By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: स्वास्थ्य विभाग को मिले 45 विशेषज्ञ चिकित्सकः डॉ. धन सिंह
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > स्वास्थ्य विभाग को मिले 45 विशेषज्ञ चिकित्सकः डॉ. धन सिंह
उत्तराखंडस्वास्थय

स्वास्थ्य विभाग को मिले 45 विशेषज्ञ चिकित्सकः डॉ. धन सिंह

The Hill India Desk
Last updated: April 29, 2025 5:05 pm
The Hill India Desk
Published: April 29, 2025
Share
SHARE

पीजी कोर्स के उपरांत राज्य सेवा में लौटे डॉक्टरों को मिली तैनाती
कहा, विशेषज्ञ चिकित्सकों के आने से स्वास्थ्य व्यवस्था होगी और मजबूत
 
देहरादून। सूबे के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को 45 विशेषज्ञ चिकित्सक मिल गये हैं। पोस्ट ग्रेजुएशन पाठ्यक्रम पूरा करने के उपरांत राज्य सेवा में लौटे इन सभी विशेषज्ञ चिकित्सकों को विभिन्न जनपदों में तैनाती दे दी गई है। विशेषज्ञ चिकित्सकों के आने से प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी साथ ही चिकित्सालयों में आम लोगों को बेहतर उपचार मिल सकेगा।
सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर लगातार प्रयासरत है। सरकार ने अस्पतालों में न सिर्फ आधुनिक चिकित्सा उपकरणों एवं दवाएं उपलब्ध कराई जा रही है बल्कि सरकार चिकित्सालयों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती में भी जुटी है। इसी कड़ी में सरकार ने प्रदेशभर के विभिन्न जनपदों की चिकित्सा इकाईयों में 45 विशेषज्ञ चिकित्सकों को तैनाती दी है। जिसमें ऊधमसिंह नगर में 4 विशेषज्ञ चिकित्सकों को तैनात किया गया है। इसी प्रकार उत्तरकाशी, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ में 3-3, रूद्रप्रयाग, टिहरी, चम्पावत व देहरादून में 2-2, हरिद्वार में 1, पौड़ी व नैनीताल में 6-6 और अल्मोड़ जनपद में 8 विशेषज्ञ चिकित्सकों को तैनाती दी गई है। ये सभी चिकित्सक अपनी पीजी की पढ़ाई के लिये देशभर के प्रतिष्ठित मेडिकल संस्थानों में गये थे। अपना पीजी कोर्स पूरा करने के उपरांत अब ये चिकित्सक राज्य सेवा के लिये लौट आये हैं और प्रदेश के चिकित्सालयों में विशेषज्ञ चिकित्सक के रूप में आगे की सेवाएं देंगे। डॉ. रावत ने कहा कि इन विशेषज्ञ चिकित्सकों में सर्जन, जनरल मेडिसिन, ऑब्स एंड गायनी, कम्युनिटी मेडिसिन, फॉरेसिंक मेडिसिन, ईएनटी, बाल रोग विशेषज्ञ, एनेस्थीसियोलॉजिस्ट, ऑप्थॉमेलॉजिस्ट, रेस्पेरेट्री मेडिसिन आदि शामिल हैं। इन सभी विशेषज्ञ चिकित्सकों के आने से प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था और सुदृढ़ हो जायेगी। जिससे आम लोगों को राजकीय चिकित्सालयों में बेहतर उपचार आसानी से मिल सकेगा। विभागीय मंत्री ने बताया कि चार धाम यात्रा मार्ग वाले जनपदों चमोली, रूद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, टिहरी और पौड़ी जनपदों में भी विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की गई है, जिससे यात्रा पर आये तीर्थ यात्रियों को भी बेहतर उपचार सुलभ हो सकेगा।

इन विशेषज्ञ चिकित्सकों को मिली तैनाती
पीजी कोर्स करने के उपरांत लौटै 45 विशेषज्ञ चिकित्सकों को प्रदेश के विभिन्न जनपदों में तैनाती दी गई है। जिनमें डॉ. अभिनव तरूण शर्मा एवं डॉ. नेहा सिद्दीकी को उप जिला चिकित्सालय सितारगंज, डॉ. महेश जोशी एवं डॉ. अशोक कुमार को जिला चिकित्सालय रूद्रप्रयाग, डॉ. अनिल कुमार बिष्ट व डॉ. आशीष गंगवार को जिला अस्पताल रूद्रपुर, डॉ. हिमानी पलडिया, डॉ. आस्था नेगी व डॉ. पारस गुप्ता को जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी, डॉ. निशा उपाध्याय, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. गीतांजली पाल व डॉ आनंद प्रसाद खंकरियाल को जिला चिकित्सालय पौड़ी, डॉ. कृतिका द्विवेदी, डॉ. नमिता चौहान, डॉ. मोनिका सम्मल, डॉ. साक्षी, डॉ. कपिल तिवारी,  व डॉ. मयंक किशोर चंद को जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा, डॉ. गौरव जंगपांगी व डॉ. दिव्यांशू नैथानी को जिला चिकित्सालय टिहरी, डॉ. रजना डोबरियाल, डॉ. आकांक्षा बनकोटी, डॉ. मिनाक्षी गुरूरानी, डॉ. शैलजा कापड़ी व डॉ. विनोद कुमार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी नैनीताल के अधीन, डॉ. अनुलस्पाल व डॉ. सुशांत सिंह को उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट, डॉ. अंकिता कुमारी को उप जिला चिकित्सालय रानीखेत, डॉ. अंकित कुमार, डॉ. अनु कोहली व डॉ. अरूण प्रकाश को जिला अस्पताल बागेश्वर, डॉ. अर्चिता जैन को उप जिला अस्पताल रूड़की, डॉ. प्रियंका धीमान, डॉ. जयजीत गुहा व डॉ. अमिता कुमारी को जिला अस्पताल गोपेश्वर, डॉ. रेहनुमा को उप जिला अस्पताल मसूरी, डॉ. अलीशा कटवाल को बेस चिकित्सालय कोटद्वार, डॉ. नीलम सेमवाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र थलीसैण, डॉ. नीलम अधिकारी व भावना चंद को उप जिला चिकित्सालय धारचूला, डॉ. शिवानी सिंह को जिला अस्पताल नैनीताल, डॉ. कमल किशोर को नागरिक चिकित्सालय रानीखेत, डॉ. यशपाल सिंह मेहरा को जिला अस्पताल पिथौरागढ़ तथा डॉ. सरोज पंवार को जिला चिकित्सालय देहरादून में तैनात किया गया है।

You Might Also Like

Uttrakhand : भाजपा महानगर की कार्यसमिति बैठक संपन्न! इन मुद्दों पर चर्चा
मुख़्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा से हारे चुनाव ,अब सब से बड़ा सवाल कौन होगा अगला मुख्यमंत्री ?
टिहरी लेक फेस्टिवल 2026: एडवेंचर और संस्कृति का महाकुंभ, सीएम धामी करेंगे आगाज; जानें पुरस्कारों से लेकर सेलिब्रिटी नाइट तक सब कुछ
गणतंत्र दिवस पर ‘न्याय’ की हुंकार: उत्तरकाशी में धराली आपदा पीड़ितों का उग्र प्रदर्शन, DM के आश्वासन पर 15 दिन का ‘विराम’
फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

CM थलापति विजय की पार्टी TVK का केंद्र पर बड़ा हमला, NEET परीक्षा रद्द व मेडिकल शिक्षा को राज्य सूची में शामिल करने की माँग

The Hill India News
The Hill India News
July 22, 2026
जंतर-मंतर पर 32वें दिन भी डटे छात्र: JP नड्डा ने अस्पताल में वांगचुक से की मुलाकात, सड़क से संसद तक क्यों गरमाई नीट पेपर लीक पर सियासत?
दिल्ली में हाई-वोल्टेज ड्रामा: राहुल, प्रियंका और अखिलेश यादव पुलिस हिरासत में, पीएम आवास के बाहर धरना स्थल छावनी में तब्दील
हरिद्वार आम महोत्सव में मुख्यमंत्री धामी का बड़ा ऐलान: किसान उत्तराखंड की असली ताकत, एप्पल मिशन पर 80% सब्सिडी और ‘हिमालय ब्रांड’ से ग्लोबल पहचान
उत्तराखंड हाईकोर्ट की पुलिस को सख्त फटकार: प्रभात ध्यानी की ट्रेन से गिरफ्तारी पर पूछा- क्या नागरिकों की स्वतंत्रता छीन ली गई है?
राहुल गांधी का 7 लोक कल्याण मार्ग पर धरना: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और पेपर लीक पर संसद से सड़क तक संग्राम
बारिश का महाअलर्ट: दिल्ली से हिमाचल और यूपी-बिहार तक मौसम का कहर, 20 राज्यों में भारी वर्षा की चेतावनी; प्रशासन अलर्ट पर
छात्रों के समर्थन में सड़क पर उतरी कांग्रेस: राहुल, प्रियंका और खड़गे का पीएम आवास तक मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
‘मेरी पीठ में खंजर घोंपा, सारे चोर भाजपा में चले गए’— ममता बनर्जी का बड़ा हमला, विपक्षी एकता की भी दोहराई अपील
मध्यप्रदेश में UCC को मिली विधानसभा की मंजूरी: हंगामे, ‘जय श्रीराम’ के नारों और तीखी बहस के बीच पास हुआ ऐतिहासिक विधेयक
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?