By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: New Delhi: ओडिशा ट्रेन हादसे में 233 यात्रियों की मौत, 900 से ज्यादा घायल, एक दिन का राजकीय शोक घोषित
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > New Delhi: ओडिशा ट्रेन हादसे में 233 यात्रियों की मौत, 900 से ज्यादा घायल, एक दिन का राजकीय शोक घोषित
देशफीचर्ड

New Delhi: ओडिशा ट्रेन हादसे में 233 यात्रियों की मौत, 900 से ज्यादा घायल, एक दिन का राजकीय शोक घोषित

The Hill India News
Last updated: June 3, 2023 1:59 am
The Hill India News
Published: June 3, 2023
Share
SHARE

नई दिल्ली: ओडिशा के बालासोर जिले में बहानागा रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार की शाम को यात्री ट्रेन कोरोमंडल एक्सप्रेस की बोगियां पटरी से उतर गईं. इसी बीच उसके पास की पटरी से गुजरते हुए यशवंतपुर से हावड़ा जा रही एक्सप्रेस ट्रेन उतरी हुई बोगियों से बाजू से टकरा गई. ओडिशा के मुख्‍य सचिव पीके जेना के मुताबिक, इस हादसे में अब तक 233 लोगों की मौत हो गई है और 900 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं.

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ट्रेन हादसे के बाद राज्य दिवस समारोह रद्द करते हुए एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है. घायल लोगों को अस्पतालों में ले जाया गया है. राहत और बचाव दल दुर्घटनास्थल पर मौजूद हैं. घायल कुछ यात्रियों को बालासोर मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है. मेडिकल कॉलेज और बालासोर के आसपास के सभी अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है.

रेल मंत्रालय ने कहा है कि, ”करीब 8 से 10 बोगी पटरी से उतरी हैं. यह किसी ट्रेन से टक्कर नहीं है, मालगाड़ी से भी कोई टक्कर नहीं है. जब ट्रेन डिरेल हुई तब बगल की पटरी से यशवंतपुर से हावड़ा ट्रेन गुजर रही थी. उधर पटरी से उतरकर ट्रेन की बोगी आ गई और फिर ये नुकसान पहुंचा है.” रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ओडिशा की ट्रेन दुर्घटना को लेकर मुआवजे की घोषणा की है. वैष्णन ने ट्वीट किया है – ओडिशा में हुए इस दुर्भाग्यपूर्ण ट्रेन हादसे में मरने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को 10 लाख रुपये, गंभीर घायलों को दो लाख रुपये और मामूली घायलों को 50,000 रुपये की मदद दी जाएगी.

पीएम मोदी ने रेल हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने ट्वीट किया है- ”ओडिशा में ट्रेन हादसे से व्यथित हूं. दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं. घायल व्यक्ति जल्द स्वस्थ हों. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की और स्थिति का जायजा लिया.

Distressed by the train accident in Odisha. In this hour of grief, my thoughts are with the bereaved families. May the injured recover soon. Spoke to Railway Minister @AshwiniVaishnaw and took stock of the situation. Rescue ops are underway at the site of the mishap and all…

— Narendra Modi (@narendramodi) June 2, 2023

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया है- ”ओडिशा के बालासोर में रेल हादसा बेहद पीड़ादायक है. एनडीआरएफ की टीम पहले ही दुर्घटनास्थल पर पहुंच चुकी है और अन्य टीमें भी बचाव अभियान में शामिल होने के लिए जा रही हैं. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.” ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्य सचिव और विकास आयुक्त को राहत और बचाव कार्य की निगरानी करने का निर्देश दिया है.

ओडिशा के मुख्य सचिव प्रदीप जेना ने कहा है कि, ”बालासोर के डीएम, आईजी और एसपी दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए हैं. 15 से ज्यादा फायर सर्विस यूनिटों को रवाना किया गया है. करीब 60 एंबुलेंस भी भेजी गई हैं. बालासोर और कटक के दो मेडिकल कॉलेज घायलों के इलाज के लिए पूरी तरह तैयार हैं. डीजी फायर सर्विसेज को मौके पर पहुंचने का आदेश दिया गया है.” ट्रेन दुर्घटना के बाद राहत और बचाव अभियान जारी है. विशेष राहत आयुक्त कार्यालय के अनुसार बालासोर के कलेक्टर को सभी जरूरी व्यवस्थाएं करने के लिए मौके पर पहुंचने और राज्य स्तर से किसी भी अतिरिक्त मदद की आवश्यकता होने पर एसआरसी को सूचित करने का निर्देश दिया गया है.

You Might Also Like

हिमाचल प्रदेश : हिमाचल दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश.
यूपी की कुल 80 सीटों पर 7 चरणों में होंगे लोकसभा के चुनाव, CM योगी ने कहा -‘अबकी बार, 400 पार’
देहरादून की कुम्हार मंडी में दीपावली से पहले मिट्टी की किल्लत — परंपरागत दीयों और मूर्तियों के कारोबार पर संकट
लोकमान्य तिलक ट्रेन में लगी आग, बोगी से कूदकर लोगों ने बचाई अपनी जान, बिहार के आरा की है घटना
सहकारिता से समृद्धि: देहरादून में ‘सहकारिता मेला 2025’ का भव्य आगाज, CM धामी ने कहा- डिजिटल सहकारिता में देश का मॉडल बना उत्तराखंड
TAGGED:Big Breakinghindi khabarIndian RailwayOdisha Train Accidentpassengers killed
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तर प्रदेशक्राइमफीचर्ड

डेटिंग ऐप पर दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग का खेल! शादी के सपने दिखाकर करोड़ों की वसूली का आरोप, 5 लोग पहुंचे जेल

The Hill India News
The Hill India News
August 8, 2026
कश्मीर में आतंक की ‘ऑनलाइन फैक्ट्री’ पर बड़ा प्रहार! 5 जिलों में सुबह-सुबह ताबड़तोड़ छापेमारी, 5000 लोगों से पूछताछ के बाद सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन
IND vs SL: श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, साई सुदर्शन बाहर! नंबर-3 पर देवदत्त पडिक्कल का दावा मजबूत
अकाली दल का बड़ा ऐलान: महिला आरक्षण और परिसीमन बिल का करेगा समर्थन, क्या फिर करीब आ रहे BJP और SAD?
भागीरथी में सीवेज बहाने के आरोप पर NGT सख्त, देवप्रयाग नगर पालिका से मांगी विस्तृत रिपोर्ट; 16 अक्टूबर को होगी अगली सुनवाई
हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे ने भरी हुंकार—‘लाओ, लाओ कांग्रेस लाओ’, चुनावी रण के लिए कार्यकर्ताओं में भरा जोश
छत्तीसगढ़ में धर्म परिवर्तन पर नया कानून लागू: 60 दिन पहले प्रशासन को देनी होगी सूचना, प्रस्तावित धर्म परिवर्तन की जानकारी होगी सार्वजनिक
दिल्ली में बारिश ने तोड़ा 15 साल का रिकॉर्ड! अगस्त के पहले हफ्ते में 127 मिमी पानी, 7 डिग्री तक गिरा तापमान; गुरुग्राम में रेड अलर्ट से बढ़ी चिंता
हिमाचल के चंबा में भीषण बस हादसा: पहाड़ी से सड़क पर आ गिरी बस, 7 लोगों की मौत; कई घायल, मौके पर मचा हड़कंप
उत्तराखंड के लाखों श्रमिकों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब हर महीने 7 तारीख तक खाते में आएगी मजदूरी, ओवरटाइम का मिलेगा दोगुना पैसा; महिलाओं को समान काम का समान वेतन
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?