By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: Uttrakhand : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आधी अधूरी तैयारियों पर अधिकारियों पर जताई नाराजगी
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > Uttrakhand : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आधी अधूरी तैयारियों पर अधिकारियों पर जताई नाराजगी
उत्तराखंड

Uttrakhand : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आधी अधूरी तैयारियों पर अधिकारियों पर जताई नाराजगी

The Hill India Desk
Last updated: June 2, 2023 1:51 pm
The Hill India Desk
Published: June 2, 2023
Share
SHARE

महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने विधान सभा स्थित सभागार कक्ष में महिला कल्याण विभाग की ली समीक्षा बैठक

विभाग द्वारा संचालित योजनाओं में व्यवहारिक रूप से आवश्यक व जनहितैषी संशोधन किये जाएं जिससे आम जनमानस को मिल सके योजनाओं का पूर्ण लाभ-रेखा आर्या

देहरादून : आज महिला सशक्तिकरण बाल विकास व महिला कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने विधानसभा स्थित कक्ष में महिला कल्याण विभाग की महत्वपूर्ण विषयों के संबंध में बैठक ली।बैठक में विभागीय योजनाओं की कार्य प्रगति रिपोर्ट के साथ ही आगामी योजनाओं के बारे में जानकारी ली गई।

मंत्री रेखा आर्या ने राज्य के सभी जिलों में महिला कल्याण विभाग के माध्यम से संचालित हो रही योजनाओं की प्रगति के संबंध में अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं में व्यवहारिक रूप से आवश्यक व जनहितैषी संशोधन किये जाएं जिससे आम जनमानस को योजनाओं का पूर्ण लाभ प्राप्त हो सके।

साथ ही मंत्री रेखा आर्या ने कहा की राज्य के सभी जिलों में भी आर्थिक सुरक्षा प्राप्त करते हुए अच्छे शिक्षण संस्थानों शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। डबल सुरक्षा कवच के साथ पीएम केयर योजना से आच्छादित बच्चे वात्सल्य योजना से भी आच्छादित हैं। योजना के माध्यम से उधमसिंह नगर में योजना से आच्छादित बच्चों की कम संख्या पर मंत्री ने संबंधित जिला कार्यक्रम अधिकारी को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अधिक से अधिक बच्चे स्पॉन्सरशिप योजना से आच्छादित हों ताकि इस योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता का लाभ उठा सकें।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि विभाग के पास पृथक रूप से कोई ऐसी संस्था या भवन नहीं है जहां केवल मानसिक रूप से दिव्यांग बच्चों के देखरेख की व्यवस्था हो ऐसे में सभी जनपदों में ऐसे बच्चों की संख्या को ध्यान में देखते हुए देहरादून, उधमसिंह नगर तथा हरिद्वार जिले में भवन निर्माण हेतु विभागीय अधिकारियों को शीघ्र प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने संस्थानों में क्षमता से अधिक बच्चों के होने की स्थिति में अतिरिक्त कक्षों के निर्माण, अन्य प्रकार के संसाधन व व्यवस्था हेतु जिला प्रोबेशन अधिकारियों को प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिये।

वही विभागीय बैठक में मंत्री ने कहा कि विभागीय अधिकारी आपसी सामंजस्य और बेहतर कार्य कुशलता के साथ कार्य करते हुए कैसे विभागीय योजनाओं का त्वरित लाभ आमजन तक शीघ्र अतिशीघ्र पहुंचा सकें, इस दिशा में कार्य करें।

उन्होंने कहा कि विभागीय रिक्ति पदों के संबंध में शासन स्तर पर दिये गये निर्देशों का अनुपालन कड़ाई से हो ताकि योजनाओं का लाभ जनता तक ससमय मिल सके। घुमक्कड़ महिला तथा नशे के आदि बच्चों के संबंध में विभागीय अधिकारियों ने आवश्यक संशोधनों/आदेशों हेतु मंत्री का मार्गदर्शन मांगा।

मंत्री ने इस संबंध में जल्द ही आदेश जारी करने के निर्देश दिये। मंत्री ने कहा कि उधमसिंह नगर तथा हरिद्वार में मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना से आच्छादित बच्चों के छात्रावास की भूमि पर हो रहे अतिक्रमण का जिला प्रशासन के माध्यम से निराकरण किया गया।

इस अवसर पर सचिव महिला कल्याण हरीश चन्द्र सेमवाल, निदेशक महिला कल्याण प्रदीप सिंह रावत एवं अन्य विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

You Might Also Like

उत्तराखण्ड : डीजीपी अभिनव कुमार ने गृह सचिव को लिखी चिट्ठी, यूपी की तरह उत्तराखण्ड में भी पुलिस महानिदेशक की नियुक्ति की मांग
Uttarakhand : बगैर GPS वाले सार्वजनिक यात्री वाहनों पर होगी सख्ती, पढ़ लीजिए खबर
Uttarakhand: CM धामी ने आज सचिवालय में ‘‘भ्रष्टाचार का विरोध करें, राष्ट्र के प्रति समर्पित रहें’’ कार्यक्रम का किया शुभारंभ किया
Uttarakhand : CM सचिवालय में अफसरों के कामकाज का हुआ बंटवारा
उत्तराखण्ड : खराब मौसम के चलते प्रधानमंत्री मोदी का उत्तरकाशी दौरा टला, कार्यक्रम स्थगित
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

कतर के ‘फादर अमीर’ शेख हमद के निधन पर भारत में आज एक दिवसीय राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा; पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख

The Hill India News
The Hill India News
July 13, 2026
Bankok Pub Fire: थाईलैंड की राजधानी में बड़ा हादसा, पब में आग लगने से 27 लोगों की जिंदा जलकर मौत; सोशल मीडिया पर खौफनाक वीडियो वायरल
ऋषिकेश–डोईवाला हाईवे पर 3000 से अधिक पेड़ों के प्रस्तावित कटान का विरोध तेज, कांग्रेस और सामाजिक संगठनों ने सात मोड़ पर किया प्रदर्शन
J&K में सियासी भूचाल: उमर अब्दुल्ला का बड़ा दावा- ‘NC विधायक को तोड़ने के लिए मिला ₹30 करोड़ और मंत्री पद का ऑफर’, BJP का पलटवार
देहरादून में ‘लोक संवर्धन पर्व’ का शंखनाद: उत्तराखंड बना केंद्र का पहला साझीदार, सीएम धामी और किरेन रिजिजू ने बढ़ाया शिल्पकारों का मान
सहसपुर में बोले सीएम धामी- सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटेगी जनता, अब खुद उनके द्वार पहुंचेगी सरकार
जमानत मिलते ही हैवान बना POCSO का आरोपी: तेलंगाना में पत्नी, दो मासूम बच्चों और पीड़िता समेत 6 लोगों की बेरहमी से हत्या, दहला रंगा रेड्डी
भवाली नरेश पांडे कांड में नया मोड़: मूल पीड़िता को ही पुलिस ने बनाया आरोपी, अदालत ने रिमांड अर्जी खारिज कर दी जमानत
ऑकलैंड में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, भारत-न्यूजीलैंड FTA को बताया ऐतिहासिक मील का पत्थर
मौसम का यू-टर्न: झमाझम बारिश के बाद अब बदलने वाला है मिजाज, जानिए आपके राज्य में कैसी है मॉनसून की स्थिति
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?