By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: Uttrakhand : चिकन में तेल दिखा ज्यादा तो युवक ने आर्मी ऑफिसर रेस्टोरेंट संचालक पर झोंक दी फायरिंग, दोनों गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > Uttrakhand : चिकन में तेल दिखा ज्यादा तो युवक ने आर्मी ऑफिसर रेस्टोरेंट संचालक पर झोंक दी फायरिंग, दोनों गिरफ्तार
उत्तराखंडक्राइम

Uttrakhand : चिकन में तेल दिखा ज्यादा तो युवक ने आर्मी ऑफिसर रेस्टोरेंट संचालक पर झोंक दी फायरिंग, दोनों गिरफ्तार

The Hill India Desk
Last updated: May 21, 2023 12:08 pm
The Hill India Desk
Published: May 21, 2023
Share
SHARE

Uttrakhand : चिकन में तेल दिखा ज्यादा तो युवक ने आर्मी ऑफिसर रेस्टोरेंट संचालक पर झोंक दी फायरिंग, दोनों गिरफ्तार

देहरादून : प्रेमनगर क्षेत्र में रेस्टोरेंट संचालक रिटायर आर्मी ऑफिसर के साथ खाने को लेकर हुए झगड़े में जान से मारने की नियत से फायर करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

SSP दिलीप सिंह कुंवर ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 19 मई की देर रात कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना प्रेमनगर को करी किंगडम रेस्टोरेंट में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा रेस्टोरेंट मालिक पर गोली चलाने की सूचना प्राप्त हुई थी, जिस पर थानाध्यक्ष प्रेमनगर मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और घटना का बारीकी से अवलोकन किया।

घटना के संबंध में करी किंगडम रेस्टोरेंट संचालक अशोक सेन पुत्र अनंत सेन निवासी A/13 गुरू नानक एनक्लेव प्रेमनगर की तहरीर के आधार पर तत्काल थाना प्रेमनगर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। इसके बाद घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जिसमें अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एक नीले रंग की कार में आना और घटना करके उसी नीले रंग की कार में भागना पाया गया।

सीसीटीवी कैमरों की मदद से संदिग्ध कार पहचान के लिए करीब क्षेत्र के 50 कैमरों का पुलिस द्वारा अवलोकन किया गया तथा संदिग्ध कार की पहचान व सूचना के लिए मुखबिर मामूर किए गए। इसी क्रम में घटना के अनावरण के लिए गठित पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की घटना कारित करने वाले व्यक्ति देहरादून से भागने की फिराक में हैं, जिन्हें मुखबिर की सूचना पर चैकिंग करते हुए नंदा की चौकी से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिस्टल, दो मैगजीन व 15 जिंदा कारतूस बरामद हुए।

पुलिस टीम को अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद हुई। मुकदमा उपरोक्त में धारा 34 भादवि व 30 शस्त्र अधि0 की वृद्धि की गयी है। गिरफ्तार अभि0 गणों को मान0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त

1- गौरव चौहान पुत्र ओमपाल सिंह निवासी ग्राम मटौर सरधना थाना दौराला जिला मेरठ, उत्तर प्रदेश, उम्र 36 वर्ष
2- सुंदर पुत्र शेर सिंह निवासी ग्राम सकरार थाना भवन जिला भिवानी हरियाणा, उम्र 24 वर्ष

गिरफ्तार दोनों आरोपियों न पूछताछ में बताया कि दोनों साथ में बसंत विहार में रहते हैं और प्राइवेट कार्य करते हैं। गौरव राजपूत रेजीमेंट से वर्ष 2022 में लांस नायक के पद से रिटायर हुआ था। 19 मई को दोनों अपनी कार सियाज से रात करीब 10-10:30 बजे प्रेम नगर में स्थित करी किंगडम रेस्टोरेंट से अपने लिए खाना पैक करा कर घर पहुंचे थे।

दोनों के द्वारा जब खाना निकाला तो देखा खाने में तेल बहुत ज्यादा है, जिस पर गौरव द्वारा अपने फोन से रेस्टोरेंट मालिक को फोन कर खाने की शिकायत की तो दोनों पक्षों के बीच गाली गलौज हुयी और उसके बाद गौरव तथा सुंदर द्वारा आवेश में आकर सबक सिखाने की मंशा से पुनः अपनी कार से रात्रि करीब 11:15-11:30 बजे वापस करी किंगडम रेस्टोरेंट पहुंचे, जहां गौरव राणा व सुंदर द्वारा होटल मालिक के साथ मारपीट की गई और जब उसकी पत्नी बीच-बचाव के लिए आई तो गौरव द्वारा अपने लाइसेंसी पिस्टल से जान से मारने की नियत से उन पर फायर किया जो कि मिस हो गया। पिस्टल की गोली चलने की आवाज से आसपास के लोग इकट्ठे होने लगे तो दोनों अभियुक्त भीड़ इकट्ठा होती देख वहां से अपनी कार में बैठकर भाग निकले।

बरामदगी का विवरण
1- 01 पिस्टल इंडियन मेड 0.32 बोर
2- 02 मैगजीन
3- 15 जिंदा कारतूस
4- घटना में प्रयुक्त सियाज कार UP 15 CS 2395

*नोट :- घटना का अनावरण करने वाली पुलिस टीम को पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा ₹ 5000 के पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।

पुलिस टीम
1- पी0डी0 भट्ट, थानाध्यक्ष प्रेमनगर
2- प्रवीन पुंडीर, वउनि प्रेमनगर
3-उ0नि0 संजय रावत
4-उ0नि0 जगमोहन सिंह
5-हेड कां0 285 महेंद्र
6-कां0 धर्मेंद्र भट्ट
7-कां0 संदीप
8-चालक जी0एस0 सैनी

You Might Also Like

Uttarakhand: भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत, रेस्क्यू के लिए SDRF टीम को करनी पड़ी मशक़्क़त
Uttarakhand : राज्यसभा सांसद नरेश बंसल को राष्ट्रीय कार्यकारिणी भाजपा में सह कोषाध्यक्ष मनोनीत करने पर भव्य स्वागत
Uttrakhand : दर्दनाक हादसा! खाई में गिरी भिलंगना क्षेत्र में शोक संवेदनाएं जताकर लौट रहे लोगों की कार, 5 की मौत
देहरादून : भाजनपा महानगर महिला मोर्चा के द्वारा (मोटा अनाज) मिलेट्स टिफिन सहभोज कार्यक्रम
Dehradun: डोईवाला कांग्रेस की नगर पालिका सभासद व पूर्व प्रत्याशियों की महत्वपूर्ण बैठक, आगामी चुनावों में समर्पित कार्यकर्ताओं को मिलेगी वरीयता: मोहित उनियाल
TAGGED:DehradunUttarakhand
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

सरकार से बनी सहमति, आंदोलन समाप्त: सीजेपी ने वापस लिया विरोध, मंगलवार तक बाकी मांगें पूरी होने का भरोसा

The Hill India News
The Hill India News
July 25, 2026
कांवड़ यात्रा पर सीएम योगी का सख्त अल्टीमेटम: हुड़दंग, अफवाह और अव्यवस्था फैलाने वालों पर होगी कठोर कार्रवाई, सुरक्षा से सुविधाओं तक व्यापक तैयारी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से सियासत में हलचल: विपक्ष ने बताया युवाओं की जीत, शिक्षा सुधार की नई उम्मीद जगी
UTU पेपर लीक पर कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन: गणेश गोदियाल समेत कई नेता हिरासत में, सुद्धोवाला जेल भेजे गए
थार में बैठाकर पत्नी की हत्या, फिर नहर में फेंका शव! मुरादाबाद हत्याकांड ने उड़ाए होश, जांच में हो रहे चौंकाने वाले खुलासे
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर जश्न: अभिजीत दीपके बोले— “झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए”
NEET विवाद के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, युवाओं के नाम भावुक पत्र में बोले— ‘देश के किसी भी छात्र के भविष्य से नहीं होने दूंगा अन्याय’
देहरादून में नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार: हॉटस्पॉट क्षेत्रों में होगी ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, युवाओं को बचाने के लिए प्रशासन का व्यापक अभियान
कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन: सीएम धामी ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथन को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से राष्ट्र सेवा का किया आह्वान
CJP प्रदर्शन पर सख्ती: हत्या के प्रयास की धारा वाली FIR से बढ़ा विवाद, जंतर-मंतर बना सुरक्षा छावनी
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?