By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: New Delhi: दिल्ली सरकार IAS राजशेखर के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने को तैयार, विवाद की वजह ये है
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > New Delhi: दिल्ली सरकार IAS राजशेखर के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने को तैयार, विवाद की वजह ये है
देशफीचर्ड

New Delhi: दिल्ली सरकार IAS राजशेखर के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने को तैयार, विवाद की वजह ये है

The Hill India News
Last updated: June 3, 2023 3:31 pm
The Hill India News
Published: June 3, 2023
Share
SHARE

नई दिल्ली: दिल्ली की अरविन्द केजरीवाल सरकार ने आईएएस अधिकारी वाईवीवीजे राजशेखर के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की घोषणा की है. आधिकारिक प्रेस रिलीज के माध्यम से दिल्ली सरकार ने ये जानकारी दी है. दिल्ली सरकार के मुताबिक, आईएएस अधिकारी के खिलाफ कई शिकायत सरकार के पास पहले से आई हुई थी, जिसके बाद सर्विसेज मंत्री सौरभ भारद्वाज ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को रिपोर्ट सौंपी. उन्होंने ‘दागी’ अधिकारी राजशेखर के तुरंत तबादले का सुझाव दिया है. दिल्ली सरकार के मुताबिक, राजशेखर को घोर अवज्ञा, अनुशासनहीन व्यवहार, तथ्यों को गलत साबित करने दोषी पाया गया है. दिल्ली सरकार का आरोप है कि निजी उद्देश के लिए राजशेखर अक्सर सम्वेदनशील फाइलों को अनाधिकृत तरीके से अपने पास रखते हैं.

आईएएस अधिकारी राजशेखर लंबे समय तक सीबीआई, सीवीसी और विजिलेंस के रडार पर रह चुके हैं. इसके साथ ही दिल्ली सरकार चाहती है कि सरकारी रिकॉर्ड और अधिकारियों की सुरक्षा के लिए राजशेखर को विजिलेंस विभाग से तुरंत हटाया जाना चाहिए. अधिकारी के खिलाफ सभी शिकायतों को जांच एजेंसी के पास भेजा जाना चाहिए. केजरीवाल सरकार और IAS अधिकारी राजशेखर के बीच में पिछले कुछ समय से जबरदस्त टकराव देखने को मिल रहा है. 11 मई को सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सर्विस विभाग चुनी हुई सरकार के हाथ में आते ही राजशेखर से उनके सभी विभाग ले लिए गए. राजशेखर उस समय विजिलेंस और सर्विस दोनों ही विभागों में स्पेशल सेक्रेटरी के पद पर तैनात थे.

राजशेखर ने भी आरोप लगाया है कि क्योंकि वो विजिलेंस विभाग में बहुत से संवेदनशील मामले जैसे मुख्यमंत्री के घर की मरम्मत में खर्चा, आबकारी नीति में भ्रष्टाचार, फीडबैक यूनिट आदि मामले की जांच कर रहे थे, इसलिए उनको जांच से रोकने के लिए ऐसा किया गया. विजिलेंस विभाग के उनके दफ्तर से 15 और 16 मई की मध्यरात्रि में फाइल देखी गई और फोटोकॉपी की गई. इसी कथित घटना की CCTV फुटेज दिखाकर 26 मई को बीजेपी ने आरोप लगाया कि केजरीवाल सरकार संवेदनशील मामलों की फाइल चोरी करने में लगी है.

शुक्रवार को दिल्ली सरकार के विजिलेंस विभाग में स्पेशल सेक्रेटरी पद पर तैनात IAS अधिकारी वाईवीवीजे राजशेखर की शिकायत पर दिल्ली पुलिस FIR दर्ज कर चुकी है. दिल्ली सचिवालय स्थित विजिलेंस के स्पेशल सेक्रेटरी के दफ़्तर और रिकॉर्ड रुम में गोपनीय फाइलों के साथ छेड़छाड़ के आरोपों में मुकदमा दर्ज हुआ है. दिल्ली पुलिस ने विजिलेंस डिपार्टमेंट के स्पेशल सेक्रेटरी राजशेखर की शिकायत पर IP स्टेट थाने में 1 जून को FIR दर्ज की है. दिल्ली पुलिस ने IPC की धारा 380, 464, 465 और 120 बी के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया.

You Might Also Like

मणिपुर में अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने CRPF और पुलिस काफिले पर हमला, 1 जवान शहीद तीन घायल
रूस-यूक्रेन युद्ध फिर हुआ और भी उग्र, दोनों देशों में हवाई हमलों से मची तबाही, कई नागरिकों की मौत
उत्तराखण्ड : सीएम धामी ने आज को डाट काली मंदिर में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।
प्रधानमंत्री मोदी करेंगे UAE का दो दिवसीय दौरा, अबू धाबी के लिए होंगे रवाना होंगे आज
वक्फ सुधार वर्कशॉपः मुस्लिम महिला का भाजपा मुख्यालय में हंगामा
TAGGED:ActionArvind kejriwalBig BreakingDelhi governmenthindi khabarIAS Rajasekhar
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

निजी स्कूलों की मनमानी फीस वसूली पर नैनीताल जिला प्रशासन का बड़ा प्रहार; डीएम का सख्त आदेश- अतिरिक्त शुल्क लौटाएं या एडजस्ट करें, उल्लंघन पर 5 लाख तक जुर्माना

The Hill India News
The Hill India News
June 27, 2026
अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च व पुनीत कार्य, जनभागीदारी से इसे राष्ट्रव्यापी जनआंदोलन बनाना आवश्यक: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा
फीफा वर्ल्ड कप 2026: डेम्बेले की खौफनाक हैट्रिक से फ्रांस ने नॉर्वे को उड़ाया, सेनेगल ने इराक को 5-0 से रौंदकर जिंदा रखीं उम्मीदें
अलीगढ़ में AIMIM नेता का खौफनाक एलान, BJP नेता नाजिया इलाही की जुबान काटने वाले को 1 लाख का इनाम
रुड़की में मामा की बेटी से लव मैरिज की खौफनाक सजा, सगे मामा ने बीच बाजार भांजे को चाकुओं से गोदकर मार डाला
मध्य भारत को पार कर यूपी-उत्तराखंड की ओर बढ़ा मानसून, मुंबई में भारी आफत का ‘ऑरेंज अलर्ट’, दिल्ली-NCR में भी बदलेगा मौसम
वेनेजुएला में कुछ ही मिनटों में आए दो शक्तिशाली भूकंप, राजधानी काराकास में इमारतें जमींदोज, सुनामी का हाई अलर्ट
हरिद्वार में बड़ा हादसा टला: BHEL क्षेत्र में नर्सिंग छात्राओं से भरी कॉलेज बस का CNG सिलेंडर लीक, मची अफरा-तफरी
डिजिटल गवर्नेंस की ओर देहरादून के बढ़ते कदम: सरकारी दफ्तरों को पूरी तरह ‘पेपरलेस’ बनाने की तैयारी, अफसरों को मिला ई-ऑफिस का व्यावहारिक पाठ
उत्तराखंड में हाई अलर्ट: चारधाम समेत धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी, अभेद्य किले में तब्दील हुए केदारनाथ-बदरीनाथ; सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैद
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?