By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: Uttarakhand : चार धाम स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण को 28 करोड़ स्वीकृत
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > Uttarakhand : चार धाम स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण को 28 करोड़ स्वीकृत
उत्तराखंडस्वास्थय

Uttarakhand : चार धाम स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण को 28 करोड़ स्वीकृत

The Hill India Desk
Last updated: May 3, 2023 10:33 am
The Hill India Desk
Published: May 3, 2023
Share
SHARE

स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने केन्द्र सरकार का जताया आभार

चार धाम यात्रा के लिये 100 स्वास्थ्य मित्रों की तैनाती को मिली मंजूरी

यात्रा में तैनात डॉक्टर्स एवं पैरामेडिकल स्टाफ को मिलेगा प्रोत्साहन भत्ता

देहरादून: केन्द्र सरकार ने राज्य में संचालित चार धाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिये राज्य को 28.13 करोड़ के अतिरिक्त बजट की स्वीकृत दी है। जिसके अंतर्गत श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में कैथ लैब की स्थापना व आधुनिक ऑपरेशन थियेटर के निर्माण की स्वीकृति मिली है।

इसके अलावा चार धाम यात्रा यात्रियों को विशेष स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिये 100 स्वास्थ्य मित्रों की तैनाती व यात्रा में तैनात चिकित्सकों, नर्सों, पैरामेडिकल स्टाफ व चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों के लिये प्रोत्साहन भत्ता भी स्वीकृत किया गया है। जिस पर सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने प्रधानमंत्री एवं केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री का आभार जताया।

सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य सरकार ने चार धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण एवं तीर्थयात्रियों को सुलभ चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने हेतु विगत माह केन्द्र सरकार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के तहत 32.85 करोड़ के अतिरिक्त बजट का प्रस्ताव भेजा था। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्य सरकर के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुये चार धाम यात्रा के लिये अतिरिक्त बजट मंजूर किया है।

इसके अंतर्गत विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थापना एवं यात्रा में तैनात चिकित्सकों एवं अन्य कार्मिकों हेतु प्रोत्साहन भत्ता के साथ ही 100 स्वास्थ्य मित्रों की तैनाती की मंजूरी देते हुये 28.13 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। जिसमें राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर गढ़वाल में कैथ लैब के लिये 8 करोड़ तथा आधुनिक ऑपरेशन थियेटर के निर्माण के लिये एक करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है, जबकि कैथ लैब संचालन के लिये जरूरी मानव संसाधन की स्वीकृत देते हुये 1.62 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है।

इसके अलावा चार धाम यात्रा में तैनात चिकित्सकों, नर्सों, पैरामेडिकल स्टॉफ व चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों के लिये प्रोत्साहन भत्ते के लिये 16 करोड 47 लाख की धनराशि स्वीकृत की है।

चार धाम यात्रा में तीर्थ यात्रियों को विशेष स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिये केन्द्र सरकार ने 100 स्वास्थ्य मित्रों की तैनाती की भी मंजूरी दी है, इनके वेतन व प्रोत्साहन भत्ता के लिये अलग से एक करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। स्वास्थ्य मंत्री डा. रावत ने बताया कि पहली बार चार धाम यात्राओं की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ व सुलभ बनाने के लिये केन्द्र सरकार ने अतिरिक्त धनराशि स्वीकृत की है। इसके लिये उन्होंने प्रधानमंत्री एवं केन्द्र स्वास्थ्य मंत्री का आभार जताया।

You Might Also Like

ऋषिकेश: वारंटीओं के विरूद्ध की गई कार्यवाही में 2 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार
Uttarakhand: केदारनाथ में इंडियन एयर फोर्स का रेस्क्यू ऑपरेशन हुआ पूरा, लगभग 200 से ज्यादा लोगों की बचाई जान
विजय हजारे ट्रॉफी: आखिरी ओवर के रोमांच में छत्तीसगढ़ ने उत्तराखंड को 8 रनों से रौंदा, देव आदित्य सिंह बने जीत के हीरो
अंकिता भंडारी को मिला सम्मान: डोभ (श्रीकोट) नर्सिंग कॉलेज का नाम अब ‘स्व. अंकिता भंडारी’ के नाम पर, CM धामी के निर्देश पर शासनादेश जारी
उत्तराखंड की वादियों में गूंजेगी सिनेमा की धमक: CM धामी और CBFC के अध्यक्ष प्रसून जोशी के बीच फिल्म हब बनाने पर चर्चा
TAGGED:DehradunHealthUttarakhand
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तर प्रदेशफीचर्डराजनीति

यूपी चुनाव 2027: कांग्रेस से गठबंधन सपा की मजबूरी भी, चुनौती भी, सीट बंटवारे पर बढ़ी सियासी सरगर्मी

The Hill India News
The Hill India News
July 14, 2026
IRCTC की नई वेबसाइट लॉन्च में देरी, अब अगस्त में मिलेगी तेज और आसान टिकट बुकिंग की सुविधा
“बेटा… तुझे इंसाफ मिल जाए” : केतन की मां की पीएम मोदी से भावुक अपील, न्याय की आस में छलका दर्द
PoK में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों की कथित गोलीबारी से 6 नागरिकों की मौत, घटना के बाद पूरे क्षेत्र में बढ़ा तनाव
थोक महंगाई में फिर उछाल: जून में WPI बढ़कर 9.87% पहुंची, खाद्य वस्तुओं और पेट्रोलियम उत्पादों ने बढ़ाई आम जनता की चिंता
CBSE का बड़ा फैसला: तीसरी भाषा में पास होना अब अनिवार्य, फेल होने पर नहीं मिलेगा 10वीं का पास सर्टिफिकेट
हरिद्वार में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना; 35 लाख नकद और लग्जरी कार न मिलने पर विवाहिता को पीटा, गंगा घाट पर दी जान से मारने की धमकी
Monsoon Rain Alert: मैदानी इलाकों में थमा मॉनसून फिर पकड़ेगा रफ्तार, उत्तराखंड-हिमाचल में ‘रेड अलर्ट’; दिल्ली समेत 18 राज्यों में आफत की बारिश की चेतावनी
कतर के ‘फादर अमीर’ शेख हमद के निधन पर भारत में आज एक दिवसीय राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा; पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख
Bankok Pub Fire: थाईलैंड की राजधानी में बड़ा हादसा, पब में आग लगने से 27 लोगों की जिंदा जलकर मौत; सोशल मीडिया पर खौफनाक वीडियो वायरल
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?