By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: Uttarakhand : बच्चों के खेल को आगे बढ़ाने के लिए सरकार है प्रतिबद्ध, नहीं की जाएगी कोई भी लापरवाही बर्दाश्त-रेखा आर्या
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > Uttarakhand : बच्चों के खेल को आगे बढ़ाने के लिए सरकार है प्रतिबद्ध, नहीं की जाएगी कोई भी लापरवाही बर्दाश्त-रेखा आर्या
उत्तराखंड

Uttarakhand : बच्चों के खेल को आगे बढ़ाने के लिए सरकार है प्रतिबद्ध, नहीं की जाएगी कोई भी लापरवाही बर्दाश्त-रेखा आर्या

The Hill India Desk
Last updated: June 15, 2023 5:03 pm
The Hill India Desk
Published: June 15, 2023
Share
SHARE

देहरादून : बच्चों के खेल को आगे बढ़ाने के लिए सरकार है प्रतिबद्ध, नहीं की जाएगी कोई भी लापरवाही बर्दाश्त-रेखा आर्या

अधिकारी मुख्यमंत्री उदीयमान उन्नयन योजना से लाभान्वित खिलाड़ियों के एक वर्ष का लें फीडबैक-रेखा आर्या

खेल मंत्री ने सीएम हेल्पलाइन में आने वाली शिकायतों के लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश, सभी जिला क्रीड़ा अधिकारी अवश्य करें लॉगिन

खेल मंत्री रेखा आर्या ने खेल निदेशालय में ली खेल विभाग के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण विषयों के संबंध में बैठक, दिए अहम दिशा निर्देश

देहरादून: आज खेल निदेशालय में प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने विभागीय अधिकारियों के साथ खेल विभाग की महत्वपूर्ण विषयों के संबंध में बैठक ली।बैठक में खेल मंत्री ने प्रदेश में जिला कीडा अधिकारियों को आवंटित हुए कुल बजट की अभी तक कि स्थिति,पूर्व की बैठकों में समीक्षा के दौरान दिये गये निर्देशों पर हुई कारवाही, मुख्यमंत्री द्वारा की गयी घोषणाओं की स्थिति सहित कई अन्य बिंदुओं पर समीक्षा ली।वही बैठक में मंत्री रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री जी द्वारा विभाग से संबंधित घोषणाओं की समीक्षा की जिसमे सभी घोषणाओं को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

हरिद्वार जिला क्रीड़ा अधिकारी को दिए सख्त निर्देश, जिले में मुख्यमंत्री उदीयमान उन्नयन योजना से जोड़ें खेल संबंधित जरूरत मंद बच्चों को

वही खेल मंत्री ने समीक्षा बैठक के दौरान हरिद्वार जिले की जिला क्रीड़ा अधिकारी से उनके जनपद में उदीयमान योजना से लाभान्वित बच्चों को स्थिति के बारे में जानकारी ली,जिसपर क्रीड़ा अधिकारी द्वारा बताया गया कि जिले में अभी कुल 240 बच्चे योजना का लाभ ले रहे हैं शेष किन्ही अन्य कारणवश लाभ नही ले पा रहे हैं । जिसपर विभागीय मंत्री ने नाराजगी जाहिर करते हुए सख्त निर्देश दिये कि इस योजना के तहत 150 बालक व 150 बालिकाओ को लाभ दिया जाना है ऐसे में इस वर्ष समस्त बालक व बालिकाओ को योजना से जोड़े। उन्होंने कहा कि अन्य जिलों के क्रीड़ा अधिकारी भी इसे सुनिश्चित करें। यदि जिन जनपद में योजना से जुड़ने वाले बच्चो की संख्या कम हुई तो उस क्रीड़ा अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

समीक्षा बैठक के दौरान खेल मंत्री ने उदीयमान योजना से लाभान्वित बच्चों के एक वर्ष तक का फीडबैक लेने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। कहा कि समस्त जिला क्रीड़ा अधिकारी अपने अपने जनपद में उदीयमान योजना से लाभान्वित होने वाले बच्चो से उनका फीडबैक लें कि उन्हें योजना से किसप्रकार से लाभ प्राप्त हो रहा है।

साथ ही इस दौरान उन्होंने सीएम हेल्पलाइन में खेल विभाग की शिकायतों के संबंध में भी निर्देशित करते हुए कहा कि सभी जनपदों के क्रीड़ा अधिकारी वेबसाइट पर अवश्य लॉगिन करें । ताकि हमे प्राप्त हो रही शिकायतों के बारे में पता रहे।

जल्द ही संविदा पर नियुक्त खेल कोचों को भी मिलेगा सम्मानजनक मानदेय-रेखा आर्या

वहीं समीक्षा बैठक में खेल मंत्री ने संविदा में नियुक्त खेल कोचों को प्राप्त हो रहे मानदेय पर भी नाराजगी जताई जिसे लेकर मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को इसका प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए और प्रस्ताव बनाकर जल्द ही शासन को भेजने को कहा।बता दे कि वर्तमान में संविदा में नियुक्त खेल कोचों को पीआरडी जवानों से भी कम मानदेय मिलता है जिसका विषय आज की बैठक में उठा।

इस दौरान खेल मंत्री रेखा आर्या ने राज्य में प्रस्तावित 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के संबंध अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए कि जहां-जहां पर खेलों की प्रतियोगिताओ का आयोजन होना है वहां पर चल रहे निर्माण कार्यों को तय समय पर पूरा कर लिया जाए।कहा कि हमारी कोशिश है कि तय समय पर सभी निर्माण कार्य पूर्ण कर लिए जाएं। कहा कि आने वाले समय मे हम खिलाड़ियों के हितों को सुरक्षित करने के लिए कई सारी योजनाए बनाने पर काम कर रहे हैं जिससे उनका भविष्य सुरक्षित होगा।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खेल मैदान या फिर स्टेडियम निर्माण के परिपेक्ष्य में आ रही वन पंचायत या वन विभाग की दिक्कतों को संबंधित जनप्रतिनिधियों को अवगत कराएं जिससे उनका निर्माण कार्य हो सके।

इस अवसर पर विशेष प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण अभिनव कुमार, निदेशक खेल एवं युवा कल्याण जितेंद्र सोनकर, संयुक्त निदेशक खेल धर्मेंद्र भट्ट, संयुक्त निदेशक खेल एस. के. शार्की, सहायक निदेशक खेल एस. के. डोभाल, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश ममगाईं सहित समस्त जिलों के जिला क्रीड़ा अधिकारी व अधिकारीगण उपस्थित रहे।

You Might Also Like

Uttarakhand: ‘पब्लिक रिलेशन सोसायटी ऑफ इंडिया’ देहरादून चैप्टर के प्रतिनिधिमंडल ने, डीजी सूचना से की शिष्टाचार भेंट
अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी कार,बड़ा हादसा टला
उत्तराखंड की देवभूमि के साथ खेलभूमि के तौर पर भी बनी पहचान: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
देहरादून: STF की बड़ी कार्रवाई, नशे की 18000 गोलियों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
अंकिता भंडारी हत्याकांडः फैसला आने से पहले भारी भीड ने न्यायालय की ओर किया कूच
TAGGED:DehradunRekha AryaUttarakhand
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

पौड़ी में विकास बनाम पर्यावरण की नई जंग! 7 किमी सड़क चौड़ीकरण की जद में आ सकते हैं 5 हजार पेड़, वन विभाग बोला- अभी कटान नहीं

The Hill India News
The Hill India News
August 13, 2026
NEET UG Counseling 2026: मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खबर! राउंड-1 का शेड्यूल बदला, 15 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन; 19 अगस्त को आएगा सीट अलॉटमेंट रिजल्ट
सुखबीर बादल पर हमले से मचा हड़कंप, कौन है निहंग जसपाल सिंह? 2 साल से नांदेड़ में रह रहा था आरोपी, अब खुलेंगे हमले के राज
नंदा की चौकी के बाद मालदेवता-सोंग बांध रोड पर भी उठे सवाल, अब जांच रिपोर्ट खोलेगी निर्माण की पोल; राजनीतिक कनेक्शन से गरमाया मामला
देहरादून NIEPVD में दिव्यांग छात्रों का आंदोलन खत्म, बदला संस्थान का नेतृत्व; निदेशक-प्रिंसिपल हटे, लैपटॉप और ₹2 हजार मासिक सहायता पर बनी सहमति
NEET पर तमिलनाडु का बड़ा दांव! विधानसभा में प्रस्ताव पास होने से क्या सच में खत्म हो जाएगी मेडिकल एंट्रेंस परीक्षा? समझिए पूरा मामला
‘पैसों की तंगी थी, रिश्वत नहीं’… CM धामी के सामने 1.5 लाख रुपये वाली बात पर शायरा ने बताई पूरी कहानी, बोली- ‘ओलंपिक में देश के लिए गोल्ड जीतना है’
कभी हाथों में थामी थी बंदूक, अब रैंप पर बिखेरा जलवा; आत्मसमर्पित नक्सली महिलाओं का बदला रूप देख बोले लोग- ‘यही है असली बदलाव’
सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला, धारदार हथियार से किया वार; सुरक्षाकर्मी ने बीच में आकर बचाई जान
Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! 3,000 रुपये तक टूटी कीमतें, जानें दिल्ली-मुंबई समेत आपके शहर में क्या है भाव
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?