By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: Uttrakhand : किसानों को मोटे अनाजों के अधिक उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करें: CM धामी
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > Uttrakhand : किसानों को मोटे अनाजों के अधिक उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करें: CM धामी
उत्तराखंड

Uttrakhand : किसानों को मोटे अनाजों के अधिक उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करें: CM धामी

The Hill India Desk
Last updated: May 24, 2023 1:29 pm
The Hill India Desk
Published: May 24, 2023
Share
SHARE

Dehradun: कृषकों को कृषि एवं उद्यान के क्षेत्र में उत्पादन का अच्छा दाम मिले इसके लिए बेहतर मार्केटिंग की व्यवस्था की जाए। कृषकों की आय दुगुनी करने के लिए उच्च मूल्य वाली फसलों को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दिया जाए। किसानों को मोटे अनाजों के अधिक उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करें। किसानों की आर्थिकी को मजबूत करने के लिए कृषि, उद्यान एवं अन्य संबंधित विभाग समन्वय से कार्य करें। अधिकारी बैठक में पूरी तैयारी से आयें, कार्य के प्रति किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में सशक्त उत्तराखण्ड /25 के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए कृषि एवं उद्यान के अल्प, मध्य एवं दीर्घकालिक रोडमैप की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में मिलेट्स के उत्पादन को बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाए, इसकी मांग बहुत तेजी से बढ़ रही है, किसानों की आय को बढ़ाने में मिलेट्स अहम भूमिका निभायेगा। तीन सितारा, चार सितारा एवं पांच सितारा होटलों में मिलेट्स की व्यवस्था हो, इसके लिए इन्हें भी प्रोत्साहित किया जाए। पैक्स एवं क्रय केन्द्रों पर मिलेट्स खरीदने की उचित व्यवस्था रखी जाए। जो स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर मंडुवा लेंगी, उनको इन्सेंटिव शीघ्र मिल जाए। उन्होंने कहा कि मिलेट्स उत्पादन के लिए प्राकृतिक और परंपरागत रूप से सभी संसाधन राज्य के पास हैं। मिलेट्स के क्षेत्र में उत्तराखण्ड को रोल मॉडल बनाने की दिशा में कार्य किये जाएं।

कृषि अवसंरचना निधि के तहत धीमी कार्य प्रगति पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये कि इसमें निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मजबूत कार्ययोजना बनाई जाए। इसके तहत किसानों को ऋण लेने में कोई असुविधा न हो, इसके लिए प्रक्रियाओं के सरलीकरण की दिशा में ध्यान दिया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बंदरों से फसलों को होने वाले नुकसान से बचाने के लिए जल्द ही वन विभाग, शहरी विकास एवं अन्य संबंधित विभागों की बैठक की जाए।

मुख्यमंत्री ने उद्यान विभाग के रोडमैप की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि राज्य में पॉलीहाउस स्थापना के कार्यों में अभियान के तहत कार्य किये जाएं। कैबिनेट द्वारा इसके लिए किसानों को 70 प्रतिशत अनुदान देने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि इन पॉलीहाउस में फल, फूल, सब्जी का जो उत्पादन होगा, इनको देश भर में भेजा जायेगा। इसके लिए गढ़वाल और कुमायूं में मण्डी बनाने का निर्णय लिया गया है। पॉलीहाउस पर कार्य प्रगति की जल्द समीक्षा भी की जायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए उत्पादों की ब्रांडिंग, पैकेजिंग और मार्केटिंग पर विशेष ध्यान दिया जाए। कीवी और एप्पल मिशन के तहत तेजी से कार्य किया जाए। मौन पालन के क्षेत्र में राज्य में अनेक संभावनाएं हैं। मौन पालन किसानों की आय बढ़ाने के लिए एक अच्छा माध्यम है, इस दिशा में कार्य करने के लिए विशेष प्रयासों की जरूरत है। उन्होंने कहा कि किसानों द्वारा अगर बाहर से उच्च गुणवत्ता युक्त पौध ली जा रही है, तो उनका डिबीडी के माध्यम से समय पर भुगतान हो, यह सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय,  दीपेन्द्र चौधरी, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, विजय कुमार जोगदाण्डे, कृषि, उद्यान एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

You Might Also Like

उत्तराखण्ड : सीएम धामी ने जिला चंपावत के विकास हेतु कुल 87.28 करोड़ रुपये की 19 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया
Uttarakhand : धामी सरकार ने पेश किया 11321 करोड़ का अनुपूरक बजट, जानिए क्या कुछ खास रहा
दु:खद: जम्मू कश्मीर में ड्यूटी के दौरान देवभूमि का लाल शाहिद
Uttarakhand: पिथौरागढ़ जिले में बढ़ता मानव–वन्यजीव संघर्ष: तीन भालुओं के हमले में युवक गंभीर, गुलदार की दहशत से भी सहमा सीमांत इलाका
उत्तराखण्ड : चारधाम यात्रा में सुरक्षा और सुगमता के लिए IG गढ़वाल रेंज को बनाया गया चारधाम यात्रा का नोडल अधिकारी
TAGGED:DehradunUttarakhand
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

मूंग की शत-प्रतिशत खरीदी पर अड़े अन्नदाता: भोपाल में सड़कों पर रात गुजारने के बाद आज फिर सीएम हाउस घेराव की तैयारी

The Hill India News
The Hill India News
July 29, 2026
सहकारिता के क्षेत्र में उत्तराखंड बना देश का अग्रणी राज्य: त्रिवेन्द्र सिंह रावत
जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रेशन में अब नहीं चलेगी लापरवाही! 2 साल से ज्यादा की देरी पर कोर्ट से लेनी होगी मंजूरी, मोदी सरकार ला रही बड़ा कानून
हरिद्वार अर्धकुंभ 2027 से पहले संत समाज में महासंग्राम: अध्यक्ष की कुर्सी से लेकर ‘असली-नकली देवताओं’ तक छिड़ी जंग, करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था पर मंडराने लगे सवाल
रुद्रपुर गैंगरेप केस में हाई-वोल्टेज ड्रामा: पुलिस कस्टडी से भागे दो आरोपी, फिल्मी अंदाज में पीछा कर दबोचा; गुस्साई भीड़ ने की पिटाई, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
उत्तराखंड में बारिश बनी आफत: 158 सड़कें बंद, 28 लोगों की मौत, चारधाम यात्रा पर भी लगा ब्रेक; पहाड़ से मैदान तक जनजीवन बेहाल
‘सरकार झुकती नहीं थी, लेकिन छात्रों ने झुका दिया’… पेपर लीक पर लोकसभा में अखिलेश यादव का केंद्र पर हमला, बोले- गरीबों को आगे बढ़ते नहीं देखना चाहती सरकार
‘बटवारा 1947’ का दमदार ट्रेलर रिलीज: क्या सनी देओल फिर रच पाएंगे ‘गदर’ और ‘बॉर्डर’ जैसा इतिहास? देशभक्ति, दर्द और इंसानियत की भावुक कहानी ने बढ़ाई दर्शकों की उत्सुकता
’21 छात्रों ने जान गंवाई और आपने मंत्री का सम्मान किया’… लोकसभा में गौरव गोगोई का सरकार पर तीखा हमला, पेपर लीक से लेकर छात्र आंदोलन तक उठाए बड़े सवाल
जापान में 7.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी का खतरा मंडराया; कई प्रांतों में हाई अलर्ट, बुलेट ट्रेन सेवाएं रोकी गईं
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?