टी घोषित, आदेश जारी

The Hill India Desk
Last updated: July 10, 2023 6:46 am
The Hill India Desk
Published: July 10, 2023
Share
SHARE

Dehradun :  उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते मौसम विभाग ने 7 जिलों के लिए अलर्ट घोषित कर दिया है। जिसके चलते समस्त स्कूल व आंगनवाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में सभी जिलों के जिलाधिकारी ने छुट्टी के आदेश जारी किए है।

जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल, पिथौरागढ़, ऊधमसिंह नगर, अल्मोड़ा और उत्तरकाशी में भारी से भारी बारिश के अलर्ट के चलते इन सात जिलों में छुट्टी घोषित की गई है।

1. देहरादून :-
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा 09 जुलाई 2023 को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 09 जुलाई, 2023 से 10 जुलाई 2023 को जनपद देहरादून में कहीं-कहीं गर्जना के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं वर्षा के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

वर्तमान में जनपद के समस्त क्षेत्रों में मध्यम से भारी वर्षा को दृष्टिगत संवेदनशील स्थलों में भूस्खलन की सम्भावना बढ़ जाती है। इससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती है।

अतः आपदा न्यूनीकरण के दृष्टिगत जनपद के कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाडी केन्द्रों हेतु दिनांक 10 जुलाई 2023 को एक दिन का अवकाश घोषित किया जाता है।

अत: जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्ध शासकीय एवं निजी स्कूलों के साथ सभी आंगनबाडी केन्द्र दिनांक 10 जुलाई 2023 को बन्द रहेंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी देहरादून को निर्देशित किया जाता है कि उपरोक्त समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करायेंगे।

2. उत्तरकाशी :-
भारत मौसम विज्ञान विभाग देहरादून द्वारा दिनांक 09.07.2023 को प्रातः 11:00 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 09 एवं 10 जुलाई 2023 को जनपद उत्तरकाशी में कहीं-कही भारी से बहुत भारी वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की गयी है। जिससे पैदल रास्तों व सड़क मार्गों के प्रभावित होने की सम्भावना के दृष्टिगत स्कूली छात्र/छात्राओं की सुरक्षा हेतु आवश्यक उपाय किया जाना आवश्यक है।

अतः उपरोक्त को मध्यनजर रखते हुये जनपद में संचालित सभी शासकीय, गैर शासकीय, निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) एवं आंगनबाडी केन्द्रों में दिनांक 10 जुलाई 2023 (सोमवार) को अवकाश घोषित किया जाता है। समस्त शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी नियमित रूप से विद्यालयों में उपस्थित रहेंगे। उक्त आदेश का तत्काल अनुपालन करना सुनिश्चित करें।

3. नैनीताल :-
भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 09 जुलाई 2023 को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 09 जुलाई 2023 से 13 जुलाई 2023 तक जनपद नैनीताल में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा, कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने/वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर की चेतावनी (ऑरेंज/रेड एलर्ट जारी की गई हैं।

साथ ही वर्तमान में जनपद के समस्त क्षेत्रों (पर्वतीय एवं मैदानी) में मध्यम से भारी वर्षा हो रही है जिसके फलस्वरूप नदियों/नालों/ गधेरों में तेज जल प्रवाह आने की सम्भावना है एवं संवेदनशील स्थलों में भू-स्खलन/बोल्डर/पत्थर गिरने की भी सम्भावनाएं बढ़ गयी हैं।

सभी छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर दिनांक 10 जुलाई 2023 से 13 जुलाई, 2023 तक जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) तथा समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित किये जाने के आदेश पारित किये जाते हैं।

अतः मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी को देखते हुए दिनांक 10 जुलाई, 2023 से 13 जुलाई, 2023 तक जनपद नैनीताल क्षेत्रान्तर्गत समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाएं) तथा समस्त आगनवाड़ी केन्द्र बंद रहेंगे तथा प्रधानाचार्य/ प्रधानाध्यापक, समस्त शैक्षणिक एवं मिनिस्ट्रियल/अन्य कार्मिक निर्धारित समयानुसार अपने-अपने विद्यालयों/कार्यालयों में उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे। विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

4. पौड़ी गढ़वाल :-
भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 09.07.2023 को अप: 2:00 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 09,10,11,12 व 13 जुलाई, 2023 को जनपद गढ़वाल में कहीं-कहीं बहुत भारी/अत्यन्त भारी वर्षा, आकाशीय बिजली/वर्षा के अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र होने की सम्भावना व्यक्त की गई है।

मौसम विभाग द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान/चेतावनी के मध्यनजर, छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत 10 जुलाई, 2023 (सोमवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनबाडी केन्द्रों में 01 दिवस का अवकाश घोषित किया जाता है।

अतः मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी दृष्टिगत दिनांक 10 जुलाई, 2023 (सोमवार) को जनपद पौड़ी क्षेत्रान्तर्गत समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाएं) एवं समस्त आंगनबाडी केन्द्र बंद रहेंगे तथा प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापक, समस्त शैक्षणिक एवं मिनिस्ट्रियल/अन्य कार्मिक निर्धारित समयानुसार अपने-अपने विद्यालयों/कार्यालयों में उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे।

5. ऊधमसिंह नगर :-
रुद्रपुर– अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवम जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने मौसम विभाग द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के दृष्टिगत एवम भारी वर्षा की चेतावनी या लगातार हो रही वर्षा के कारण जिला आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 की धारा 30 की उपधारा 2 (v) में प्रदत्त शक्तियों के क्रम मे जनपद के समस्त आंगनबाड़ी केन्द्र, शासकीय मान्यता प्राप्त अशासकीय विद्यालय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक) राजकीय एवं निजी विद्यालयों में दिनांक 10 व 11 जुलाई 2023 को अवकाश घोषित किया हैं।

मुख्य शिक्षा अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि वर्षा के कारण किसी प्रकार की जनहानि न होने पाये।

उन्होंने बताया कि आदेश की अवहेलना होने पर या किसी प्रकार की जनहानि होने पर सम्बन्धित के विरुद्ध आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 के अध्याय-10 की धारा 53 में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग किया जायेगा।

समस्त शैक्षणिक एवं मिनिस्ट्रियल कार्मिक विद्यालय समयानुसार अपने विद्यालय में बने रहेंगे।

6. पिथौरागढ़ :-
भारत मौसम विज्ञान विभाग देहरादून द्वारा आज दिनांक 09.07.2023 को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद पिथौरागढ़ सहित उत्तराखण्ड राज्य के अन्य जनपदों में दिनांक 10.07.2023 को कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की गयी है।

अतः मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी मौसम चेतावनी के क्रम में दिनांक 10.07.2023 को जनपद पिथौरागढ में कक्षा 01 से कक्षा 12 तक संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय विद्यालयों एवं समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में विद्यार्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत एक दिवसीय अवकाश घोषित किया जाता है। समस्त शिक्षकगण एवं कर्मचारी अपने-अपने विद्यालय/कार्यालय में उपस्थित रहेंगे।

7. अल्मोड़ा :-
भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 09 जुलाई, 2023 को प्रातः 11:00 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद अल्मोड़ा में दिनांक 10, 11, 12 जुलाई 2023 राज्य के कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी/वर्षा के साथ-साथ कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने/वर्षा के अति तीव्र दौर होने की संभावना व्यक्त की गयी हैं।

तत्क्रम में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर दिनांक 10, 11, 12 जुलाई, 2023 को जनपद के समस्त शासकीय/अशासकीय/ निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में 03 दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने के आदेश पारित किये जाते है।

अतः मौसम विभाग द्वारा जारी चेतवानी को देखते हुए दिनांक 10 11 12 जुलाई 2023 को जनपद अल्मोड़ा क्षेत्रान्तर्गत समस्त शासकीय/अशासकीय/निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनबाड़ी बन्द रहेगें तथा प्रधानाचार्य/प्रधानाचार्या, प्रधानाध्यापक/ प्रधानाध्यापिका, प्रवक्ता, सहायक अध्यापक माध्यमिक, उच्च प्राथमिक/प्राथमिक, मिनिस्ट्रीयल, अनुसेवक एवं संविदा कर्मचारी समयानुसार अपने-अपने विद्यालय/कार्यालय में उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगें।

विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

You Might Also Like

उत्तराखण्ड : पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने 62 बसंत पूरे किए !
उत्तराखण्ड : एक झटके में समाप्त 1500 से अधिक कर्मचारियों की नौकरी, आंदोलन की चेतावनी…
हरिद्वार अपहरण कांड खुलासा: तंत्र-मंत्र के लिए अगवा हुआ 3 साल का मासूम 20 घंटे में सकुशल बरामद; तांत्रिकों के चंगुल से पुलिस ने ऐसे बचाई जिंदगी
देश के तीन राज्यों में आज भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर भारत में बढ़ेगी सर्दी की दस्तक
उत्तराखंड: हल्द्वानी बनभूलपुरा हिंसा केस, मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक को हाईकोर्ट से जमानत, रिहाई के आदेश
TAGGED:DehradunUttarakhandweather news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

निजी स्कूलों की मनमानी फीस वसूली पर नैनीताल जिला प्रशासन का बड़ा प्रहार; डीएम का सख्त आदेश- अतिरिक्त शुल्क लौटाएं या एडजस्ट करें, उल्लंघन पर 5 लाख तक जुर्माना

The Hill India News
The Hill India News
June 27, 2026
अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च व पुनीत कार्य, जनभागीदारी से इसे राष्ट्रव्यापी जनआंदोलन बनाना आवश्यक: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा
फीफा वर्ल्ड कप 2026: डेम्बेले की खौफनाक हैट्रिक से फ्रांस ने नॉर्वे को उड़ाया, सेनेगल ने इराक को 5-0 से रौंदकर जिंदा रखीं उम्मीदें
अलीगढ़ में AIMIM नेता का खौफनाक एलान, BJP नेता नाजिया इलाही की जुबान काटने वाले को 1 लाख का इनाम
रुड़की में मामा की बेटी से लव मैरिज की खौफनाक सजा, सगे मामा ने बीच बाजार भांजे को चाकुओं से गोदकर मार डाला
मध्य भारत को पार कर यूपी-उत्तराखंड की ओर बढ़ा मानसून, मुंबई में भारी आफत का ‘ऑरेंज अलर्ट’, दिल्ली-NCR में भी बदलेगा मौसम
वेनेजुएला में कुछ ही मिनटों में आए दो शक्तिशाली भूकंप, राजधानी काराकास में इमारतें जमींदोज, सुनामी का हाई अलर्ट
हरिद्वार में बड़ा हादसा टला: BHEL क्षेत्र में नर्सिंग छात्राओं से भरी कॉलेज बस का CNG सिलेंडर लीक, मची अफरा-तफरी
डिजिटल गवर्नेंस की ओर देहरादून के बढ़ते कदम: सरकारी दफ्तरों को पूरी तरह ‘पेपरलेस’ बनाने की तैयारी, अफसरों को मिला ई-ऑफिस का व्यावहारिक पाठ
उत्तराखंड में हाई अलर्ट: चारधाम समेत धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी, अभेद्य किले में तब्दील हुए केदारनाथ-बदरीनाथ; सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैद
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?