By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: कोयला मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति ने कोयला/लिग्नाइट कंपनियों द्वारा पर्यावरणीय मानदंडों के अनुपालन की स्थिति की समीक्षा की
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > कोयला मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति ने कोयला/लिग्नाइट कंपनियों द्वारा पर्यावरणीय मानदंडों के अनुपालन की स्थिति की समीक्षा की
देशपर्यावरणफीचर्ड

कोयला मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति ने कोयला/लिग्नाइट कंपनियों द्वारा पर्यावरणीय मानदंडों के अनुपालन की स्थिति की समीक्षा की

Rajesh Dabral
Last updated: February 23, 2022 3:39 pm
Rajesh Dabral
Published: February 23, 2022
Share
SHARE

केंद्रीय कोयला, खदान तथा संसदीय कार्य मंत्री श्री प्रह्लाद जोशी ने कोयला/लिग्‍नाइट कंपनियों द्वारा पर्यावरणगत मानदंडों के अनुपालन की स्थिति पर चर्चा करने के लिए आज संसद के सदन में कोयला मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की एक बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में कोयला, खान तथा रेल राज्य मंत्री श्री रावसाहेब पाटिल दन्वे ने भी भाग लिया।

अपने आरंभिक संबोधन में, श्री प्रह्लाद जोशी ने समिति के सदस्यों को जानकारी दी कि कोयला/लिग्नाइट खदानों में खनन कार्य सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और स्थिरता को ध्यान में रखते हुए किया जाता है। खनन गतिविधियों के दौरान पर्यावरण सुरक्षा कोयला/लिग्नाइट  पीएसयू के प्रमुख क्षेत्रों में से एक है जो सुनिश्चित करता है कि पर्यावरणगत नियमों तथा विनियमनों में अनुशंसित विभिन्न सांविधिक प्रावधानों का अनुपालन किया जाए तथा खनन क्षेत्र एवं आसपास के क्षेत्रों में उपयुक्त पर्यावरणगत मानकों को बनाया रखा जा सके।

सचिव (कोयला) ने समिति को परामर्श देने, संरक्षण देने, योजना बनाने तथा कोयला खदानों की पर्यावरणगत स्थिरता की निगरानी करने के लिए मंत्रालय में एक टिकाऊ विकास प्रकोष्ठ (एसडीसी) के सृजन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने समिति को यह भी सूचना दी कि मंत्रालय और कोयला/लिग्‍नाइट कंपनियां पर्यावरणगत स्थिरता तथा सर्वश्रेष्ठ पर्यावरणगत पद्धतियों की स्थिति पर रिपोर्ट, पुस्तिकाएं तथा वीडियो तैयार करती रही हैं। इसके अतिरिक्त, स्व-पर्यावरणगत अनुपालनों को प्रोत्साहित करने के लिए खदानों की स्टार रेटिंग भी अपनाई गई है।

बैठक के दौरान, कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव द्वारा एक प्रस्तुति भी दी गई जिसमें यह जानकारी दी गई कि बड़े खदानों के पर्यावरणगत अनुपालन की स्थिति की निगरानी अंतरालों में सचिव (कोयला) द्वारा की जाती है तथा एसडीसी प्रकोष्ठ नियमित अंतरालों पर स्थिति की निगरानी करता है। कोयला/लिग्‍नाइट पीएसयू के परामर्श से, प्लांटेशन, खदान जल उपयोग, इको-पार्कों के विकास, ऊर्जा दक्षता उपायों आदि के लिए एक रूपरेखा तैयार की गई है। कार्बन फुटप्रिंट में कमी लाने के लिए एलएनजी के उपयोग के अन्वेषण के लिए भी पहल की गई है। इसके अतिरिक्त, खदानों की थर्ड पार्टी लेखा परीक्षा तथा विख्यात संस्थानों की सेवा लेने के द्वारा पारिस्थितिकीय अध्ययनों के एक कार्यक्रम की भी रूपरेखा बनाई गई है।

सीआईएल के निदेशक (तकनीकी) ने भी सीआईएल खदानों में पर्यावरण मानदंडों के अनुपालन पर एक विस्तृत प्रस्तुति दी तथा बताया कि कोयला खदान विभिन्न पर्यावरण परमिटों के साथ प्रचालन कर रहे हैं तथा अनुशंसित पर्यावरण स्थितियों तथा मानदंडों का अनुपालन कर रहे हैं। खनन के प्रतिकूल प्रभावों को कम करने के लिए कोयला कंपनियां विभिन्न प्रदूषण नियंत्रण उपायों को कार्यान्वित कर रही हैं तथा कोयला / ओबी के विस्फोट मुक्त उत्खनन के लिए सर्फेस माइनर्स / रिपर्स, कोयला के सड़क मार्ग परिवहन को कम करने के लिए एफएमसी परियोजनाएं, मिस्ट स्प्रेअर / फॉग कैनोन की स्थापना, मैकेनिकल रोड स्वीपर्स आदि की तैनाती जैसी पर्यावरण अनुकूल प्रौद्योगिकीयों का अंगीकरण कर रही हैं। इसके अतिरिक्त, सीआईएल खनन के कार्बन फुटप्रिंट में कमी लाने तथा मेजबान समुदाय के कल्याण के लिए विभिन्न अन्य टिकाऊ पद्धतियों को भी बढ़ावा दे रही है।

सीआईएल ने 2023-24 तक 3000 मेगावाट सोलर प्लांट स्‍थापित करने की योजना बनाई है जो उसकी इलेक्ट्रिकल पावर की आवश्यकताओं को पूरा करेगी। सीआईएल की सहायक कंपनियां खनन पर्यटन को बढ़ावा दे रही हैं तथा कोलफील्ड में तथा इसके आस पास के क्षेत्रों में इकोलोजिकल पार्कों का विकास कर रही हैं। वे कचरे के लाभकारी उपयोग के लिए उपरिभार (ओवरबर्डेन) से रेत की पुनःप्राप्ति भी कर रहे हैं और आसपास के ग्रामीणों को घरेलू तथा कृषि संबंधी उद्वेश्यों के लिए समुचित उपचार के बाद खदानों के जल की आपूर्ति कर रहे हैं।

चर्चा के दौरान, समिति के सभी सदस्यों ने पर्यावरण की सुरक्षा तथा समाज के लाभ की दिशा में मंत्रालय तथा कोयला/लिग्‍नाइट पीएसयू द्वारा शुरु किए गए प्रयासों की सराहना की। सदस्यों ने अच्छे कार्यों, विशेष रूप से थर्ड पार्टी लेखा परीक्षा, खदान के जल के लाभदायक उपयोग, नवीकरणीयों को बढ़ावा देने, खनन पर्यटन तथा ओबी से रेत संबंधी पहलों की सराहना की तथा खनन क्षेत्रों में पर्यावरण प्रबंधन में और सुधार लाने के लिए बहुमूल्य सुझाव दिए। समिति के सदस्यों द्वारा यह सुझाव दिया गया कि पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक कल्याण तथा उत्पादकता जैसे मुद्दों पर कोयला कंपनियों द्वारा जन प्रतिनिधियों के साथ और अधिक परामर्श किया जाना चाहिए।

अपने समापन भाषण में श्री प्रह्लाद जोशी ने समिति के सदस्यों को उनकी सक्रिय सहभागिता के लिए धन्यवाद दिया तथा भरोसा दिलाया कि उनके बहुमूल्य सुझाव को मंत्रालय एवं कोयला/लिग्‍नाइट पीएसयू द्वारा अपनाया जाएगा।

बैठक के दौरान सीआईएल के सीएमडी, एनएलसीआईएल के सीएमडी तथा सीआईएल की सहायक कंपनियों के सीएमडी भी उपस्थित थे।

 

You Might Also Like

देहरादून: विकासनगर रजिस्ट्री घोटाले का बड़ा पर्दाफाश; डीएम सविन बंसल के औचक निरीक्षण में खुली स्टांप चोरी की पोल, सब-रजिस्ट्रार निलंबित
उत्तराखंड में बड़ा हादसा: पिथौरागढ़ में डंपर ने 11वीं के छात्र को रौंदा, रुड़की में पिता की कार के नीचे दबने से मासूम की गई जान
उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप तेज़: मैदानी इलाकों में तापमान गिरा, IMD ने कई राज्यों में अलर्ट जारी किया
उत्तराखंड मौसम अपडेट: गर्मी के बीच मौसम ने ली करवट, मई के पहले हफ्ते तक बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट
पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची की स्पेशल इंटेंसिव रिविजन पर सियासत गरमाई — ममता बनर्जी ने लगाया NRC की साजिश का आरोप, चुनाव आयोग ने दी सख्त सफाई
TAGGED:CommitteeenvironmentalParliamentary
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

निजी स्कूलों की मनमानी फीस वसूली पर नैनीताल जिला प्रशासन का बड़ा प्रहार; डीएम का सख्त आदेश- अतिरिक्त शुल्क लौटाएं या एडजस्ट करें, उल्लंघन पर 5 लाख तक जुर्माना

The Hill India News
The Hill India News
June 27, 2026
अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च व पुनीत कार्य, जनभागीदारी से इसे राष्ट्रव्यापी जनआंदोलन बनाना आवश्यक: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा
फीफा वर्ल्ड कप 2026: डेम्बेले की खौफनाक हैट्रिक से फ्रांस ने नॉर्वे को उड़ाया, सेनेगल ने इराक को 5-0 से रौंदकर जिंदा रखीं उम्मीदें
अलीगढ़ में AIMIM नेता का खौफनाक एलान, BJP नेता नाजिया इलाही की जुबान काटने वाले को 1 लाख का इनाम
रुड़की में मामा की बेटी से लव मैरिज की खौफनाक सजा, सगे मामा ने बीच बाजार भांजे को चाकुओं से गोदकर मार डाला
मध्य भारत को पार कर यूपी-उत्तराखंड की ओर बढ़ा मानसून, मुंबई में भारी आफत का ‘ऑरेंज अलर्ट’, दिल्ली-NCR में भी बदलेगा मौसम
वेनेजुएला में कुछ ही मिनटों में आए दो शक्तिशाली भूकंप, राजधानी काराकास में इमारतें जमींदोज, सुनामी का हाई अलर्ट
हरिद्वार में बड़ा हादसा टला: BHEL क्षेत्र में नर्सिंग छात्राओं से भरी कॉलेज बस का CNG सिलेंडर लीक, मची अफरा-तफरी
डिजिटल गवर्नेंस की ओर देहरादून के बढ़ते कदम: सरकारी दफ्तरों को पूरी तरह ‘पेपरलेस’ बनाने की तैयारी, अफसरों को मिला ई-ऑफिस का व्यावहारिक पाठ
उत्तराखंड में हाई अलर्ट: चारधाम समेत धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी, अभेद्य किले में तब्दील हुए केदारनाथ-बदरीनाथ; सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैद
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?