By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: Uttrakhand : श्री अन्न (मिलेट) महोत्सव का आज दूसरा दिन, ये खास हस्तियां रही मौजूद
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > Uttrakhand : श्री अन्न (मिलेट) महोत्सव का आज दूसरा दिन, ये खास हस्तियां रही मौजूद
उत्तराखंड

Uttrakhand : श्री अन्न (मिलेट) महोत्सव का आज दूसरा दिन, ये खास हस्तियां रही मौजूद

The Hill India Desk
Last updated: May 14, 2023 6:24 pm
The Hill India Desk
Published: May 14, 2023
Share
SHARE

उत्तराखण्ड श्री अन्न (मिलेट) महोत्सव के दूसरे दिन के कार्यक्रम का शुभारंभ करते केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, हरियाणा के कृषि मंत्री जय प्रकाश दलाल और उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी

देहरादून 14 मई। अंतरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष के उपलक्ष में कृषि विभाग द्वारा देहरादून में आयोजित उत्तराखण्ड श्री अन्न महोत्सव 2023 के दूसरे दिन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी तथा विशिष्ट अतिथि के तौर पर हरियाणा के कृषि मंत्री जय प्रकाश दलाल, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने प्रतिभाग कर शुभांरभ किया। इस अवसर पर महोत्सव में उपस्थित सभी अतिथियों ने मिलेट्स पर आधारित विभिन्न स्टोलों का निरीक्षण किया। कृषि मंत्री जोशी ने सभी अतिथियों को पहाड़ी टोपी शाल और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
महोत्सव में कृषि विभाग द्वारा मिलेट्स राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजनान्तर्गत फसली वर्ष 2021-22 के आधार पर जिले की कृषि (खाद्यान्न / फसल उत्पादन) में उत्कृष्ट कार्य के लिये कृषकों रू.10 हजार की सम्मान राशि, स्मृति चिन्ह और प्रमाणपत्र देकर पुरुस्कृत किया गया। इसके अतिरिक्त
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजनान्तर्गत लघु एवं सीमान्त कृषकों के बच्चों को प्रोत्साहन राशि जनपद पौड़ी के छात्र / छात्राओं को हाईस्कूल के जतिन सिंह, इण्टरमीडिएट के आशीष कुमार और शुभाषी, स्नातक के भारत भूषण को प्रोत्साहित राशि प्रदान की गई।
अपने संबोधन में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को आगे ले जाने का कार्य करने के लिए कृषि मंत्री गणेश जोशी को इस आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से भारत आज श्री अन्न (मिलेट) का नेतृत्व कर रहा है। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा उत्तराखंड में कृषि के क्षेत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कृषि मंत्री गणेश जोशी द्वारा किए जा रहे अभिनव पहल निश्चित ही अपने लक्ष्यों को हासिल करेंगे। उन्होंने किसानों और आम जनमानस से श्री अन्न को अपने नियमित रूप में त्योहारों शादियों समारोह में श्री अन्न को शामिल करने का भी अनुरोध किया।

हरियाणा के कृषि मंत्री जय प्रकाश दलाल ने अपने संबोधन में श्री अन्न के लाभ और उसके महत्व पर प्रकाश डाला। इसके साथ ही हरियाणा के कृषि मंत्री जय प्रकाश ने उत्तराखंड सरकार के कृषि विभाग द्वारा आयोजित श्री अन्न महोत्सव के आयोजन की जमकर सराहना की।
पूर्व मुख्यमंत्री एवम् सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना को उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृव में श्री अन्न को बढ़ावा देने तथा उसके उत्पादन के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे है।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने संबोधन में कहा श्री अन्न उत्तराखंड की परंपरागत खेती में है। श्री अन्न स्वास्थ्य की दृष्टि से इतना लाभदायक है कि जो कभी गरीबों का खाद्यान्न हुआ करता था। आज अमीरों की थाली में शामिल हो गया है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा श्री अन्न के प्रोत्साहन और उसके प्रचार-प्रसार के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में लगातार विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य में स्टेट मिलेट मिशन के अंतर्गत 73 करोड़ रूपए की बजट में प्रावधान किया गया है। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी से परम्परागत फसलो के सन्दर्भ मे प्रदेश में झंगोरा, रामदाना एवं काकुनी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य, मण्डुवा फसल की भाँति खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के माध्यम से जारी किये जाने का भी आग्रह किया। इसके अतिरिक्त राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में गहत जिसका क्षेत्रफल 11591 है० तथा भट्ट (काला सोयाबीन) जिसका क्षेत्रफल 8125 है0 है, को भी खाद्य सुरक्षा एवं पोशण मिषन के अन्तर्गत गहत व काला भट्ट फसल के सत्यापित बीज के प्रयोग की अनुमति प्रदान करने का अनुरोध भी किया। मंत्री जोशी ने कहा इन फसलों को पर्वतीय क्षेत्रों में बढ़ावा देकर कृषकों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
इस अवसर पर कृषि सचिव डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम, निदेशक गौरी शंकर, सिद्दार्थ उमेश अग्रवाल, जोगेंद्र पुंडीर, चौधरी अजीत सिंह, सुरेंद्र राणा सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

उत्तराखण्ड : पी०सी०एस० एवं अन्य उच्च पद में साक्षात्कार का प्रतिशत कुल अंकों के 10 प्रतिशत से ज्यादा नहीं रखा जाएगा -सीएम धामी
पटना में 13–15 दिसंबर तक होगी अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज एथलेटिक्स प्रतियोगिता; उत्तराखंड की 47 सदस्यीय टीम रवाना
Uttarakhand: आपदा के 26 दिनों के भीतर खुला केदारनाथ मार्ग, घोड़े- खच्चरों से शुरू हुई राशन एवं अन्य सामग्री की आपूर्ति
उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की भर्ती पर बवाल: राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने धांधली का लगाया आरोप, आंदोलन की चेतावनी
जल सेवा के ‘प्रथम पंक्ति के योद्धाओं’ का मान: देहरादून में विश्व प्लम्बर दिवस पर भव्य सम्मान समारोह आयोजित
TAGGED:DehradunUttarakhand
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

देहरादून में नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार: हॉटस्पॉट क्षेत्रों में होगी ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, युवाओं को बचाने के लिए प्रशासन का व्यापक अभियान

The Hill India News
The Hill India News
July 25, 2026
कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन: सीएम धामी ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथन को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से राष्ट्र सेवा का किया आह्वान
CJP प्रदर्शन पर सख्ती: हत्या के प्रयास की धारा वाली FIR से बढ़ा विवाद, जंतर-मंतर बना सुरक्षा छावनी
वेदांता पावर प्लांट हादसे की जांच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: तकनीकी खामी बनी 25 मजदूरों की मौत की वजह
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद पर अलीगढ़ में सियासी घमासान: प्रदर्शन के दौरान पुलिस-सपा कार्यकर्ताओं में तीखी नोकझोंक, इंस्पेक्टर पर पिस्टल निकालने का आरोप
महाराष्ट्र TET पेपर लीक में बड़ा खुलासा: बिहार से दबोचा गया कथित मास्टरमाइंड, पूछताछ में खुल सकते हैं देशभर के परीक्षा माफिया के कई राज
ICC में बड़ा घटनाक्रम: यौन शोषण के आरोपों के बाद मुख्य अभियोजक करीम खान पद से बर्खास्त, गुप्त मतदान में सदस्य देशों का बड़ा फैसला
UN रिपोर्ट में पाकिस्तान की चिंताजनक तस्वीर: बढ़ती भूख, कुपोषण और आर्थिक संकट ने खोली विकास मॉडल की पोल; भारत ने खाद्य सुरक्षा में दर्ज की बड़ी उपलब्धि
बारिश और बाढ़ का दोहरा कहर: असम में 62 और गुजरात में 31 मौतें, लाखों लोगों की जिंदगी पर संकट; राहत-बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार आगाज़: सब्जी बेचने वाले झंडू कुमार ने जीता कांस्य पदक, संघर्ष से सफलता तक की प्रेरणादायक कहानी
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?