By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: Uttrakhand : 2024 में 5 की 5 लोकसभा को लेकर मुख्यमंत्री धामी ने कही ये बात
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > Uttrakhand : 2024 में 5 की 5 लोकसभा को लेकर मुख्यमंत्री धामी ने कही ये बात
उत्तराखंडराजनीति

Uttrakhand : 2024 में 5 की 5 लोकसभा को लेकर मुख्यमंत्री धामी ने कही ये बात

The Hill India Desk
Last updated: June 1, 2023 5:08 am
The Hill India Desk
Published: June 1, 2023
Share
SHARE

देहरादून : अपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में भारतीय जनता पार्टी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर महा जनसंपर्क अभियान के तहत बुधवार को भारतीय जनता पार्टी संयुक्त मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति का आयोजन जनरल महादेव सिंह रोड पर चौधरी फार्म हाउस में आयोजित किया गया जिसमें अपने प्रदेश के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एवं संगठन महामंत्री  अजय कुमार ने दीप प्रज्वलित करके कार्यसमिति का उद्घाटन किया।

महेंद्र भट्ट ने महाजनसंपर्क अभियान में पार्टी में मोर्चों के महत्व पर विस्तार से सभी का मार्गदर्शन किया । अपने संगठन के सम्मानित महामंत्री अजय कुमार ने केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की जनहित योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने एवं अंत्योदय के लक्ष्य को परिभाषित करते हुए प्रत्येक घर में जाकर लाभार्थीयो से सम्पर्क करने के आह्वान के साथ संगठन में मोर्चों के महत्व के बारे में सभी का मार्गदर्शन किया।

अपने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में मोर्चा के द्वारा पूर्व में किए गए कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए इस महा जनसंपर्क अभियान के माध्यम से घर-घर तक केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को पहुंचाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाते हुए २०२४ में ५ की ५ लोकसभा को रिकॉर्ड मतों से जिताने का आह्वान किया।

अपने प्रदेश के प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किए गए जनहित के ऐतिहासिक‌ कार्य ओर उपलब्धि को घर-घर तक पहुंचाने के साथ ही अपने यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की उपलब्धियों के जन जन तक पहुंचाते हुए मोर्चा को उनकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के बारे में विस्तार से मार्गदर्शन किया।

विपक्ष की षडयंत्र कारी चालबाजियों से आमजन मानस को जाग्रत ओर सचेत करने के लिए भाजपा के प्रत्येक पदाधिकारी/कार्यकर्ताओं को अब २०२४ के चुनाव के लिए पूर्ण रुप से मैदान में उतरकर अपने ९ वर्षों में गरीब कल्याण एवं सेवा सुशासन के कार्य को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया है। अपने प्रदेश के महामंत्री आदित्य कोठारी जी ने बूथ सशक्तिकरण अभियान के बारे में विस्तार से अपनी बात रखी।

राजेंद्र बिष्ट ने मन की बात के कार्यक्रम के महत्व को विस्तार पूर्वक समझाया। खिलेंद्र चौधरी ने मंच संचालन के साथ ही मिडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी द्वारा किए गए कार्य के प्रचार प्रसार पर विशेष ध्यान देकर अपने संगठन को मजबूती प्रदान करने की बात की।

प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष माननीय कुलदीप एवं सातों मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल , जोगेंद्र सिंह पुंडीर , शशांक रावत , राकेश गिरी जी, इंतजार हुसैन , समीर आर्य , एस टी मोर्चा के महामंत्री ने राष्ट्रीय स्तर से महा जनसंपर्क अभियान के अन्तर्गत मोर्चों को मिले कार्यक्रम की कार्य योजना को कैसे संगठन एवं अपने सहयोगियों के साथ मिलकर प्रदेश के प्रत्येक घर ओर प्रत्येक जन तक पहुंचना है। अपने संगठन को कैसे मजबूत करते हुए २०२४ के लक्ष्य को हासिल करते हुए नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र में भाजपा की हैट्रिक पूरी करनी है।

यानी के तीसरी बार पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार को बनाने में एंव आत्मनिर्भर भारत विकसित भारत विश्व गुरु भारत के लक्ष्य को हासिल करना है। इस बारे में अपनी कार्ययोजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर मोर्चों के प्रदेश पदाधिकारी प्रदेश प्रभारी एवं जिला अध्यक्ष उपस्थित रहे ।

आज की इस बैठक में अपने भारतीय जनता पार्टी के बहुत ही वरिष्ठ माननीय सुरेश भट्ट , कार्यालय प्रभारी कौस्तुभानंद जोशी, स्वराज विद्वान , अनिल गोयल , नेहा जोशी सिद्धार्थ अग्रवाल, राजेन्द्र ढिल्लो महानगर देहरादून की टीम एवं महानगर के सभी मोर्चा के पदाधिकारी / मंडलों की टीम भी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

उत्तराखंड में बाघ का आतंक, स्कूल बंद करने को मजबूर प्रशासन, DM ने जारी किया ये आदेश
उत्तराखंड में साइबर ठगी पर बड़ा प्रहार! RBI और STF का संयुक्त एक्शन प्लान, 24×7 बैंक-पुलिस रिस्पॉन्स सिस्टम से ठगों पर कसेगा शिकंजा
उत्तराखण्ड: एम्स ऋषिकेश की निदेशक डा. मीनू सिंह ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण से मुलाकात की
Uttrakhand : चिकन में तेल दिखा ज्यादा तो युवक ने आर्मी ऑफिसर रेस्टोरेंट संचालक पर झोंक दी फायरिंग, दोनों गिरफ्तार
“क्या वे भारत का नाम बदल देंगे, देश के साथ ये गद्दारी है” BJP सरकार पर भड़के केजरीवाल
TAGGED:5 out of 5 Lok Sabha in 2024BJP governmentChief Minister Pushkar Singh DhamiDehradunUttarakhand
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तर प्रदेशफीचर्डराजनीति

₹10 लीटर में गोमूत्र खरीदेगी योगी सरकार! बुलंदशहर से शुरू हुआ अनोखा पायलट प्रोजेक्ट, 300 महिलाओं को मिला काम; सपा ने बताया ‘स्कैम’

The Hill India News
The Hill India News
August 11, 2026
तीन महीने में तीन बार तलाक और एक बार में तलाक! सुप्रीम कोर्ट में फिर गरमाया मुस्लिम तलाक का मुद्दा, जानिए क्या हैं तलाक-ए-हसन और तलाक-ए-अहसन
दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेटर अभिषेक पोरेल गिरफ्तार, मेडिकल छात्रा ने लगाए रेप और धमकी के गंभीर आरोप; शादी का वादा करने का भी दावा
लंदन में MBA, क्लासमेट से प्यार और अब मायावती के ‘संकटमोचक’! कौन हैं आकाश आनंद, जिन्हें BSP की नई उम्मीद माना जा रहा है?
कश्मीर में फिर बढ़ी दहशत! सैकड़ों कश्मीरी पंडित कर्मचारी छुट्टी पर भेजे गए, 3 हजार से ज्यादा संदिग्ध हिरासत में; क्या घाटी में फिर सक्रिय हो रहा आतंकी नेटवर्क?
सृष्टि कंडारी आत्महत्या मामले में सास को कोर्ट से फिर झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज; दहेज उत्पीड़न के आरोपों पर अदालत ने माना मामला गंभीर
नशे के खिलाफ उत्तराखंड STF का बड़ा दांव! सूचना देने वाले को मिलेगा ₹2.40 लाख तक इनाम, आपकी एक खबर खोल सकती है ड्रग्स तस्करों का पूरा नेटवर्क
अरुणाचल के 27 स्थानों को भारत ने नक्शे में दी आधिकारिक पहचान, चीन हुआ लाल! ड्रैगन ने बताया ‘गैरकानूनी’, सीमा विवाद पर फिर बढ़ी तल्खी
तालाब में डूबकर मिलती है राहत, पानी से बाहर आते ही शुरू हो जाती है जलन… 17 साल के इकबाल की जिंदगी बनी दर्दनाक जद्दोजहद
85 सेकेंड में आसमान में बना आग का गोला! चीन का लॉन्ग मार्च-7A रॉकेट फेल, सैटेलाइट मिशन को बड़ा झटका
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?